Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रस (वनस्पति)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb| संतरे का रस रस फल या सब्ज़ी के ऊतकों में निहित एक प्राकृतिक तरल है। रस को ताजे फल या सब्जियों से उष्मा या विलायक (सॉल्वैंट) का प्रयोग किए बिना, या तो याँत्रिक विधि से निचोड़ कर या फिर सिझा कर निकाला जाता है। उदाहरण के लिए, संतरे का रस, संतरे के फल को दबा कर या निचोड़ कर निकाला जाता है। ताजा फल और सब्जियों का रस घर में हाथ या बिजली के जूसर की सहायता से निकाला जा सकता है। व्यवसायिक रूप से निर्मित कई रसों से रेशे और गूदे को छान कर अलग कर देते हैं, लेकिन आजकल रेशे और गूदे से युक्त ताजा संतरे का रस एक लोकप्रिय पेय है। रस को आजकल गाढ़ा करके या जमा कर के भी विपणित किया जाता है और इस रस को पुन: पीने योग्य बनाने के लिए इसमे पानी मिलाना पड़ता है। ताजे निचोड़े रस की तुलना मे इसका स्वाद काफ़ी अलग होता है। फलों के रस के संरक्षण और प्रसंस्करण के लिए आम तरीकों मे डिब्बाबंदी, पास्च्युरीकरण, जमाना, वाष्पीकरण और स्प्रे शुष्कण आदि शामिल हैं। बाहरी कड़ियाँ किस रोग में कौन सा रस लेंगे? श्रेणी:आयुर्वेद