411 REFERENCE · Wikipedia
पहलवी साम्राज्य
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पहलवी साम्राज्य पहलवी साम्राज्य यूरेशिया पश्चिमी एशिया शास्त्रीय प्राचीनकाल सामन्त राजवंशशेल्डन 2010 231 247 ईसा पूर्व 224 ईस्वी सेल्युकसी साम्राज्य no सासानी साम्राज्य कुषाण राजवंश Parthian Empire at its greatest extent.png पहलवी साम्राज्य का अधिकतम विस्तार क्षेत्र तेसीफोन,फतह हाला मुन्धिर A Brief History Of Iraq https://archive.org/details/briefhistoryofir0000fatt 2009 इन्फोबेस प्रकाशन 978-0-8160-5767-2 46 One characteristic of the Parthians that the kings themselves maintained was their nomadic urge. The kings built or occupied numerous cities as their capitals, the most important being Ctesiphon on the Tigris River, which they built from the ancient town of Opis. एक्बताना, हेकाटॉमप्य्लोस, सुसा, मिथरदअतकिर्त, असाक, रागेस यूनानी (आधिकारिक), पहलवी (आधिकारिक),स्काजेर्वो प्रोड्स ओक्टर IRAN vi. IRANIAN LANGUAGES AND SCRIPTS (2) Doc – Encyclopaedia Iranica http://www.iranicaonline.org/articles/iran-vi2-documentation www.iranicaonline.org इनसाइकलोपीडिया ईरानिका 8 फरवरी 2017 en Parthian. This was the local language of the area east of the Caspian Sea and official language of the Parthian state (see ARSACIDS) and is known from inscriptions on stone and metal, including coins and seals, and from large archives of potsherd labels on wine jars from the Parthian capital of Nisa, as well as from the Manichean texts. https://web.archive.org/web/20161117083610/http://www.iranicaonline.org/articles/iran-vi2-documentation 17 नवंबर 2016 live पारसी भाषा, आरामी भाषा (लोकभाषा),ग्रीन 1992 45चयेत माइकल एल॰ माइकल एल॰ चयेत अफसरुद्दीन अस्मा क्रोटकॉफ़ जॉर्ज ज़हनिसर ए॰ एच॰ मथियास अस्मा अफसरुद्दीन Humanism, Culture, and Language in the Near East: Studies in Honor of Georg Krotkoff https://archive.org/details/humanismculturel0000unse 1997 एइसेन्ब्रौन्स 978-1-57506-020-0 284 In the Middle Persian period (Parthian and Sasanian Empire), Aramaic language was the medium of everyday writing, and it provided scripts for writing Middle Persian, Parthian, Sogdian, and Khwarezmian. अक्कादी शहंशाह अश्क प्रथम (प्रथम) 247–211 ईसा पूर्व अर्ताबनुस पंचम (अंतिम) 208–224 ईस्वी 1 ईस्वीएडम्स जोनाथन एम॰ हॉल थॉमस डी॰ दिसम्बर 2006 East-West Orientation of Historical Empires http://jwsr.pitt.edu/ojs/index.php/jwsr/article/view/369/381 Journal of world-systems research 12 2 223 1076-156X तुर्चिन पीटर 16 सितम्बर 2016 https://web.archive.org/web/20190520161830/http://jwsr.pitt.edu/ojs/index.php/jwsr/article/view/369/381 20 मई 2019 dead1979 Size and Duration of Empires: Growth-Decline Curves, 600 B.C. to 600 A.D. https://www.jstor.org/stable/1170959 Social Science History 3 3/4 121 10.2307/1170959 तागेपेरा रेन 16 सितम्बर 2016 https://web.archive.org/web/20190502125000/https://www.jstor.org/stable/1170959 2 मई 2019 live 2800000 मेगास्थनीज पारसी
बेबीलोनियाई धर्मब्रोसियस मारिया The Persians 2006 रौटेलेज 978-0-203-06815-1 125 The Parthians and the peoples of the Parthian empire were polytheistic. Each ethnic group, each city, and each land or kingdom was able to adhere to its own gods, their respective cults and religious rituals. In Babylon the city-god Marduk continued to be the main deity alongside the goddesses Ishtar and Nanai, while Hatra's main god, the sun-god Shamash, was revered alongside a multiplicity of other gods. द्राच्मा True
पहलवी साम्राज्य (Parthian Empire 247 ईसा पूर्व – 224 ईस्वी), प्राचीन ईरान और ईराक का प्रमुख राजनैतिक और सांस्कृतिक केन्द्र था।वाटर्स 1974 424 इसका संस्थापक पार्थिया का अश्क प्रथम, जो कि पर्णि कबीले का प्रमुख भी था, ने तृतीय शताब्दी ईसा पूर्व में पार्थिया क्षेत्र को जीत कर की थी। मिहर्दत प्रथम (शासनकाल 171–138 ईसा पूर्व) ने सेल्युकसी साम्राज्य से मीदि व मेसोपोटामिया छीनकर और अधिक विस्तार किया। अपने उत्कर्ष काल में यह साम्राज्य फ़रात नदी तक फैल गया था, जो क्षेत्र वर्तमान में उत्तर-पूर्वी तुर्की से लेकर पूर्वी ईरान तक है। यह साम्राज्य रेशम मार्ग पर स्थित था, जो कि उस समय रोमन साम्राज्य व हान राजवंश के मध्य प्रमुख व्यापारिक मार्ग था। इस कारण से यह साम्राज्य व्यापारिक व वाणिज्यिक केन्द्र बन गया था।
पहलवों ने कला, वास्तु-कला, धार्मिक मान्यताएँ और राजचिह्न वृहत स्तर पर अपने समकालीन सांस्कृतिक साम्राज्यों सी ली थी, जो कि पर्शियन व हेलिनिस्टिक कालखण्ड को परलक्षित करते हैं। इस साम्राज्य के प्रथम अर्ध कालखण्ड पर यूनानी संस्कृति की छाप दिखती हैं, जो कि धीरे-धीरे अंत तक ईरानी संस्कृति में परिवर्तित हो जाती है। पहलवी साम्राज्य के शासकों को "राजाधिराज" को उपाधि प्राप्त थी क्योंकि ये स्वयं को हख़ामनी साम्राज्य का वास्तविक उत्तराधिकारी मानते थे।
प्रारम्भ में पहलवों के शत्रु पश्चिम में सेल्युकसी साम्राज्य व पूर्व में शक थे। जैसे-जैसे इनके साम्राज्य का पश्चिम की ओर विस्तार हुआ, उनका सीधा संघर्ष आर्मेनियाई साम्राज्य व रोम गणतन्त्र से होने लगा। रोमनों व पहलवों में आर्मेनिया के राजाओं को अपने कठपुतली के रूप में स्थापित करने की होड़ लगी रहती थी। पहलवों ने रोमन गवर्नर मार्कस लिसीनियस क्रास्सस को 53 ईसा पूर्व में कार्रहाए के युद्ध में निर्णायक रूप से हराकर 40–39 ईसा पूर्व तक टायर को छोड़कर पूरे लेवांट क्षेत्र पर अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया। तथापि मार्क एन्टोनी ने जवाबी आक्रमण करके एक सीमित सफलता प्राप्त की। इस तरह से कुछ शताब्दियों तक रोमन-पहलव युद्ध चलता रहा। इन युद्धों में कई बार रोमनों ने सेल्युसिया व तेसीफोन नगरों पर नियंत्रण तो किया परन्तु वे लम्बे समय तक इसे अपने हाथ में नहीं रख पाये। इसी बीच सिंहासन के लिये पहलवों के मध्य ही गृह युद्ध होने लग गये जो कि विदेशी आक्रमण से भी अधिक खतरनाक थे। पहलव साम्राज्य का पतन तब हुआ जब फ़ार्स के इश्तकिर के शासक अर्दशीर प्रथम ने पहलवों के विरुद्ध बगावत कर दी व अंतिम शासक अर्ताबनुस पंचम की हत्या करके सासानी साम्राज्य की स्थापना की, जो कि ईरान पर मुस्लिम आक्रमण के पहले सातवीं शताब्दी तक अस्तित्व में रहा।
पहलवी व यूनानी में लिखे मूल पहलव स्रोत सासानी व हख़ामनी की तुलना में बहुत ही दुर्लभ है। फैले हुए कीलाकर फलकों, शिलालेखों, द्राच्मा सिक्कों तथा कुछ चर्मपत्रों के अतिरिक्त पहलवों का इतिहास बाहरी स्रोतों से ही प्राप्त हुए हैं।
संस्कृति
धरोहर स्थल
+ विश्व धरोहर स्थलों की सूची में तुर्कमेनिस्तान चित्र नाम अवस्थिति टिप्पणी संकलन की तारीख प्रकार 80px प्राचीन मर्व बयरामालि, मरी प्रान्त मध्य एशिया में ऐतिहासिक रेशम मार्ग पर स्थित एक प्रमुख नखलिस्तान-शहर 1995 सांस्कृतिकUNESCO World Heritage Centre http://whc.unesco.org/en/list/886 Ancient Merv State Historical and Cultural Park Whc.unesco.org 26 January 2009 25 November 2013 https://web.archive.org/web/20170705131603/http://whc.unesco.org/en/list/886 5 जुलाई 2017 live 80px कोन्या-उरगेन्च दाशोग़ुज़ प्रान्त ख़्वारेज़्म की 12वीं शताब्दी की राजधानी के दबे हुए खंडहर। 2005 सांस्कृतिकUNESCO World Heritage Centre http://whc.unesco.org/en/list/1199 Köneürgenç Whc.unesco.org 15 July 2005 25 November 2013 https://web.archive.org/web/20180712215500/http://whc.unesco.org/en/list/1199 12 जुलाई 2018 live 80px निसा के पहलवी किले बगीर, आख़ाल प्रान्त पहलवियों की पहली राजधानियों में से एक। 2007 सांस्कृतिकUNESCO World Heritage Centre http://whc.unesco.org/en/list/1242 Nisa Fortress Whc.unesco.org 25 November 2013 https://web.archive.org/web/20170705215551/http://whc.unesco.org/en/list/1242 5 जुलाई 2017 live
इन्हें भी देखें
ईरान का इतिहास
सन्दर्भ
श्रेणी:ईरान का इतिहास
श्रेणी:इराक़ का इतिहास
श्रेणी:सीरिया का इतिहास
श्रेणी:अफ़ग़ानिस्तान का इतिहास
श्रेणी:मध्य पूर्व एशिया का इतिहास
श्रेणी:पश्चिमी एशिया का इतिहास
श्रेणी:एशिया के पूर्व साम्राज्य
और अधिक पढ़ें
नयूस्नेर जे॰ Parthian Political Ideology ईरानिका एंटीकुआ 3 1963 40–59
शिपमैन क्लॉस Arsacid ii. The Arsacid dynasty 526–535 ईरानिका एनक्लोपीडिया 2 1987 न्यू यॉर्क रूटलेज और केगन पॉल
बाहरी कड़ियाँ
ईरान चैम्बर सोसायटी के विभिन्न लेख (पहलव साम्राज्य, पहलवों की कला, पहलव सेना)
Parthia.com (एक जालस्थल जिसमे पहलवों का इतिहास, भूगोल, सिक्के, कला व संस्कृति का वर्णन वैज्ञानिक स्रोतों के द्वारा किया गया है)