Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

चीन-म्यांमार पाइपलाइन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

चीन-म्यांमार पाइपलाइन, तेल और प्राकृतिक गैस पाइपलाइनों को कहा जाता है, जो बंगाल की खाड़ी में स्थित म्यांमार के क्युकफ्यू (सिटवे) बंदरगाह को चीन के युन्नान प्रांत में कुनमिंग के साथ जोड़ती है। चीन-म्यांमार कच्चे तेल पाइपलाइन परियोजना का संचालन चीन की "बेल्ट एंड रोड" पहल का एक हिस्सा है, जो चीन के कच्चे तेल के आयात के लिए भीड़-भाड़ वाले मलक्का जलडमरूमध्य वाले रस्ते की तुलना में एक अधिक सीधा रास्ता प्रदान करेगा। चीन आने वाले वर्षों में अतिरिक्त पाइपलाइन बनाने की योजना बना रहा है। == इतिहास == चीन-म्यांमार पाइपलाइन परियोजना के अध्ययन के लिए चीन और म्यांमार के बीच 2004 में बातचीत शुरू हुई। दिसंबर 2005 में पेट्रो चाइना ने म्यांमार की सरकार के साथ 30 साल की अवधि में प्राकृतिक गैस खरीदने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के आधार पर, पेट्रो चाइना की मूल कंपनी, चाइना नेशनल पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (सीएनपीसी) ने 25 दिसंबर 2008 को देवू इंटरनेशनल के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम के साथ प्राकृतिक गैस खरीदने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। तेल और गैस पाइपलाइनों के निर्माण की योजना को अप्रैल 2007 में चीन के राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग द्वारा अनुमति दी गयी। नवंबर 2008 में, चीन और म्यांमार ने 1.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर की तेल पाइपलाइन और 1.04 बिलियन अमेरिकी डॉलर की प्राकृतिक गैस पाइपलाइन बनाने पर सहमति जताई। मार्च 2009 में, चीन और म्यांमार ने एक प्राकृतिक गैस पाइपलाइन के निर्माण के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, और जून 2009 में कच्चे तेल की पाइपलाइन के निर्माण के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। निर्माण की शुरुआत का उद्घाटन समारोह 31 अक्टूबर 2009 को मैडे द्वीप पर आयोजित किया गया था। गैस पाइपलाइन का म्यांमार वाला हिस्सा 12 जून 2013 को पूरा हुआ और 21 अक्टूबर 2013 को चीन में गैस का प्रवाह शुरू हुआ। तेल पाइपलाइन अगस्त, 2014 में पूरी हुई थी। == सन्दर्भ ==