411 REFERENCE · Wikipedia
फिफ्टी शेड्स फ्रीड (फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
फिफ्टी शेड्स फ्रीड (Fifty Shades Freed) जेम्स फोली द्वारा निर्देशित और नियाल लियोनार्ड द्वारा लिखित सन् २०१८ की अमेरिकी कामुक प्रेमकहानी फिल्म है। यह फ़िल्म ईएल जेम्स के इसी नाम के सन् २०१२ के उपन्यास पर आधारित है। परफेक्ट वर्ल्ड पिक्चर्स, माइकल डी लुका प्रोडक्शंस और ट्रिगर स्ट्रीट प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित इस फ़िल्म का वितरण यूनिवर्सल पिक्चर्स द्वारा किया गया। यह फिफ्टी शेड्स फिल्म शृंखला में फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे (२०१५) और फिफ्टी शेड्ज़ डार्कर (२०१७) के बाद तीसरी और अंतिम फिल्म है। फिल्म में डकोटा जॉनसन और जेमी डोर्नन क्रमशः अनास्तासिया स्टील और क्रिश्चियन ग्रे के रूप में हैं। फिल्म में ये दोनो शादी करते हैं पर उन्हें एना के पूर्व मालिक जैक हाइड (एरिक जॉनसन) से निपटना पड़ता है जो उनका पीछा करना शुरू कर देता है।
फरवरी २०१५ में पहली फिल्म के प्रीमियर के बाद, सीक्वल पर विकास तुरंत शुरू हुआ। नवंबर २०१५ तक फोली और लियोनार्ड को क्रमशः दोनों सीक्वल का निर्देशन और लेखन के लिए काम पर रखा गया था, जिसे सन् २०१६ में एक के बाद एक फ़िल्मांकन किया जा सके। फिफ्टी शेड्स फ्रीड की प्रमुख फोटोग्राफी फरवरी २०१६ में पेरिस और वैंकूवर में फिफ्टी शेड्स डार्कर के साथ शुरू हुई और जुलाई २०१६ में पूरी हुई।https://www.hollywoodreporter.com/news/fifty-shades-darker-shoot-paris-861981 'Fifty Shades Darker' to Shoot in Paris as Filming Rebounds After Attacks रोंडा रिचफोर्ड दि हॉलीवुड रिपोर्टर प्रोमेथियस ग्लोबल मीडिया फ़रवरी 4, 2016 फ़रवरी 4, 2016 फ़रवरी 5, 2016 https://web.archive.org/web/20160205075439/http://www.hollywoodreporter.com/news/fifty-shades-darker-shoot-paris-861981 live संगीतकार डैनी एल्फमैन, जिन्होंने पिछली फिल्मों के लिए संगीत दिया था, अंतिम फिल्म के लिए संगीत तैयार करने के लिए लौट आए।फ्लेमिंग माइक जूनियर https://www.deadline.com/2012/03/universal-pictures-and-focus-features-win-50-shades-of-grey/ Universal Pictures and Focus Features win Fifty Shades of Grey डेडलाइन हॉलीवुड पेन्स्के बिजनेस मीडिया मार्च 26, 2012 फ़रवरी 9, 2015 मई 12, 2012 https://web.archive.org/web/20120512210432/http://www.deadline.com/2012/03/universal-pictures-and-focus-features-win-50-shades-of-grey/ live मिलर जूली Fifty Shades of Grey Film Gets Oscar-Nominated Producers, Christian Grey–Casting Inspiration https://www.vanityfair.com/online/oscars/2012/07/fifty-shades-of-grey-producers-composite-sketch फ़रवरी 9, 2015 वैनिटी फैयर कोंडे नास्ट जुलाई 10, 2012 जुलाई 14, 2013 https://web.archive.org/web/20130714092721/http://www.vanityfair.com/online/oscars/2012/07/fifty-shades-of-grey-producers-composite-sketch live
फिफ्टी शेड्स फ्रीड का प्रीमियर ६ फरवरी २०१८ को पेरिस में हुआ और इसे संयुक्त राज्य अमेरिका में युनिवर्सल स्टूडियोज़ द्वारा ९ फरवरी को प्रसारित किया गया, जिसमें एक सीमित आईमैक्स प्रसारण भी शामिल थी। यह बॉक्स ऑफिस पर सफल रही, जिसने $५.५ करोड़ के निर्माण बजट के मुकाबले दुनिया भर में $३७ करोड़ से अधिक की कमाई की, लेकिन यह इस शृंखला की तीनों फ़िल्मों में सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म थी।https://www.boxofficemojo.com/movies/?id=fiftyshadesfreed.htm Fifty Shades Freed (2018) बॉक्स ऑफ़िस मोजो अक्टूबर 30, 2019 मई 6, 2015 https://web.archive.org/web/20150506233741/https://www.boxofficemojo.com/movies/?id=fiftyshadesfreed.htm live अपने दो पूर्ववर्तियों फ़िल्मों की तरह फिफ्टी शेड्स फ्रीड को इसकी पटकथा और अभिनय के लिए समालोचकों से नकारात्मक समीक्षा मिली।
कथानक
अनास्तासिया ने क्रिश्चियन ग्रे से शादी कर ली। जल्द ही उनकी शादी में कुछ गंभीर चुनौतियाँ आने लगीं, जब एक आर्किटेक्ट क्रिश्चियन और अनास्तासिया के पूर्व नियोक्ता ने उससे बदला लेने की कोशिश की।
जैक हाइड एना के घर पहुँचने पर उसका अपहरण करने का प्रयास करता है। एना की नई सुरक्षा टीम उसे गिरफ्तार कर लेती है। नवविवाहित अपने यौन प्रयोग जारी रखते हैं, लेकिन यह तब जटिल हो जाता है जब एना घोषणा करती है कि वह गर्भवती है। क्रिश्चियन परेशान है क्योंकि उसके पास उनके शुरुआती वर्षों के लिए अन्य योजनाएं थीं।
कुछ दिनों बाद, हाइड को ५००,००० डॉलर के बांड पर रिहा कर दिया जाता है और वो एना को फोन करके दो घंटे में ५० लाख डॉलर नकद की फिरौती की मांग की जाती है। वह क्रिश्चियन की बहन मिया को मारने की धमकी देता है। एना पैसे देने जाती है पर पुलिस वहा पोहचती हैं और हाइड को पकडती हैं। क्रिश्चियन के निजी अन्वेषक, वेल्च रिपोर्ट बनाता है जिसमें दिखाया गया है कि क्रिश्चियन और हाइड एक ही पालक परिवार में थे, हालांकि क्रिश्चियन को इसकी कोई याद नहीं है। हाइड को इस बात से जलन होती थी कि क्रिश्चियन को अमीर ग्रे परिवार द्वारा गोद लिया गया था।
अंतिम दृश्य में कुछ वर्षों बाद एना और क्रिश्चियन के साथ उनके बेटे टेडी के साथ झील के किनारे उनके घर पर है और एना फिरसे गर्भवती है।
कलाकार
डकोटा जॉनसन – अनास्तासिया "एना" ग्रे, क्रिश्चियन की पत्नी और टेडी की माँ।
जेमी डोर्नन – क्रिश्चियन ग्रे
एरिक जॉनसन – जैक हाइड, एना के पूर्व मालिक
एलोइस ममफोर्ड – कैथरीन "केट" कवनाघ, एना की सबसे अच्छी दोस्त और इलियट ग्रे की मंगेतर।
रीटा ओरा – मिया ग्रे, क्रिश्चियन की छोटी बहन
ल्यूक ग्रिम्स – इलियट ग्रे, क्रिश्चियन के बड़े भाई
मैक्स मार्टिनी – सन टेलर, क्रिश्चियन के अंगरक्षक
पुरस्कार
पुरस्कारसमारोह की तिथिप्राप्तकर्ताश्रेणीपरिणामसं॰ संदर्भपीपुल्स चॉइस अवार्ड्स११ नवंबर २०१८फिफ्टी शेड्स फ्रीड२०१८ की फ़िल्म https://deadline.com/2018/11/peoples-choice-awards-full-winners-list-1202499899/ People's Choice Awards: 'Avengers: Infinity War', 'Shadowhunters' Among Top Honorees – Full Winners List रामोस डिनोरे नवम्बर 11, 2018 डेडलाइन हॉलीवुड https://web.archive.org/web/20181116053617/https://deadline.com/2018/11/peoples-choice-awards-full-winners-list-1202499899/ नवम्बर 16, 2018 दिसम्बर 13, 2018२०१८ की नाटकीय फिल्म जेमी डोर्नन२०१८ का ड्रामा मूवी स्टार गोल्डन रास्पबेरी अवार्ड्स२३ फरवरी २०१९जेम्स फोलीसबसे खराब निर्देशक मार्सिया गे हार्डनसबसे खराब सहायक अभिनेत्री नियाल लियोनार्ड ई. एल. जेम्स के उपन्यास पर आधारितसबसे खराब पटकथा
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
4477536
श्रेणी:फ़्रांस में सेट फ़िल्में
श्रेणी:2018 की फ़िल्में