Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मनिहार

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सितंबर 2026 मनिहार हिन्दुस्तान , पाकिस्तान , अफगानिस्तान एवं ईरान में पाया जाने वाला मुस्लिम शेख सिद्दीकी बिरादरी का कबीला है। इस कबीले के लोगों का मुख्य पेशा व्यापार एवं खेती करना है। इसलिए इन्हें मुस्लिम शेख भी कहा जाता है। मुख्यतः यह कबीला उत्तरी भारत और पाकिस्तान के सिन्ध प्रान्त में पायी जाता है। यूँ तो नेपाल की तराई, ईरान और अफगानिस्तान क्षेत्र में भी कबीले के अफ़राद मिलते हैं। उत्पत्ति का इतिहास इस कबीले की उत्पत्ति के विषय में दो सिद्धान्त हैं एक भारतीय, दूसरा मध्य एशियाई। भारतीय सिद्धान्त के अनुसार ये मूलत: राजपूत थे जो सत्ता को त्त्याग कर मुसलमान बने। इसका प्रमाण यह है कि इनके उप-कबीलों के नाम राजपूत उपजातियों से काफी कुछ मिलते हैं जैसे-भट्टी, सोलंकी, चौहान, बैसवारा, आदि। इसीलिये इनके रीति-रिवाज़ हिन्दुओं से मिलते हैं दूसरी ओर मध्य एशियाई सिद्धान्त के अनुसार ये वे लोग है जिनका गजनी में शासकों के अधीन जागीरदारी, व्यापार, वाणिज्य एवं तोपची का काम करना था 1000 ई० में महमूद गज़नवी क़े साथ भारत आये और फिरोजाबाद , आगरा, लखनऊ, रायबरेली, बाराबंकी के आस-पास बस गये। उप कबीले (1) शेख़, (2) इसहानी, (3) पठान, (4) लोहानी, (5) शेख़ावत, (6) ग़ोरी, (7) कसाउली, (8) भनोट, (9) चौहान, (10) पाण्ड्या, (11) मुग़ल, (12) सैय्यद, (13) खोखर, (14) बैसवारा, (15) राठी, (16) मनिहार, (17) अली, (18) कोतवाल, (19) मीर साहब, (20) पचौरी, (21) सौनवर्स, (22) रागड़ (23)चुंदरीगढ़(24) शेखज़ादा(25) सिद्दीकी श्रेणी:भारत में इस्लाम श्रेणी:पाकिस्तान की जातियाँ