Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की Volodymyr Zelensky Official portrait (cropped).jpg यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ग्रॉसमैन 7 जून 2019 पेट्रो पोरोशेंको मार्च 2019 में ज़ेलेंस्की वोलोडिमिर ओलेकसंड्रोविच ज़ेलेंस्की 1978 1 25 y क्रिविवि रिह, यूक्रेनी एस.एस.आर, सोवियत संघ कीव राष्ट्रीय आर्थिक विश्वविद्यालय ओलेना किआशको 2003 2 उल्लेखनीय कार्य सवातिसर्वेंट ऑफ द पिपुलऑफिस रोमांस ऑवर टाइमलव इन द बिग सिटीआरज़ेव्स्की वर्सस नेपोलियन सर्वेंट ऑफ द पीपल Autograph-VolodymyrZelensky.svg Володимир Зеленський uk https://president.gov.ua/en president.gov.ua वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy, जन्म: 25 जनवरी 1978) एक यूक्रेनी राजनेता, पटकथा लेखक, अभिनेता, हास्य अभिनेता, और निर्देशक जो 2019 के यूक्रेनी राष्ट्रपति चुनाव के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति चुने गए हैं। अपने राजनीतिक कैरियर से पहले, उन्होंने कानून की डिग्री प्राप्त की और एक प्रोडक्शन कंपनी, केवर्टल 95 बनाई, जो फिल्मों, कार्टून और टीवी कॉमेडी शो का निर्माण करती है। केवर्टल ने टेलीविजन श्रृंखला सर्वेंट ऑफ द पीपल बनाई, जिसमें ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन के राष्ट्रपति की भूमिका निभाई। यह श्रृंखला 2015 से 2019 तक प्रसारित की गई। इसी नाम की एक राजनीतिक पार्टी मार्च 2018 में कवर्टल 95 के कर्मचारियों द्वारा बनाई गई थी। ज़ेलेन्स्की ने 31 दिसंबर 2018 की संध्या को, 1+1 टीवी चैनल पर अपनी राष्ट्रपति उम्मीदवारी की घोषणा की। ज़ेलेंस्की कि राष्ट्रपति उम्मीदवारी की घोषणा के छह महीने पहले ही वह चुनाव के लिए जनमत सर्वेक्षणों में वह सबसे आगे थे। ज़ेलेंस्की ने 2019 यूक्रेनी राष्ट्रपति चुनाव में 73.22% मत हासिल कर राष्ट्रपति के चुनाव में जीत हासिल की और यूक्रेन के तत्कालीन राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको को हराया। प्रारंभिक जीवन ज़ेलेंस्की का जन्म 25 जनवरी 1978 को क्रिवीवी रिह, यूक्रेनी एसएसआर, में यहूदी माता-पिता के यहाँ हुआ था। उनके पिता ओलेक्सांद्र ज़ेलेंस्की एक प्रोफेसर हैं, जो कि क्रीवीव रिह इंस्टीट्यूट में साइबरनेटिक्स और कंप्यूटिंग हार्डवेयर के एक शैक्षणिक विभाग के प्रमुख हैं। उनकी माँ, रिम्मा ज़ेलेंस्का, एक इंजीनियर के रूप में काम करती थीं। प्राथमिक विद्यालय शुरू करने से पहले, वह मंगोलिया के शहर एरडनेट में चार साल तक रहे, जहाँ उनके पिता काम किया करते थे। ज़ेलेंस्की ने अपने मूल शहर क्रिवीवी रिह में रहकर कीव राष्ट्रीय आर्थिक विश्वविद्यालय में कानून का अध्ययन किया, लेकिन कानूनी क्षेत्र में पेशेवर रूप से काम नहीं किया है। मनोरंजन कैरियर 17 साल की उम्र में, वे स्थानीय केवीएन टीम (एक कॉमेडी प्रतियोगिता) में शामिल हुए और जल्द ही उन्हें यूनाइटेड यूक्रेनी टीम "ज़ुफ़िज़िया-क्रिवीवी रिह-ट्रांजिट" में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया, जिसने केवीएन की मेजर लीग में प्रदर्शन किया और अंततः 1997 में जीत हासिल की। उसी वर्ष, उन्होंने केवार्टल 95 टीम बनाई और उसका नेतृत्व किया, जो बाद में कॉमेडी संगठन केवर्टल 95 में बदल गई। 1998 से 2003 तक, केवार्टल 95 ने मेजर लीग और केवीएन की सबसे ज्यादा पैसे वाली यूक्रेनी लीग में प्रदर्शन किया। टीम के सदस्यों ने ज्यादातर समय मॉस्को में और सोवियत संघ में मौजूद कई जगहों का दौरा किया। 2003 में, केवर्टल 95 ने यूक्रेनी टीवी चैनल 1+1 के लिए टीवी शो का निर्माण शुरू किया और 2005 में टीम यूक्रेनी टीवी चैनल इंटर में चली गई। 2008 में, उन्होंने फीचर फिल्म लव इन द बिग सिटी और इसके सीक्वल लव इन द बिग सिटी2 में अभिनय किया। ज़ेलेंस्की ने फ़िल्म ऑफ़िस रोमांस के साथ अपना फ़िल्मी करियर जारी रखा। 2011 में ऑवर टाइम और 2012 में रेज़ेव्स्की वर्सस नेपोलियन में काम किया। लव इन द बिग सिटी3 जनवरी 2014 में रिलीज़ हुई। ज़ेलेंस्की ने 2012 की फिल्म 8 फर्स्ट डेट्स और इसके सीक्वल में भी प्रमुख भूमिका निभाई, जो 2015 और 2016 में निर्मित हुई। ज़ेलेंस्की 2010 से 2012 तक टीवी चैनल इंटर के बोर्ड सदस्य और निर्माता भी थे। अगस्त 2014 में, ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन में यूक्रेनी संस्कृति मंत्रालय द्वारा रूसी कलाकारों पर प्रतिबंध लगाने पर मंत्रालय की कड़ी निंदा की। 2015 से, यूक्रेन ने रूसी कलाकारों, रूसी संस्कृति और अन्य रूसी कार्यों पर यूक्रेन में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया था। 2018 में, यूक्रेन में रोमांटिक कॉमेडी फिल्म लव इन द बिग सिटी2 जिसमें ज़ेलेंस्की मुख्य किरदार में थे, उस पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। यूक्रेनी मीडिया ने बताया था कि डोनबास में युद्ध के दौरान ज़ेलेंस्की के केवर्टल 95 ने यूक्रेनी सेना को 1 मिलियन हिंगनिया दान किया था, रूस के राजनेताओं और कलाकारों ने रूस में उनके कामों पर प्रतिबंध लगाने के लिए याचिका दायर की थी। यूक्रेनी संस्कृति मंत्रालय का इरादा यूक्रेन से रूसी कलाकारों पर प्रतिबंध लगाना था इस पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी। यूक्रेनी सेना को 1 मिलियन हिंगनिया दान करने के बाद रूस ने ज़ेलेंस्की पर प्रतिबंध लगा दिया। thumb|2018 में केवर्टल 95 का प्रदर्शन 2015 में, ज़ेलेंस्की लोकप्रिय टेलीविजन श्रृंखला सर्वेंट ऑफ़ द पीपुल के स्टार बन गए, जहाँ उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति की भूमिका निभाई। श्रृंखला में, ज़ेलेन्स्की का चरित्र तीस वर्ष के एक हाई-स्कूल शिक्षक का है जो इतिहास पढाता है, जो एक वायरल वीडियो के बाद राष्ट्रपति चुनाव जीतता है, उसे यूक्रेन में सरकारी भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते हुए दिखाया गया है। ज़ेलेंस्की ने ज्यादातर काम रूसी भाषा में किया है। यूक्रेनी भाषा में उनकी पहली भूमिका रोमांटिक कॉमेडी "आई, यू, ही, शी, [ru; uk]" के रूप में योजनाबद्ध की गई थी, जो दिसंबर 2018 में यूक्रेन की स्क्रीन पर दिखाई दी। स्क्रिप्ट का पहला संस्करण यूक्रेनी में लिखा गया था, लेकिन लिथुआनियाई अभिनेत्री एग्नो ग्रुडिटो के लिए रूसी में अनुवादित किया गया था। तब फिल्म को यूक्रेनी में डब किया गया था; डबिंग की गुणवत्ता की समीक्षकों द्वारा आलोचना की गई थी। दिसंबर 2018 में, ज़ेलेंस्की ने कहा कि "केवर्टल 95" ने 2012 में अपनी कानूनी रूसी सहायक कंपनी के साथ अपनी आखिरी फिल्म बनाई थी और 2014 में मास्को में इसका कार्यालय बंद कर दिया गया था। जनवरी 2019 में उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी भी रूसी कंपनियों के साथ व्यावसायिक हितों को साझा किया है, लेकिन केवल साइप्रस-पंजीकृत फर्म "ग्रीन फैमिली लिमिटेड" के सह-मालिक के रूप में, जो बदले में, रूसी फिल्म बनाने वाली कंपनी ग्रिन फिल्म्स के मालिक हैं। ज़ेलेंस्की ने यह भी कहा कि रूसी संस्कृति मंत्रालय से अनुदान के लिए ग्रिन फिल्म्स के सफल आवेदन में उनकी कोई भूमिका नहीं थी। राजनीतिक कैरियर मार्च 2018 में राजनीतिक पार्टी सर्वेंट ऑफ़ द पीपुल का निर्माण टेलीविज़न प्रोडक्शन कंपनी क्वार्टटल 95 के लोगों द्वारा किया गया, जिसने इसी नाम की टेलीविज़न सीरीज़ भी बनाई थी। डेर स्पिएगेल के साथ एक मार्च 2019 के साक्षात्कार में, ज़ेलेंस्की ने कहा कि वह राजनीति में विश्वास बहाल करने के लिए राजनीति में आए और वह चाहते थे कि "पेशेवर, सभ्य लोगों को सत्ता में लाया जाए" और "वास्तव में राजनीतिक प्रतिष्ठान के मूड और समय को बदलना चाहते हैं, जितना संभव हो सके। व्यक्तिगत जीवन सितंबर 2003 में ज़ेलेंस्की ने ओलेना ज़ेलेंस्का से शादी की। वे दोनों एक ही स्कूल में पढ़े। दंपति की पहली बेटी ओलेकसंद्रा का जन्म जुलाई 2004 में हुआ था। ज़ेलेंस्की की 2014 की फिल्म 8 न्यू डेट्स में उन्होंने नायक की बेटी साशा का किरदार निभाया था। 2016 में उन्होंने शो द कॉमेडी कॉमेडीज़ किड्स में भाग लिया और 50,000 हेंगोनिआस जीते। उनके बेटे सिरिल ज़ेलेंस्की का जन्म जनवरी 2013 में हुआ। फिल्मोग्राफी फिल्म वर्ष शीर्षक भूमिका 2009 लव इन द बिग सिटी इगोर 2011 ऑफिस रोमांस।ऑवर टाइम अनातोली एफ़्रेमोविच नोवोसेल्टसेव 2012 लव इन द बिग सिटी2 इगोर 2012 रज़ेव्स्की वर्सस नेपोलियन नेपोलियन 2012 8 फर्स्ट डेट्स निकिता सोकोलोव 2014 लव इन वेगास इगोर ज़ेलेंस्की 2015 8 न्यू डेट्स निकिता एंड्रीविच सोकोलोव टीवी वर्ष शीर्षक भूमिका टिप्पणियाँ 2008–2012 सवाति निर्माता के रूप में 2015–2019 सर्वेंट ऑफ़ द पीपुल वसील पेत्रोववच होलोबोरोडको, एक हाई स्कूल इतिहास शिक्षक / यूक्रेन के राष्ट्रपति 2006 तांती झ झिरकामी सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ https://ze2019.com केवर्टल 95 3305952 पेट्रो पोरोशेंको यूक्रेन के राष्ट्रपति 3 जून 2019 से पदधारी श्रेणी:युक्रेन के राष्ट्रपति श्रेणी:1978 में जन्मे लोग