Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

माउण्ट कैमरून

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कैमरून (Mount Cameroon) एक प्रमुख ज्वालामुखी पर्वत हैं। कैमरून (पर्वत) पश्चिमी अफ्रीका के कैमरून प्रदेश के उत्तर और उत्तरपश्चिमी छोर पर कटावपूर्ण (Broken structure) विषम धरातलीय चाप की तरह फैली पर्वतश्रेणी के पश्चिमी छोर पर स्थित है। इसका पदतलीय आधार लगभग १८०० वर्ग किलोमीटर है। इसके दो प्रमुख शिखर हैं - बड़ा कैमरून (१३,३७० फुट), जिसमें अनेक ज्वालामुखी विवर (Craters) हैं और छोटा कैमरून (५,८२० फुट), जिसकी ढाल सर्वथा वनाच्छादित है। यह पर्वतक्षेत्र संसार के सर्वाधिक वर्षावाले (औसत ४०० - ५४० इंच वार्षिक) क्षेत्रों में है। पर्वत के ठीक दक्षिण ३० किमी चौड़ी कैमरून इस्चुअरी या खाड़ी है जिसमें मुंगों तथा बुरी (Wuri) नदियाँ बहती हैं। श्रेणी:विश्व के प्रमुख ज्वालामुखी श्रेणी:कैमरून के पर्वत