411 REFERENCE · Wikipedia
यूट्यूब म्यूजिक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
यूट्यूब म्यूजिक गाना और संगीत स्ट्रीम सेवा प्रदान करने वाली एक सेवा है, जिसका निर्माण यूट्यूब ने किया है, जो गूगल की एक सहायक कंपनी है। इसमें लोगों को गानों के साथ साथ यूट्यूब के म्यूजिक वीडियो को उसके प्रकार और प्लेलिस्ट के द्वारा देखने का विकल्प देता है।
इसके साथ ही यूट्यूब म्यूजिक में प्रीमियम सेवा भी प्रदान करता है, जिसमें लोग बिना किसी विज्ञापन के गाना चला सकते हैं और बेकग्राउंड में गाना सुन भी सकते हैं। इसके अलावा गाने को ऑफलाइन में डाउनलोड कर के रख भी सकते हैं। यह समान सेवा गूगल प्ले म्यूजिक के सदस्यों के लिए भी प्रदान करता है। 1 दिसंबर 2020 को गोगले ने अपने मुख्य म्यूजिक स्ट्रीम सेवा में गूगल प्ले म्यूजिक के स्थान पर यूट्यूब म्यूजिक को जगह दी।
इतिहास
यूट्यूब म्यूजिक एप के बारे में अक्टूबर 2015 में बताया गया था और इसी के बाद ही इसे यूट्यूब प्रीमियम (जो पहले यूट्यूब रेड था) के साथ रिलीज किया गया। यह एक बहुत ही बड़ा सदस्यता सेवा है, जो पूरे यूट्यूब प्लैटफ़ार्म को कवर करता है, जिसमें म्यूजिक एप भी इसमें शामिल है। जबकि गूगल की गूगल प्ले म्यूजिक केवल यूट्यूब से लिए गए गानों को सुनने के लिए काम आती थी।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:एंड्रॉइड (ऑपरेटिंग सिस्टम) सॉफ्टवेयर
श्रेणी:यूट्यूब