411 REFERENCE · Wikipedia
संधारणीयता
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|alt=A view of the Earth from space.|संधारणीयता पृथ्वी पर जीवन को जारी रखने से संबंधित है
संधारणीयता का अर्थ पारिस्थितिकी विज्ञान में होता है कि कोई जैविक तंत्र कैसे विविधता बनाये रखते हुए लंबे समय तक उत्पादन करता रह सकता है। दीर्घ अवधि से क्रियाशील और जैविक रूप से स्वस्थ आर्द्रभूमियाँ और वन इसके प्रमुख उदाहरण हैं। सामान्य अर्थों में संधारणीयता का अर्थ सीमित प्राकृतिक संसाधनों का इस तरह से उपयोग करना है कि भविष्य में वे हमारे लिए समाप्त न हो जाएं।
संधारणीयता को बनाये रखते हुए मानव विकास की अवधारणा को संधारणीय विकास की संज्ञा दी जाती है और इसके अध्ययन को संधारणीयता विज्ञान कहते हैं।
संधारणीयता की संकल्पना मानव-पर्यावरण संबंधों के एक सरल सिद्धांत पर आधारित है कि हमारे अस्तित्व के बने रहने के लिये और मानव कल्याण के लिये जो भी जरूरत की चीजें हैं वे किसी न किसी रूप में हमें अपने प्राकृतिक पर्यावरण से प्राप्त होती हैं।What is sustainability? https://web.archive.org/web/20140707160441/http://www.epa.gov/sustainability/basicinfo.htm 7 जुलाई 2014 - EPA अतः संधारणीयता होना यह सुनिश्चित करना है कि मनुष्य और उसका पर्यावरण एक स्वस्थ और सुसंबद्ध रूप से आपस में संबंधित रहें और ये उत्पादक दशाएँ और विविधता चिरकाल तक बने रहें। इन अर्थों में संधारणीयता संसाधन उपयोग का एक मार्गदर्शक सिद्धांत है जिससे हमारी पृथ्वी और प्राकृतिक पर्यावरण की विविधता, प्राकृतिक उत्पादनशीलता क्षमता और स्थायित्व बने रहें और मानव जीवन चिरकाल तक संकटमुक्त रह सके।
संधारणीयता और संधारणीय विकास जैसे शब्दों का उपयोग अस्सी के दशक से काफ़ी प्रचलन में आया जब मार्च 20, 1987 को संयुक्त राष्ट्र की ब्रंटलैण्ड रिपोर्ट जारी हुई और इसमें संधारणीय विकास (sustainable development) का उल्लेख हुआ।United Nations General Assembly (1987) Report of the World Commission on Environment and Development: Our Common Future https://web.archive.org/web/20180113173211/http://www.un-documents.net/wced-ocf.htm 13 जनवरी 2018
संधारणीयता और संधारणीय विकास जैसे शब्दों की पापुलरिटी में लगातार बढ़ोत्तरी के बावज़ूद अगर पर्यावरणीय अवनयन, उपभोग की प्रवृत्तियाँ और आर्थिक समृद्धि की दौड़ और होड़ को गणना में लिया जाए तो इस बात पर अभी भी सवालिया निशान हैं कि मानव सभ्यता संधारणीयता प्राप्त कर पायेगी।State of the World 2013: Is Sustainability Still Possible? https://web.archive.org/web/20140628084249/http://www.worldwatch.org/bookstore/publication/state-world-2013-sustainability-still-possible 28 जून 2014 - वर्ल्ड वाचStrong sustainable consumption governance e precondition for a degrowth path? https://web.archive.org/web/20131029210350/http://degrowth.org/wp-content/uploads/2011/05/Lorek_Sustainable-consumption.pdf 29 अक्तूबर 2013 Journal of Cleaner Production;
"पृथ्वी के पास सभी लोगों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त संसाधन हैं लेकिन एक भी व्यक्ति का लालच पूरा करने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं।"
--महात्मा गाँधी
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Compilation of Fact Sheets published by the University of Michigan's Center for Sustainable Systems
Elements of sustainability at Microdocs
Sustainability at The College of William and Mary
श्रेणी:पर्यावरण
*