411 REFERENCE · Wikipedia
जॉर्ज विटेट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जॉर्ज विटेट Mumbai 03-2016 30 Gateway of India.jpg जॉर्ज विटेट द्वारा डिज़ाइन किया गया "गेटवे ऑफ़ इंडिया" 1878 ब्लेयर एथोल, स्कॉटलैंड 1926 मुंबई, भारत ब्रिटिश छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय गेटवे ऑफ़ इंडिया किंग एडवर्ड मेमोरियल हॉस्पिटल कोवासजी जहांगीर हॉल बॉम्बे हाउस कराची पोर्ट ट्रस्ट बिल्डिंग
जॉर्ज विटेट (1878-1926) एक स्कॉटिश वास्तुकार थे, जिन्होने अपना अधिकतर काम मुंबई में किया था।
जीवनी
अंगूठाकार|विटेट द्वारा डिज़ाइन की गयी कराची पोर्ट ट्रस्ट की इमारत।
जॉर्ज विटेट का जन्म 1878 में ब्लेयर एथोल, स्कॉटलैंड में हुआ था। उन्होंने भारत जाने से पहले एडिथबर्ग और यॉर्क में मिस्टर हीथ ऑफ पर्थ के साथ वास्तुकार (आर्किटेक्चर) का अध्ययन किया था।
विटेट 1904 में भारत आए थे और यहाँ वो जॉन बेग के सहायक बन गये, फिर मुंबई में परामर्शदाता वास्तुकार बने। विटेट और बेग् वास्तुकला की इंडो-सारसेनिक शैली के विकास और उसे लोकप्रिय बनाने में बहुत योगदान दिया।
12 मई 1917 को, विटेट को जब कि वो मुंबई सरकार के परामर्शदाता वास्तुकार थे, को सर्वसम्मति से द इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ आर्किटेक्ट्स के पहले अध्यक्ष के रूप में चुना गया।http://www.iia-india.org/MainPage.aspx?Sel=141 Presidents Indian Institute of Architects 16 August 2012 dead https://web.archive.org/web/20120730095406/http://www.iia-india.org/MainPage.aspx?Sel=141 30 July 2012 dmy
विटेट ने मुंबई के कुछ सबसे प्रसिद्ध स्थलों को डिज़ाइन किया है जिनमें: छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु सग्रहालय, गेटवे ऑफ़ इंडिया, इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, धोबीतलाब में छोटा कॉज कोर्ट, वाड्रा मैटरनिटी हॉस्पिटल, बॉम्बे हाउस, किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल, ग्रांड होटल। और मुंबई डॉक से सटे बैलार्ड एस्टेट की इमारतें शामिल हैं।
कराची में, उन्होंने कराची पोर्ट ट्रस्ट (KPT) भवन का डिजाइन तैयार किया।History https://web.archive.org/web/20180831232413/http://kpt.gov.pk/pages/Default.aspx?id=48 31 अगस्त 2018 KPT official website Retrieved 5 August 2013
जॉन बेग के साथ उन्होंने वास्तुकला की इंडो-सारसेनिक शैली को विकसित किया और लोकप्रिय बनाया।http://theory.tifr.res.in/bombay/persons/george-wittet.html George Wittet The Mumbai Pages 16 August 2012
1926 में मुंबई में गंभीर पेचिश से उनकी मृत्यु हो गई, और उन्हें सेवरी कब्रिस्तान में दफनाया गया।
सन्दर्भ