Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

इरविकुळम् राष्ट्रीय उद्यान (ഇരവികുളം ദേശിയോദ്യാനം) भारत के केरल राज्य के इड्डुक्की ज़िले में पश्चिमी घाट में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है जिसका क्षेत्रफल ९७ वर्ग कि॰मी॰ है। यह केरल वन और वन्य जीव विभाग, मुन्नार वन्यजीव प्रभाग द्वारा प्रशासित किया जाता है जो पास के मथिकेत्तन शोला राष्ट्रीय उद्यान, अनामुडी शोला अभयारण्य, पंपाडुम शोला अभयारण्य, चिन्नार वन्यजीव अभयारण्य और कुरिंजिमला अभयारण्य को भी प्रशासित करता है। पश्चिमी घाट, अन्नामलाई उप कुंज सहित एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान का पूरा इलाका यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति द्वारा एक विश्व विरासत स्थल के रूप में चयन के लिए विचाराधीन है। == भूगोल == इस राष्ट्रीय उद्यान का मुख्य भाग ऊँचे लहरदार पर्वतीय पठार का क्षेत्र है, जिसका आधार औसतन २००० मीटर का है।