Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

युकोन नदी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

स्कोन नदी gwi Ųųg Han gwi Yuk Han esu Kuigpak ik Kuukpak ing Yeqin haa Tth'echù' haa Chuu k'onn tce Chu Nìikwän File:Canoeing the Yukon River.jpg युकोन नदी पर कैनोइंग Yukon watershed.png युकोन नदी का स्थान और जलग्रहण क्षेत्र राष्ट्र संयुक्त राज्य कनाडा यू.एस. राज्य अलस्का कनाडा के प्रांत और क्षेत्र ब्रिटिश कोलंबिया युकोन युकोन नदी उत्तर-पश्चिमी उत्तरी अमेरिका की एक प्रमुख जलधारा है। यह अपने उद्गम से ब्रिटिश कोलंबिया में कनाडा के युकोन क्षेत्र से होकर बहती है। इस क्षेत्र का नाम नदी के नाम पर रखा गया है। नदी का निचला आधा भाग अमेरिकी राज्य अलस्का से होकर पश्चिम की ओर बहता है। यह नदी 3,190 किलोमीटर (1,980 मील) लंबी है और युकोन-कुस्कोकविम डेल्टा में बेरिंग सागर में गिरती है। इसका औसत प्रवाह 230,000–250,000 घन फीट प्रति सैकेंड है।तिमोथी पी. ब्रैबेट्स एन्वायरमेंटल एंटल हाइड्रोलॉजिक ओवरव्यू ऑफ़ द युकोन रिवर बेसिन, अलस्का एंड कनाडा https://pubs.usgs.gov/wri/wri994204/pdf/wri994204.pdf 24 जनवरी 2025 2000 कुल जल निकासी क्षेत्र 854,700 कि.मी. (330,000 वर्ग मील) है, जिसमें से 323,800 वर्ग कि.मी. (125,000 वर्ग मील) कनाडा में स्थित है। इसका कुल क्षेत्रफल टेक्सास या अल्बर्टा से 25% अधिक बड़ा है। यह अलस्का और युकोन की सबसे लंबी नदी है। यह 1896-1903 ई. में परिवहन के प्रमुख साधनों में से एक थी। नामकरण युकोन या ųųg han नाम ग्विचिन वाक्यांश chųų gąįį han का संक्षिप्त रूप है, जिसका अर्थ है - सफेद पानी की नदी। यह युकोन नदी में हिमानी अपवाह के "हल्के रंग" को दर्शाता है।कोट्स कैन्नेथ मोर्रिसन विलियम रोबर्ट मोर्रिसन विलियम रोबर्ट लैंड ऑफ़ द मिडनाइट सन: अ हिस्ट्री ऑफ़ द युकोन https://archive.org/details/landofmidnightsu0000coat 1988 हर्टिग पब्लिशर्स एड्मॉन्टन 0-88830-331-9 21 1840 ई. के दशक में युकोन के शाब्दिक अर्थ को लेकर विभिन्न जनजातियों की अलग-अलग राय थी। 1843 ई. में होलिकाचुक्स ने रूसी-अमेरिकी कंपनी को नदी का नाम युक्खाना बताया जिसका अर्थ है - बड़ी नदी। इन्हें भी देखें गर्म पानी के कुंड ज्वारीय संकरी खाड़ी नदी डेल्टा नदीशीर्ष संदर्भ बाहरी कड़ियाँ आर्कटिक विशाल नदी ऑब्ज़र्वेटरी] डॉसन सिटी में युकोन रिवर ब्रिज https://web.archive.org/web/20050829044815/http://yukonriverbridge.com/ 29 अगस्त 2005 श्रेणी:नदी श्रेणी:उत्तर अमेरिका श्रेणी:जलधाराएँ