Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

एक पहेली लीला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

एक पहेली लीला File:Ek_Paheli_Leela_(2015)_Film_Poster.jpeg.jpeg प्रचार छवि बॉबी खान भूषण कुमारकृष्ण कुमारअहमद खानशाईरा खान बंटी राठोड़ जोजों खान बॉबी खान सन्नी लियोनजय भानुशलीरजनीश दुग्गल गानें:मीत ब्रदर्स अंजनअमाल मलिकडॉ॰ ज़्यूसउज़ैर जसवालटोनी कक्कड़बैकग्राउंड स्कोर:मनन मुंजाल अहमद खानजोजो खान बशालाल सईद नितिन F.C.P पेपर डॉल एंटरटेनमेंट टी-सीरीज़ y 2015 4 10 145 मिनट भारत हिन्दीराजस्थानी 15 chttp://aajtak.intoday.in/story/film-review-ek-paheli-leela-1-807276.html एक पहेली लीला फ़िल्म समीक्षा आज तक 10 April 2015 https://web.archive.org/web/20150412232010/http://aajtak.intoday.in/story/film-review-ek-paheli-leela-1-807276.html 12 अप्रैल 2015 live 27.47 c http://www.boxofficecapsule.com/analysis/Lifetime-Business--Economics-Of-EK-PAHELI-LEELA-3555 Ek Paheli Leela Box Office Collections Lifetime Ek Paheli Leela Box Office Collections Lifetime बॉक्स ऑफिस कैप्सूल 31 मार्च 2016 https://web.archive.org/web/20160329155314/http://www.boxofficecapsule.com/analysis/Lifetime-Business--Economics-Of-EK-PAHELI-LEELA-3555 29 मार्च 2016 dead एक पहेली लीला एक भारतीय थ्रिलर बॉलीवुड फ़िल्म है जिसका निर्देशन बॉबी खान नें किया है। इसका निर्माण भूषण कुमार, कृशन कुमार और अहमद खान ने किया है। फिल्म में सन्नी लियोन मुख्य भूमिका में हैं।http://khabar.ibnlive.com/news/duniya/362149.html पब्लिक रिव्‍यू: युवाओं को अच्छी लगी 'लीला' सीएनएन आईबीएन 10 April 2015 https://web.archive.org/web/20160414223050/http://khabar.ibnlive.com/news/duniya/362149.html 14 अप्रैल 2016 live फिल्म एक पुनर्जन्म की कहानी हैं। फिल्म की कहानी 300 साल पहले की है। लीला और उसके प्रेमी की हत्या कर दी जाती है। फिल्म में दर्शाया गया है कि कैसे लीला की अधूरी कहानी पूरी होती जब वे आज के समय में वापस जन्म लेते हैं।http://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/hindi/bollywood/news/Jay-Bhanushali-elated-by-Ek-Paheli-Leela-response/articleshow/46889072.cms Ek Paheli Leela Response द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया 11 April 2015 https://web.archive.org/web/20150417101419/http://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/hindi/bollywood/news/Jay-Bhanushali-elated-by-Ek-Paheli-Leela-response/articleshow/46889072.cms 17 अप्रैल 2015 live यह फ़िल्म 10 अप्रैल 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई और अच्छी कमाई के साथ हिट हुई।http://gallery.bhaskar.com/album/GAL-album-25757-film-ek-paheli-leela.html एक पहेली लीला फोटो गैलरी दैनिक भास्कर 31 मार्च 2016 https://web.archive.org/web/20160417064012/http://gallery.bhaskar.com/album/GAL-album-25757-film-ek-paheli-leela.html 17 अप्रैल 2016 dead कहानी लंदन की सुपर मॉडल मीरा (सन्नी लियोन) लंबे समय से डिप्रेशन की शिकार है। एक खास बात से मीरा को बेहद डर लगता है। यही डर उसे हरदम परेशान करता है। इस बीच, एक ऐड को शूट करने के लिए मीरा यूनिट के साथ राजस्थान पहुंचती है। शूटिंग जैसलमेर में होती है, जहां उसके साथ अजीबो-गरीब घटनाएं होने लगती हैं। मीरा का सामना यहां के राजकुमार रणवीर (मोहित अहलावत) से होता है। चंद मुलाकात के बाद मीरा को लगता है राजकुमार के रूप में उसे सच्चा प्यार मिल गया है। राजकुमार से शादी करके मीरा बेहद खुश है। इस कहानी के साथ-साथ फिल्म में एक दूसरी कहानी भी चलती है, जिसका संबंध 300 साल पहले की घटना से है। संगीतकार करन (जय भानुशाली) के साथ ऐसी कुछ घटनाएं होती हैं, जो उसे एक तांत्रिक के पास जाने को मजबूर करती है। यहां आकर करण को पता चलता है कि 300 वर्ष पहले अपने पिछले जन्म में वह एक मूर्तिकार था और अपने कबीले की बिंदास लड़की लीला (सन्नी लियोन) से प्यार करता था। लीला भी उसके साथ शादी करके अपनी अलग दुनिया बसा लेना चाहती थी, लेकिन इसी बीच उनके बीच भैरव (राहुल देव) नाम का मशहूर मूर्तिकार आता है। भैरव को लीला में अपनी नई मूर्ति बनाने की प्रेरणा दिखाई देती है और वह लीला की बेहतरीन मूर्ति बनाना चाहता है। पहले तो लीला राजी नहीं होती, लेकिन अपने प्रेमी के कहने पर वह मान जाती है। अपनी गुफा में भैरव एकांत में लीला की मूर्ति बनाने में लग जाता है, लेकिन उसकी खूबरसूरती पर भैरव की नीयत खराब हो जाती है। लेकिन जब उसे पता चलता है कि उसका शिष्य ही उसका प्रेमी है, तो उन्हें मार डालता है और मूर्ति को दीवार के पीछे छुपा देता है। करन राजस्थान जाकर भैरव विराजना (जहां रणवीर और बिक्रम का इस जगह को लेकर मुकदमा चल रहा है ) पहुँचता है। वहाँ करन मीरा को अपने पूर्वजन्म के बारे में याद दिलाना चाहता है पर मीरा उसका विश्वास नहीं करती। करन "तेरे बिन" गान जाता है जो मीरा को उसके पिछले जन्म के बारे में याद दिल देता है। तभी वहाँ पर रणवीर का चचेरा भाई बिक्रम (जस अरोड़ा) आ जाता है और रणवीर को बेहोश कर, मीरा का अपहरण कर लेता है और उसे और करन को भैरव विराजना ले जाता है। वहाँ पर वो करन से लीला की मूर्ति के बारे में पूछता हैं और उसे पिटता है, तभी मीरा को सब याद आ जाता हैं और वो बिक्रम को बताती है मूर्ति दीवार के पीछे हैं। तभी बिक्रम उस दीवार को तोड़कर मूर्ति ढूंढ लेता है, की तभी रणवीर आकर उसको मार देता है। रणवीर करन को बताता है कि वह श्रवण का नहीं बल्कि भैरव का पुनर्जन्म है। पिछले जन्म में उसके किये की सज़ा उसे मिल रही थी। करन अपने किये की सज़ा खुद को देने के लिए आत्महत्या करने की कोशिश करता है, लेकिन मीरा और रणवीर उसे माफ़ कर देते हैं उसकी जान बचा लेते हैं। कलाकार 2 सन्नी लियोन - मीरा/लीला जय भानुशली - संगीतकार करन मोहित अहलावत - राजकुमार रणवीर राहुल देव - भैरव जस अरोड़ा - बिक्रम अहसान कुरैशी - मान सिंह शिवानी टांकसाले - राधिका V.J. एंडी - एंडी डेनियल वीबर - पायलट (विशिष्ट उपस्थिति) गिरीश थापड़ - समर भाईसा अरुण सिंह - गुरूजी निर्माण विकास बॉबी खान ने कहा कि सनी लियोन भूमिकाओं के लिए उपयुक्त एकमात्र अभिनेत्री थी। उन्होंने यह भी कहा कि बड़े अभिनेताओं ने लियोन की वजह से फिल्म करने से इंकार कर दिया। अभिनेता मोहित अहलावत चार साल बाद फिल्मों में लौटे। लियोन के पति डैनियल वेबर को फिल्म में उड़ान परिचारक के रूप में एक कैमिया उपस्थिति भी मिली थी। जैसा कि फिल्म दो बहुत अलग युगों पर फिर से आती है, लियोन द्वारा पहना जाने वाला पोशाक भी ध्यान से डिजाइन किया गया था। लियोन के व्यक्तिगत स्टाइलिस्ट हितेश कपोपारा, जिन्होंने पूर्व में भी सन्नी लियोन की फिल्मों के लिए वेशभूषा तैयार की है, पारंपरिक सामानों के लिए लंदन और राजस्थान के स्थानीय बाजारों में शॉपिंग की। फिल्मांकन फिल्म की शूटिंग मुंबई, लंदन और राजस्थान सहित विभिन्न स्थानों पर की गई। राजस्थान में, यह दूरदराज के आंतरिक और गांवों में फिल्माई गई। जोधपुर में, एक गीत अनुक्रम के लिए स्थानीय ग्रामीणों को शामिल किया गया। फिल्मकरण शुरू करने के लिए रेगिस्तान में एक कृत्रिम गांव भी बनाया गया था। नागौर के खिमसर के किले, बीकानेर के लक्ष्मी निवास महल भी शॉट्स में शामिल थे और उन्हें फिल्म में शाही महल के रूप में इस्तेमाल किया गया था।https://www.bhaskar.com/news/RAJ-BIK-MAT-latest-bikaner-news-030020-1664519-NOR.html एक पहेली लीला आज से दैनिक भास्कर 10 अप्रैल २०१५ कथित तौर पर, तेज गर्मी में शूटिंग के कारण सनी को त्वचा संक्रमण से प्रभावित होना पड़ा जिससे उनके शरीर पर चकत्ते पद गए। सनी लियोन ने फिल्म के लिए राजस्थानी बोली भी सीखी। उन्होंने "ढोल बाजे" गीत के लिए कार्यशालाओं में भाग लिया और अनुभवी कोरियोग्राफर सरोज खान से शास्त्रीय नृत्य सीखा। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में एक दृश्य के लिए सनी को 100 लीटर दूध से नहाना पड़ा था। संगीत एक पहेली लीला संगीत डॉ॰ ज़्यूस, अमाल मलिक, मीत ब्रदर्स अंजन, टोनी कक्कड़, उज़ैर जसवाल एक पहेली लीला एल्बम कवर.jpg yes 2015 03 10 विशिष्ट फिल्म संगीत 39:54 हिंदी टी-सीरीज़ फिल्म का संगीत डॉ॰ ज़्यूस, अमाल मलिक, मीत ब्रदर्स अंजन, टोनी कक्कड़ और उज़ैर जसवाल ने बनाया है। फिल्म के गीत कुमार, मनोज मुंतशिर और टोनी कक्कड़ ने लिखे हैं। मनन मुंजाल ने फिल्म का पाश्र्व संगीत बनाया है। टी-सीरीज़ ने फिल्म के संगीत अधिकारों का अधिग्रहण किया है। फिल्म का पहला गाना "देसी लुक" 19 फरवरी 2015 को रिलीज़ किया गया था। फिल्म की पूर्ण संगीत एलबम जिसमें 9 गाने हैं, 10 मार्च 2015 को रिलीज़ की गयी। संगीत सूची गायक 39 54 yes yes - देसी लुक कनिका कपूर डॉ॰ ज़्यूस कुमार 3:27 - तेरे बिन नाही लागे (पुरुष संस्करण) उज़ैर जसवाल अमाल मलिक कुमार 3:41 - सैयाँ सुपरस्टार तुलसी कुमार अमाल मलिक कुमार 4:10 - खुदा भी मोहित चौहान टोनी कक्कड़ मनोज मुंतशिर 5:03 - ग्लैमरस अँखियाँ कृष्णा बेउरा, मीत ब्रदर्स अंजन मीत ब्रदर्स अंजन कुमार 4:54 - मैं हूँ दीवाना तेरा अरिजीत सिंह मीत ब्रदर्स अंजन कुमार 5:24 - ढोल बाजे मोनाली ठाकुर, मीत ब्रदर्स अंजन, वेद, अम्ब्रेश, आशीष मीत ब्रदर्स अंजन कुमार 5:37 - तेरे बिन नाही लागे (नारी संस्करण) तुलसी कुमार, ऐश्वर्या मजमूदार, आलम खान अमाल मलिक कुमार 4:31 - एक दो तीन चार नेहा कक्कड़, टोनी कक्कड़ टोनी कक्कड़ टोनी कक्कड़ 3:13 - सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 4500734 743590 एक पहेली लीला श्रेणी:2015 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:हिंदी थ्रिलर