Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नोसू भाषा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|240px|सिचुआन में एक मार्गदर्शक जिसमें सबसे ऊपर नोसू (यी) में, उसके नीचे चीनी में और सबसे नीचे अंग्रेज़ी में लिखा हुआ है नोसू (नोसू: ꆈꌠ, अंग्रेज़ी: Nuosu), जिसे उत्तरी यी, लिआंगशान यी और सिचुआन यी भी कहा जाता है, दक्षिणी चीन में बसने वाले यी लोगों द्वारा बोली जाने वाली तिब्बती-बर्मी भाषाओँ की सदस्य यी भाषाओँ की मानक भाषा है। सारी यी बोलियों में यह अकेली है जिसे पाठशालाओं में लिखित रूप से पढ़ाया जाता है। दुनिया भर में ८० लाख की आबादी रखने वाले यी समुदाय में से २० लाख अब नोसू बोलते हैं और यह तादाद बढ़ रही है। तिब्बती-बर्मी भाषा परिवार में यी भाषाएँ बर्मी भाषा के करीब मानी जाती हैं।Nominalization in Asian Languages: Diachronic and Typological Perpsectives https://web.archive.org/web/20141001184635/http://books.google.com/books?id=o-Fiq1Ct4OIC 1 अक्तूबर 2014 , Foong Ha Yap, Janick Wrona, Karen Grunow-harsta, John Benjamins Publishing Company, 2011, ISBN 978-90-272-0677-0, ... Nuosu Yi (a Tibeto-Burman language spoken mainly in the southwestern provinces of Sichuan, Yunnan, and Guizhou in China) ... लिपि यी की अपनी चित्रलिपि पर आधारित एक लिपि है जिसमें ८,००० - १०,००० चिह्न हैं। हालांकि चीनी भावचित्र में एक प्रकार की चित्रलिपि पर आधारित हैं, लेकिन चीनी लिपि और यी लिपि में कोई सम्बन्ध नहीं मिला है। आधुनिक यी लिपि को 'नोसू ब्बर्मा' (ꆈꌠꁱꂷ, nuosu bburma) कहा जाता है। इन्हें भी देखें यी लोग तिब्बती-बर्मी भाषाएँ बर्मी भाषा सन्दर्भ 2 श्रेणी:तिब्बती-बर्मी भाषाएँ श्रेणी:चीन की भाषाएँ श्रेणी:वियतनाम की भाषाएँ श्रेणी:थाईलैण्ड की भाषाएँ