Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

फेराइट

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|फेराइट के बने स्थायी चुम्बक फेराइट (ferrite) सिरामिक चुम्बकीय पदार्थ हैं। इनकी वैद्युत प्रतिरोधकता बहुत अधिक (लगभग 106 Ohm-m) होती है। इस कारण अधिक आवृत्ति पर काम करने वाले ट्रान्सफार्मर एवं प्रेरकत्व (चोक) के निर्माण में इनका उपयोग किया जाता है क्योंकि अधिक प्रतिरोधकता के कारण इनमें भंवर-धारा-हानियाँ बहुत कम होतीं हैं। इनके स्थायी चुम्बक भी बनाये जाते हैं। सर्कुलेटर बनाने के लिये भी फेराइट का उपयोग किया जाता है। प्रमुख विशेषताएँ right|thumb|150px|फेराइट का क्रिस्टल जिसमें भूरे रंग वाले लोहे के परमाणु है तथा नीले रंग वाले कार्बन के परमाणु फेराइट तकनीकी रूप से महत्वपूर्ण पदार्थ है क्योंकि उनके विद्युत और चुम्बकीय दोनो ही गुण उपयुक्त हैं। इसलिए फेराइट का उपयोग चुम्बकीय, इलेक्ट्रॉनिक और माइक्रोवेव युक्तियों के निर्माण में होता है। इनकी उच्च विद्युत प्रतिरोधकता, नगण्य भंवर धारा ह्रास तथा नगण्य डाईलेक्ट्रिक ह्रास, उच्च पारगम्यता (permeability), उच्च संतृप्ति चुंबकत्व, उच्च क्यूरी ताप, रासायनिक स्थिरता, निर्माण में आसानी, कम लागत आदि फेराइट के महत्वपूर्ण गुण जो उन्हें कई कार्यों के लिए उपयोगी बनाते हैं। इसका डाइलेक्ट्रिक स्थिरांक भी अधिक होता है जिससे सर्कुलेटर आदि में यह विशेष उपयोगी बन जाता है। फेराइट एक प्रकार का 'ठोस विलयन' है और लोहा इसका प्रमुख अवयव (constituent) है। फेराइट की क्रिस्टल संरचना 'बॉडी सेन्टर्ड क्यूबिक' (Body Centered Cubic) होती है। उच्च विद्युत प्रतिरोधकता -- लगभग 108 ओम-मीटर ऊष्मा चालकता -- लगभग 4 x 10-3 Jmm-1s-1K-1 रैखिक प्रसार गुणांक -- लगभग 10-5 प्रति केल्विन सामर्थ्य (strength) = 280 N/mm2 कठोरता ७० से ९० ब्रिनेल लम्बाई में प्रतिशत वृद्धि (% elongation) = लगभग ४०% माइल्ड स्टील (लगभग 0.2 wt% कार्बन से युक्त कार्बन स्टील) में मुख्यतः फेराइट ही होता है। उपयोग right|thumb|300px|फेराइट के विभिन्न आकार-प्रकार के कोर, जिनका उपयोग इलेक्ट्रॉनिक परिपथों में ट्रान्सफॉर्मर, और चोक आदि बनाने में होता है। उच्च आवृति (1 किलोहर्ट्ज से कुछ सौ किलोहर्ट्ज) के ट्रांसफॉर्मर, चुम्बक तथा प्रेरकत्व (इंडक्टर) बनाने में (एसएमपीएस आदि में उपयोग के लिए) लॉंग वेव और मिडियम वेव रेडियो में लूप एन्टेना बनाने के लिए इंटरफेरेन्स रोकने के लिये शिल्डिंग के रूप में प्रयुक्त होता है। स्थाई चुम्बक के निर्माण में माइक्रोवेव फेराइट का उपयोग सर्कुलेटर, आइसोलेटर और फेज शिफ्टर में किया जाता है। अल्फा फेराइट तथा डेल्टा फेराइट 550px|thumb|center|लोहा-कार्बन का फेज-आरेख सन्दर्भ इन्हें भी देखें फेराइट क्रोड (Ferrite Core) सर्कुलेटर बाहरी कड़ियाँ Ferrite is a material with unlimited potential https://web.archive.org/web/20210127110612/https://www.tdk.com/tech-mag/ferrite02/013 27 जनवरी 2021 श्रेणी:वैद्युत प्रौद्योगिकी श्रेणी:चुम्बकत्व श्रेणी:लौहचुम्बकत्वीय पदार्थ