411 REFERENCE · Wikipedia
सिक्स सिग्मा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
en Six Sigma 301850246
Sigma 6
thumb|206px|अक्सर प्रयोग किये जाने वाले सिक्स सिग्मा प्रतीक.
सिक्स सिग्मा एक व्यवसाय प्रबंधन रणनीति है, जिसे शुरू में मोटोरोला द्वारा लागू किया गया था, पर आज उद्योग के कई क्षेत्रों में इसका व्यापक प्रयोग होता है।
सिक्स सिग्मा विनिर्माण और व्यापार प्रक्रिया में अभावों (ग़लतियों) और भेदों और उनके कारणों की पहचान और निवारण द्वारा प्रक्रिया उत्पाद की गुणवत्ता में सुधार लाने का प्रयास करता है। यह सांख्यिकीय तरीक़ों सहित गुणवत्ता प्रबंधन पद्धतियों के समुच्चय का उपयोग करता है और संगठन के अंदर लोगों का एक विशेष आधार-तंत्र ("ब्लैक बेल्ट" आदि) तैयार करता है, जो इन पद्धतियों के विशेषज्ञ होते हैं। किसी संगठन के अंदर चलाई जाने वाली हर सिक्स सिग्मा परियोजना एक परिभाषित अनुक्रम का पालन करती है और एक परिमाणित वित्तीय लक्ष्यों को (लागत में कमी या लाभ में वृद्धि) सामने रखती है।
ऐतिहासिक सिंहावलोकन
सिक्स सिग्मा को मूलतः विनिर्माण प्रक्रियाओं में सुधार और त्रुटियों को दूर करने के लिए कार्य-प्रणालियों के सेट के रूप में विकसित किया गया था, पर बाद में अन्य प्रकार के व्यावसायिक प्रक्रियाओं पर भी उसे लागू किया गया.Motorola University - What is Six Sigma? http://www.motorola.com/content/0, 3088,00.html mdy January 29, 2006जून 2023 InternetArchiveBot सिक्स सिग्मा में, ग्राहक की असंतुष्टि का कारण बनने वाले किसी भी कारक को त्रुटि के रूप में परिभाषित किया गया है।Jiju Antony Pros and cons of Six Sigma: an academic perspective http://www.onesixsigma.com/node/7630 mdy May 1, 2008 https://web.archive.org/web/20080723015058/http://www.onesixsigma.com/node/7630 23 जुलाई 2008 live
1986 में सर्वप्रथम बिल स्मिथ द्वारा इस कार्य-प्रणाली के ब्यौरे मोटोरोला में तैयार किए गए थे।The Inventors of Six Sigma http://www.motorola.com/content/0, 3079,00.html mdy January 29, 2006जून 2023 InternetArchiveBot सिक्स सिग्मा, श्यूहार्ट, डेमिंग, जूरान, इशिकावा, तागुची और अन्य प्रवर्तकों के कार्य पर आधारित पिछले छह दशकों की गुणवत्ता सुधार प्रक्रिया, यथा गुणवत्ता नियंत्रण, TQM और शून्य दोष से अत्यधिक प्रभावित हुआ है।
अपने पूर्ववर्तियों की भांति सिक्स सिग्मा निश्चयपूर्वक कहता है कि --
कारोबार की सफलता के लिए सुव्यवस्थित और पूर्वानुमेय प्रक्रिया परिणाम (अर्थात् प्रक्रिया की भिन्नता़ में कमी) के लिए सतत प्रयास अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विनिर्माण और व्यापार प्रक्रियाओं में ऐसे गुण हैं, जिन्हें मापना, विश्लेषित करना, सुधारना और नियंत्रित करना संभव है।
निरंतर गुणवत्ता सुधार हासिल करने के लिए पूरे संगठन की, ख़ास तौर से उच्च स्तर के प्रबंधन की प्रतिबद्धता आवश्यक है।
पिछले गुणवत्ता सुधार प्रवर्तनों से सिक्स सिग्मा को अलग करने वाली विशेषताओं में शामिल हैं -
किसी भी सिक्स सिग्मा परियोजना से, मापने योग्य और परिमाण व्यक्त करने योग्य वित्तीय प्रतिफल हासिल करने पर सुस्पष्ट ध्यान केंद्रित करना.
दृढ़ और जोशिले प्रबंधन नेतृत्व और समर्थन पर ज़्यादा ज़ोर देना.
सिक्स सिग्मा दृष्टिकोण के नेतृत्व और कार्यान्वयन के लिए "चैंपियन्स," "मास्टर ब्लैक बेल्ट," "ब्लैक बेल्ट," आदि विशिष्ट आधार-तंत्र का होना.
पूर्वानुमानों और अटकलों के बदले प्रमाण-योग्य आंकड़ों के आधार पर निर्णय लेने के प्रति सुस्पष्ट प्रतिबद्धता.
शब्द "सिक्स सिग्मा", प्रक्रिया क्षमता अध्ययन के रूप में विदित सांख्यिकी के एक क्षेत्र से व्युत्पन्न है। मूलतः इसका आशय विनिर्देशों के अधीन विनिर्माण प्रक्रियाओं द्वारा अत्यधिक मात्रा में उत्पाद तैयार करने की क्षमता से था। माना गया कि "सिक्स सिग्मा गुणवत्ता" सहित अल्पावधि के लिए परिचालित प्रक्रियाओं से, 3.4 अभाव प्रति दस लाख अवसर(DPMO) से नीचे के दीर्घकालिक अभाव स्तर प्रतिफलित होते हैं।Motorola University Six Sigma Dictionary http://www.motorola.com/content/0, 3074-5804,00.html#ss mdy January 29, 2006जून 2023 InternetArchiveBot सिक्स सिग्मा का अंतर्निहित लक्ष्य सभी प्रक्रियाओं की गुणवत्ता को उस स्तर तक सुधारने या उससे भी बेहतर बनाना है।
सिक्स सिग्मा, Motorola, Inc. का पंजीकृत सेवा चिह्न और व्यापर-चिह्न है।Motorola Inc. - Motorola University http://www.motorola.com/motorolauniversity mdy January 29, 2006 https://web.archive.org/web/20080907085935/http://motorola.com/motorolauniversity/ 7 सितंबर 2008 live यथा 2006, मोटोरोला ने सिक्स सिग्मा से $17 अरब अमेरिकी डॉलर के बचतAbout Motorola University http://www.motorola.com/content/0, 3071-5801,00.html mdy January 29, 2006जून 2023 InternetArchiveBot की सूचना दी है।
सिक्स सिग्मा को शुरूआती दौर में ही अपनाकर अपनी उल्लेखनीय सफलता के लिए चर्चित होने वाली कंपनियों में शामिल हैं, हनीवेल (पहले बतौर अलाइड सिग्नल विदित) और जनरल इलेक्ट्रिक, जहाँ जैक वेल्श ने इस पद्धति का प्रवर्तन किया।Six Sigma: Where is it now? http://scm.ncsu.edu/public/facts/facs030624.html mdy May 22, 2008 https://web.archive.org/web/20090819033606/http://scm.ncsu.edu/public/facts/facs030624.html 19 अगस्त 2009 dead 1990 दशक के अंत में फ़ार्चुन 500 की दो तिहाई संस्थाओं ने अपनी लागत को कम करने तथा गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से सिक्स सिग्मा पहल की शुरूआत कर दी थी।
हाल के वर्षों में, सिक्स सिग्मा को कभी-कभी अनुत्पादक विनिर्माण के साथ जोड़ा जाता रहा है, ताकि अनुत्पादक सिक्स सिग्मा नामक प्रक्रिया प्रतिफलित हो सके.
"सिक्स सिग्मा प्रक्रिया" शब्द की उत्पत्ति और तात्पर्य
thumb|400px|right|सामान्य वितरण के ग्राफ़, जो छह सिग्मा मॉडल के सांख्यिकीय मान्यताओं के आधार हैं। ग्रीक अक्षर σ क्षैतिज अक्ष पर माध्य, μ और वक्र के अन्तःकुंचन बिंदु के बीच दूरी को अंकित करता है। जितनी अधिक दूरी होगी, उतना ही अधिक मान का विस्तार होगा.ऊपर दिखाए गए लाल रंग के वक्र, [25] और [26] के लिए. अन्य वक्र μ और σ के विभिन्न मान की व्याख्या करते हैं।
सिग्मा (ग्रीक वर्णमाला का अक्षर σ) का प्रयोग, सांख्यिकीय जनसंख्या के मानक विचलन (घट-बढ़ का मान) का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया जाता है। शब्द "सिक्स सिग्मा प्रक्रिया" इस धारणा से उत्पन्न हुआ है कि यदि किसी के पास निर्माण-औसत और निकटतम विनिर्दिष्ट सीमा के बीच छह मानक विचलन हैं, तो व्यावहारिक रूप से ऐसा कोई मद नहीं होगा जो विनिर्देशों के अनुकूल ना हो. यह प्रक्रिया सक्षमता अध्ययन में प्रयुक्त गणना पद्धति पर आधारित है।
सक्षमता अध्ययन में, प्रक्रिया औसत और निकटतम विनिर्दिष्ट सीमा के बीच के इन मानक विचलनों की संख्या को सिग्मा इकाइयों में दिया जाता है। जैसे ही प्रक्रिया मानक विचलन ऊपर जाए, या प्रक्रिया औसत गुंजाइश के केंद्र से दूर जाए, सिग्मा संख्या को कम करते हुए और विनिर्देश के बाहर मदों की संभावनाओं को बढ़ाते हुए, बहुत कम मानक विचलन औसत और निकटतम विनिर्दिष्ट सीमा के बीच में बैठेंगे.
1.5 सिग्मा शिफ़्ट की भूमिका
अनुभव यह कहता है कि आम तौर पर प्रक्रियाएं लंबे समय में उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती हैं, जितना कि वे कम समय में करती हैं। परिणामस्वरूप, प्रारंभिक अल्पावधि-अध्ययन की तुलना में, प्रक्रिया औसत और निकटतम विनिर्देशन सीमा के बीच ठीक बैठने वाली सिग्माओं की संख्या में समय के साथ गिरावट की संभावना है। समय के साथ-साथ प्रक्रिया घट-बढ़ में विशुद्ध वृद्धि को दर्शाने के लिए, प्रायोगिक आधार पर परिकलन में 1.5 सिग्मा शिफ़्ट का प्रवर्तन किया जाता है। Harry Mikel J. The Nature of six sigma quality https://archive.org/details/natureofsixsigma0000mike Motorola University Press 1988 Rolling Meadows, Illinois 25 9781569460092 इस विचार के अनुसार, प्रक्रिया, जो अल्पावधि अध्ययन के दौरान, प्रक्रिया औसत और निकटतम विनिर्दिष्ट सीमा के बीच छह सिग्मा को बैठाती है, वह दीर्घ-काल में केवल 4.5 सिग्मा ही बैठा पाएगी - क्योंकि या तो समय के साथ प्रक्रिया औसत में बदलाव आएगा, या अल्पावधि के दौरान पाए गए प्रक्रिया के मानक विचलन से दीर्घकालिक मानक विचलन अधिक होगा, या दोनों संभव है। Tennant Geoff SIX SIGMA: SPC and TQM in Manufacturing and Services Gower Publishing, Ltd. 2001 25 http://books.google.com/books?id=O6276jidG3IC&printsec=frontcover#PPA25,M1 0566083744 19 अगस्त 2009 https://web.archive.org/web/20110725041739/http://books.google.com/books?id=O6276jidG3IC&printsec=frontcover#PPA25,M1 25 जुलाई 2011 live
अतः सिक्स सिग्मा प्रक्रिया की व्यापक रूप से स्वीकृत परिभाषा वह है, जो 3.4 अभावग्रस्त भाग प्रति दस लाख अवसर (DPMO) प्रस्तुत करती है। यह इस तथ्य पर आधारित है कि सामान्य रूप से वितरित प्रक्रिया में एक सीमा के बाद 3.4 भाग प्रति दस लाख होंगे, जो कि औसत से ऊपर या नीचे 4.5 मानक विचलन (एक-पक्षीय सक्षमता अध्ययन) होगी. अतः "सिक्स सिग्मा" प्रक्रिया का 3.4 DPMO वास्तव में 4.5 सिग्मा के सदृश होता है, यानी दीर्घावधिक घट-बढ़ को दर्शाने के लिए 6 सिग्मा से 1.5 सिग्मा घटा कर. इसकी अभिकल्पना विशुद्ध परिचालन में संभाव्य अभाव स्तरों को कम आंकने से रोकना है।
सिग्मा स्तर
Three sigma rule
अल्पावधि सिग्मा स्तर निम्नलिखित दीर्घकालिक DPMO मूल्यों (एकतरफ़ा) के अनुरूप हैं:
1 सिग्मा = 690,000 DPMO = 31% कार्य-दक्षता
2 सिग्मा = 308,000 DPMO = 25.2% कार्य-दक्षता
3 सिग्मा = 66,800 DPMO = 93.32% कार्य-दक्षता
4 सिग्मा = 6,210 DPMO = 99.379% कार्य-दक्षता
5 सिग्मा = 230 DPMO = 99.977% कार्य-दक्षता
6 सिग्मा = 3.4 DPMO = 99.9997% कार्य-दक्षता
ये आंकड़े कल्पना करते हैं कि अल्पावधि सिग्मा स्तर को निर्धारित करते हुए प्रारंभिक अध्ययन के कुछ समय बाद प्रक्रिया औसत 1.5 सिग्मा द्वारा गंभीर विनिर्देश सीमा वाले हिस्से की ओर शिफ़्ट होगा. उदाहरणार्थ 1 सिग्मा के लिए दिए गए आंकड़े यह मान कर चलते हैं कि अल्पकालिक प्रक्रिया औसत, विनिर्देश सीमा के 0.5 सिग्मा बाहर होगा, ना कि 1 सिग्मा अंदर, क्योंकि यह अल्पावधि अध्ययन था।
विधियां
सिक्स सिग्मा की दो प्रधान विधियां हैं: DMAIC और DMADV, दोनों डेमिंग के योजना बनाओ-कार्रवाई करो-जाँचो-पूरा करो चक्र से प्रेरित है। ^ जोसेफ़ ए. डी फ़ियो और विलियम बर्नार्ड. JURAN संस्थान के सिक्स सिग्मा ब्रेकथ्रू एंड बियांड - क्वालिटी परफ़ार्मेन्स ब्रेकथ्रू मेथड्स, टाटा McGraw-Hill प्रकाशन कंपनी लिमिटेड, 2005. ISBN 0-07-059881-9 DMAIC एक मौजूदा व्यापार की प्रक्रिया में सुधार लाने के लिए प्रयोग किया जाता है; DMADV नए उत्पाद या प्रक्रिया को परिकल्पित करने के लिए इस्तेमाल होता है।
DMAIC
बुनियादी विधि निम्नलिखित पांच चरणों से बनी है:
उच्च स्तरीय परियोजना लक्ष्यों और वर्तमान प्रक्रिया को D efine (परिभाषित) करें.
मौजूदा प्रक्रिया के महत्वपूर्ण पहलुओं को M easure करें (मापें) और प्रासंगिक आंकड़े संग्रहित करें.
कारण-और-प्रभाव संबंधों को सत्यापित करने के लिए आंकड़ों को A nalyze (विश्लेषित) करें. निर्धारित करें कि संबंध क्या है और यह सुनिश्चित करने का प्रयास करें कि सभी कारकों पर विचार किया गया है।
प्रयोगों की डिज़ाइन जैसे तकनीकों का प्रयोग करते हुए डाटा विश्लेषण पर आधारित प्रक्रिया को I mprove करें (सुधारें) या अनुकूल बनाएं.
अभावों में परिणत होने से पहले लक्ष्य से कोई विचलन हो, तो उनका सुधार सुनिश्चित करने के लिए C ontrol (नियंत्रण) करें.प्रक्रिया सक्षमता को प्रमाणित करने के लिए प्रायोगिक परीक्षण करें, उत्पादन की ओर बढ़ें, नियंत्रण तंत्र को व्यवस्थित करें और लगातार प्रक्रिया की निगरानी करें.
DMADV
बुनियादी विधि निम्नलिखित पांच चरणों से बनी है :
ग्राहकों की मांग तथा उद्यम-रणनीति के अनुरूप लक्ष्यों की डिज़ाइन को D efine (परिभाषित) करें.
C T Q (गुणवत्ता के लिए जोख़िम से भरी विशेषताएं), उत्पाद सक्षमता, उत्पादन प्रक्रिया क्षमता और जोख़िम को M easure करें (मापें) और पहचानें.
विकल्प के विकास और डिज़ाइन के लिए A nalyze (विश्लेषण) करें, उच्च-स्तरीय डिज़ाइन तैयार करें और उत्तम डिज़ाइन को चुनने के लिए परिकल्पना-क्षमता का मूल्यांकन करें.
ब्यौरों को D esign (परिकल्पित) करें, डिज़ाइन को उपयुक्त बनाएं और डिज़ाइन के सत्यापन के लिए योजना बनाएं. इस चरण में अनुकरण की आवश्यकता हो सकती है।
नमूने को V erify (सत्यापन) करें, प्रायोगिक परीक्षण की व्यवस्था करें, उत्पादन प्रक्रिया को लागू करें और उसे प्रक्रिया के मालिकों के सुपुर्द करें.
DMADV को "D esign F or S ix S igma" के संकेताक्षर DFSS के रूप में भी जाना जाता है।
कार्यान्वयन भूमिकाएं
सिक्स सिग्मा के प्रमुख नवप्रवर्तनों में से एक है गुणवत्ता प्रबंधन कार्यों का व्यवसायीकरण. सिक्स सिग्मा से पहले, गुणवत्ता प्रबंधन का चलन अधिकांशतः उत्पादन विभाग और एक अलग गुणवत्ता विभाग में सांख्यिकीविदों को हस्तांतरित कर दिया गया था। सिक्स सिग्मा ने मार्शल आर्ट के ओहदों की शब्दावली का अनुकरण एक पदानुक्रम (और जीविका-पथ) को परिभाषित करने के लिए किया, जो सभी व्यापारिक कार्यों और पदोन्नति पथ को चीरते हुए सीधे कार्यपालकों के समूह में पहुंचती है।
सिक्स सिग्मा अपने सफल कार्यान्वयन के लिए कई महत्वपूर्ण भूमिकाओं की पहचान करता है। ^ मैकेल हैरी एंड रिचर्ड श्रोएडर. सिक्स सिग्मा, रैंडम हाउस, इंक, 2000. ISBN 0-385-49437-8
कार्यपालक नेतृत्व में शामिल हैं CEO और अन्य शीर्ष प्रबंधन-वर्ग के सदस्य. वे सिक्स सिग्मा के कार्यान्वयन के लिए एक दृष्टिकोण की स्थापना के लिए ज़िम्मेदार हैं। वे अन्य भूमिका-धारकों को प्रगतिशील सुधारों के लिए नए विचारों की तलाश करने हेतु स्वतंत्रता और संसाधनों से सशक्त बनाते हैं।
चैंपियन, एकीकृत रूप में पूरे संगठन में सिक्स सिग्मा को लागू करने के लिए ज़िम्मेदार हैं। कार्यपालक नेतृत्व उन्हें उच्च-प्रबंधन वर्ग से चुनता है। चैंपियन भी ब्लैक बेल्ट के लिए सलाहकार के रूप में कार्य करते हैं।
चैंपियन के द्वारा चुने गए मास्टर ब्लैक बेल्ट, सिक्स सिग्मा के लिए आतंरिक प्रशिक्षक के रूप में कार्य करते हैं। वे सिक्स सिग्मा के लिए अपना 100% समय समर्पित करते हैं। वे चैंपियन की सहायता करते हैं और ब्लैक बेल्ट और ग्रीन बेल्ट का मार्गदर्शन करते हैं। सांख्यिकीय कार्यों के अतिरिक्त, उनका समय विभिन्न कार्यों और विभागों में सिक्स सिग्मा के समनुरूप प्रयोज्यता को सुनिश्चित करने में व्यतीत होता है।
ब्लैक बेल्ट, मास्टर ब्लैक बेल्ट के अधीन सिक्स सिग्मा की कार्य -प्रणाली को विशेष परियोजनाओं पर लागू करने के लिए कार्य करते हैं। वे सिक्स सिग्मा के लिए अपना 100% समय समर्पित करते हैं। वे मुख्यतः सिक्स सिग्मा परियोजना के निष्पादन पर ध्यान केंद्रित करते हैं, जबकि चैंपियन और मास्टर ब्लैक बेल्ट, सिक्स सिग्मा की परियोजनाओं/कार्य को पहचानने पर ध्यान केंद्रित करते हैं।
ग्रीन बेल्ट वे कर्मचारी हैं, जो अपने अन्य कार्यों के साथ-साथ सिक्स सिग्मा कार्यान्वयन की ज़िम्मेदारियों को भी लेते हैं। वे ब्लैक बेल्ट के मार्गदर्शन के तहत कार्य करते हैं।
गुणवत्ता प्रबंधन उपकरण और सिक्स सिग्मा में प्रयुक्त कार्य-प्रणाली
सिक्स सिग्मा बड़ी संख्या में स्थापित गुणवत्ता प्रबंधन के तरीक़ों का उपयोग करता है, जो सिक्स सिग्मा के बाहर भी प्रयुक्त होते हैं। निम्नलिखित सारणी प्रमुख प्रयुक्त विधियों को दर्शाती है।
5 व्हाईस
अनैलिसिस ऑफ़ वेरियन्स
ANOVA गेज R&R
एक्सियोमैटिक डिज़ाइन
बिज़नेस प्रोसेस मैपिंग
केटापुल्ट एक्सरसाईस ऑन वेरियबिलिटी
कॉज़ एंड इफ़ेक्ट डायग्राम (फिशबोन या इशिकावा चित्रके नाम से भी जाना जाता है)
ची-स्क्वायर टेस्टऑफ़ इंडीपेनडेंस एंड फिट्स
कंट्रोल चार्ट
कोरिलेशन
कॉस्ट-बेनिफ़िट एनैलिसिस
CTQ ट्री
क्वान्टिटेटिव मार्केटिंग रिसर्च थ्रू यूस ऑफ़ एंटरप्राइस फ़ीडबैक मैनेजमेंट (EFM) सिस्टम्स
डिज़ाइन ऑफ़ एक्स्पेरिमेंट्स
फेल्युअर मोड एंड इफेक्ट एनैलिसिस
जनरल लीनिअर मॉडल
हिस्टोग्राम
होमोसेडैस्टीसिटी
क्वालिटी फ़ंक्शन डिप्लॉयमेंट(QFD)
परेतो चार्ट
पिक चार्ट
प्रोसेस कैपेबिलिटी
रिग्रेशन एनैलिसिस
रूट कॉज़ एनैलिसिस
रन चार्ट
SIPOC एनैलिसिस (S uppliers,I nputs,P rocess,O utputs,C ustomers)
स्ट्रेटीफ़िकेशन
तागुची मेथड्स
तागुची लॉस फ़ंक्शन
थॉट प्रोसेस मैप
TRIZ
सिक्स सिग्मा के लिए प्रयुक्त सॉफ्टवेयर
List of Six Sigma softwae packages
सिक्स सिग्मा कंपनियों की सूची
List of Six Sigma companies
स्वीकार्यता
सिक्स सिग्मा ने उद्योग पर भारी प्रभाव डाला है और सेवा तथा परिचालन उत्कृष्टता प्राप्त करने और संपोषित करने के लिए, एक व्यापार रणनीति के रूप में व्यापक रूप से प्रयुक्त होता है। हालांकि, सिक्स सिग्मा की कई आलोचनाएं भी हैं।
मौलिकता का अभाव
प्रसिद्ध गुणवत्ता विशेषज्ञ जोसेफ़ एम.जुरन ने सिक्स सिग्मा को "गुणवत्ता सुधार का बुनियादी संस्करण," कहा है, यह बतलाते हुए कि "यहाँ कुछ भी नया नहीं है। इसमे वह शामिल है जिसे हम सहायक कहा करते थे। उन्होंने अधिक अलंकृत शब्दों को अपनाया है, जैसे विभिन्न रंगों की बेल्ट. मुझे लगता है कि अवधारणा में कुछ लीक से हट कर करने की ख़ूबी शामिल है, जिससे ऐसे विशेषज्ञ तैयार हों, जो बहुत मददगार साबित हो सकते हैं। फिर भी, यह कोई नया विचार नहीं है। अमेरिकन सोसाइटी फॉर क्वालिटी ने काफ़ी समय पहले ही प्रमाण-पत्रों का सृजन किया, जैसे कि विश्वसनीय इंजीनियरों के लिए."Paton Scott M. 2002 August Juran: A Lifetime of Quality 22 8 19-23 http://www.qualitydigest.com/aug02/articles/01_article.shtml 2009-04-01 https://web.archive.org/web/20181216032059/https://www.qualitydigest.com/aug02/articles/01_article.shtml 16 दिसंबर 2018 live
सलाहकारों की भूमिका
भ्रमणशील परिवर्तक एजेंट के रूप में "ब्लैक बेल्ट" का उपयोग विवादास्पद है, क्योंकि इसने प्रशिक्षण और प्रमाणन का एक कुटीर उद्योग खड़ा किया है। आलोचक बहस करते हैं कि अधिकांश सलाहकार फ़र्मों द्वारा सिक्स सिग्मा का अधिविक्रय हो रहा है, जिनमें अधिकांश सिक्स सिग्मा में विशेषज्ञता का दावा करते हैं, जबकि उन्हें केवल प्रयुक्त उपकरण और तकनीक की प्रारंभिक समझ होती है।
"ग्रीन बेल्ट", "मास्टर ब्लैक बेल्ट" और "गोल्ड बेल्ट" जैसे विभिन्न "बेल्ट" के विस्तार को आम तौर पर मार्शल आर्ट में मौजूद विभिन्न "बेल्ट कारखानों" के समानांतर देखा जाता है।May 2008
संभावित नकारात्मक प्रभाव
फॉर्च्यून के एक लेख ने विवरण दिया कि "सिक्स सिग्मा कार्यक्रम की घोषणा करने वाली 58 बड़ी कंपनियों में से 91 प्रतिशत ने S&P500 को पीछे छोड़ दिया है।" वक्तव्य का श्रेय दिया गया है "क्वाल्प्रो परामर्शी फर्म के चार्ल्स हॉलैंड के विश्लेषण को (जो एक प्रतिस्पर्धी गुणवत्ता सुधार प्रक्रिया को ग्रहण करता है)."http://money.cnn.com/2006/07/10/magazines/fortune/rule4.fortune/index.htm Tearing up the Jack Welch playbook Morris Betsy Fortune 2006-07-11 2006-11-26 https://web.archive.org/web/20090201141608/http://money.cnn.com/2006/07/10/magazines/fortune/rule4.fortune/index.htm 1 फ़रवरी 2009 live लेख का सार है कि सिक्स सिग्मा जो करने का इरादा रखता है, उसमें वह प्रभावी है, पर यह "मौजूदा प्रक्रिया को ठीक करने के लिए बारीक़ी से डिज़ाइन किया गया है" और यह "नए उत्पादों या विघटनकारी प्रौद्योगिकियों को तैयार करने में" मदद नहीं करता. इनमें से कई दावों के ग़लत या त्रुटिपूर्ण सूचना पर आधारित होने की दलीलें दी जाती हैं।http://online.wsj.com/article/SB116787666577566679.html The 'Six Sigma' Factor for Home Depot Richardson, Karen Wall Street Journal Online 2007-01-07 mdy October 15, 2007 https://web.archive.org/web/20090221141959/http://online.wsj.com/article/SB116787666577566679.html 21 फ़रवरी 2009 livehttp://www.sbtionline.com/files/Wall_Street_Journal_SBTI_Rebuttal.pdf PDF Wall Street Journal SBTI Rebuttal Joe Ficalora & Joe Costello Sigma Breakthrough Technologies, Inc. mdy October 15, 2007 https://web.archive.org/web/20071025205122/http://www.sbtionline.com/files/Wall_Street_Journal_SBTI_Rebuttal.pdf 25 अक्तूबर 2007 dead
बिज़नेस वीक के एक लेख में कहा गया है कि जेम्स मेकनेर्नी द्वारा सिक्स सिग्मा के 3M पर परिचय ने संभवतः रचनात्मकता का गला घोंटा है। यह व्हार्टन स्कूल के दो प्रोफ़ेसरों का दृष्टांत देता है, जो यह बताते हैं कि सिक्स सिग्मा, ब्लू-स्काई कार्य की क़ीमत पर वृद्धिशील नवरचना करता है।[62] आगे चल कर इस घटना की गवेषणा गोइंग लीन क़िताब में की गई है, जो यह दिखाने के लिए डाटा पेश करती है कि फ़ोर्ड के "6 सिग्मा" कार्यक्रम ने उसकी क़िस्मत बदलने के लिए कुछ नहीं किया।रफ़्फ़ा, स्टीफ़न ए. ([http://books.google.com/books?id=_Q7OGDd61hkC 2008),] https://web.archive.org/web/20170302041151/https://books.google.com/books?id=_Q7OGDd61hkC 2 मार्च 2017 गोइंग लीन: हाउ दी बेस्ट कंपनीस अप्लै लीन मैन्यूफ़ैक्चरिंग प्रिंसिपल्स टू शैटर अनसर्टनिटी, ड्राइव इन्नोवेशन, एंड मैक्सीमाइस प्राफ़िट्स https://web.archive.org/web/20170302041151/https://books.google.com/books?id=_Q7OGDd61hkC 2 मार्च 2017 अमकोम (अमेरिकी प्रबंधन संघ का एक प्रभाग), आईएसबीएन 0-8144-1057-X
मनमाने मानकों पर आधारित
हालांकि 3.4 अभाव प्रति दस लाख अवसर कुछ उत्पादों/प्रक्रियाओं के लिए अच्छा काम कर सकते हैं, पर दूसरों के लिए यह आदर्श या फ़ायदेमंद नहीं भी हो सकते हैं। उदाहरण के लिए एक पेसमेकर प्रक्रिया के लिए उच्च मानकों की आवश्यकता हो सकती है, जबकि एक डायरेक्ट मेल विज्ञापन अभियान को उतनी नहीं.मानक विचलन के रूप में 6 को चुनने के आधार और औचित्य के लिए स्पष्ट रूप से व्याख्या नहीं की गई है। इसके अलावा, सिक्स सिग्मा मॉडल मानता है कि प्रक्रिया डाटा हमेशा सामान्य वितरण के अनुरूप होगा. जहां सामान्य वितरण मॉडल लागू नहीं होता है, उन परिस्थितियों के लिए अभाव दर की गणना को प्रचलित सिक्स सिग्मा साहित्य में ठीक से अभिव्यक्त नहीं किया गया है।
1.5 सिग्मा शिफ़्ट की आलोचना
अपनी मनमानी प्रकृति के कारण, 1.5 सिग्मा शिफ़्ट को "बेहूदा" के रूप में सांख्यिकीविद डोनाल्ड जे व्हीलर द्वारा खारिज कर दिया गया है।The Six Sigma Practitioner's Guide to Data Analysis https://archive.org/details/sixsigmapractiti0000whee Wheeler Donald J. Donald J. Wheeler 2004 SPC Press 9780945320623
307 इसकी सार्वभौम प्रयोज्यता संदिग्ध रूप में देखी जाती है।
1.5 सिग्मा शिफ़्ट इसलिए भी विवादास्पद है कि यह एक निश्चित "सिग्मा स्तर" में परिणत होता है, जो दीर्घावधिक के बदले अल्पावधि के नतीजे को प्रतिबिंबित करता है: एक प्रक्रिया जिसमें 4.5 सिग्मा निष्पादन के कारण दीर्घकालिक अभाव स्तर हैं, सिक्स सिग्मा की प्रथा के अनुसार, वह "6 सिग्मा प्रक्रिया" के रूप में परिभाषित किया जाता है। * Pande Peter S. Neuman, Robert P.; Cavanagh, Roland R. The Six Sigma Way: How GE, Motorola, and Other Top Companies are Honing Their Performance McGraw-Hill Professional 2001 New York 229 http://books.google.co.uk/books?id=ybOuvzvcqTAC&pg=PA229&lpg=PA229&dq=%22key+bones+of+contention+amongst+the+statistical+experts+about+how+Six+Sigma+measures+are+defined%22&source=web&ots=jRU19KJVwd&sig=M7jGXg3KoWD7CjUs-ZTNyAjSZls&hl=en&sa=X&oi=book_result&resnum=1&ct=result 0071358064 अतः स्वीकृत सिक्स सिग्मा परिकलन प्रणाली मानक विचलन की घोषित संख्या के लिए वास्तविक सामान्य वितरण संभावनाओं के बराबर नहीं मानी जा सकती और विवाद का यह एक मुख्य मुद्दा रहा है कि सिक्स सिग्मा उपायों को कैसे परिभाषित किया जाता है। यह तथ्य कि कदाचित ही विश्लेषित किया जाता है कि वास्तविक 6 सिग्मा निष्पादन के बजाय 4.5 सिग्मा के निष्पादन के कारण "6 सिग्मा" प्रणाली में दीर्घावधिक अभाव दर रहेगा, इसने कई टीकाकारों को यह कहने पर मजबूर किया कि सिक्स सिग्मा एक गोपनीय चाल है।
इन्हें भी देखें
68-95-99.7 नियम
व्यापार प्रक्रिया
व्यापार प्रक्रिया सुधार
व्यवसाय प्रक्रिया प्रबंधन
सुधारात्मक और निवारक कार्यवाही
खंडित घटना अनुकरण
सिक्स सिग्मा के लिए डिज़ाइन
उच्च उपलब्धता
Kaizen
अनुत्पादक विनिर्माण
अनुत्पादक गति-सिद्धांत
MIL-STD-105
समग्र उपकरण प्रभावशीलता
प्रक्रिया में सुधार
विनिर्माण में उत्कृष्टता के लिए शिंगो पुरस्कार
सांख्यिकीय प्रक्रिया नियंत्रण
सिस्टम सोच
शून्य दोष
सन्दर्भ
40em
आगे पठनार्थ
Adams Cary W. Gupta, Praveen; Wilson, Charles E. Six Sigma Deployment Butterworth-Heinemann 2003 Burlington, MA http://books.google.com/books?id=0lY_bhMBzLwC&printsec=frontcover&dq=Adams+Gupta&sig=1KnCHjJxuJyILxW3X3oih3hqg1I 0750675233
Breyfogle Forrest W. III Implementing Six Sigma: Smarter Solutions Using Statistical Methods John Wiley & Sons 1999 New York, NY http://books.google.com/books?id=leQvoUXM9L0C&printsec=frontcover&dq=Breyfogle+Implementing&sig=1pi8SXcu_AhGdGibrTgIIGy67OM 0471265721
De Feo Joseph A. Barnard, William JURAN Institute's Six Sigma Breakthrough and Beyond - Quality Performance Breakthrough Methods McGraw-Hill Professional 2005 New York, NY http://books.google.com/books?id=0VHaTb6LJ4QC&printsec=frontcover&dq=%22six+sigma%22&source=gbs_summary_r&cad=0 0071422277
Harry Mikel J. Schroeder, Richard Six Sigma: The Breakthrough Management Strategy Revolutionizing the World’s Top Corporations Doubleday 1999 New York, NY http://books.google.com/books?id=FOHKAQAACAAJ&dq=Harry+Schroeder+Sigma 0385494378
Keller Paul A. Six Sigma Deployment: A Guide for Implementing Six Sigma in Your Organization Quality Publishing 2001 Tucson, AZ http://books.google.com/books?id=izjUAAAACAAJ&dq=Keller+Six+Sigma 0930011848 19 अगस्त 2009 https://web.archive.org/web/20170304161600/https://books.google.com/books?id=izjUAAAACAAJ&dq=Keller+Six+Sigma 4 मार्च 2017 live
Pande Peter S. Neuman, Robert P.; Cavanagh, Roland R. The Six Sigma Way: How GE, Motorola, and Other Top Companies are Honing Their Performance McGraw-Hill Professional 2001 New York, NY http://books.google.com/books?id=ybOuvzvcqTAC&pg=PP1&dq=Pande+Six+Sigma+Way&sig=v4iM9qs3FrI-DT5fwtLzk5rmSi4 0071358064
Pyzdek The Six Sigma Handbook: A Complete Guide for Green Belts, Black Belts and Managers at All Levels McGraw-Hill Professional 2003 New York, NY http://books.google.com/books?id=ly7iBGNVGe8C&printsec=frontcover&dq=Pyzdek+Six+Sigma&sig=6MxUjKInvKvJUeUZEkfD8RnQLcI 0071410155
Snee Ronald D. Hoerl, Roger W. Leading Six Sigma: A Step-by-Step Guide Based on Experience with GE and Other Six Sigma Companies FT Press 2002 Upper Saddle River, NJ http://books.google.com/books?id=_BRYIS31iwUC&printsec=frontcover&dq=Snee+Hoerl&sig=LFCYGBWi0dxoUdsh8uP5sE6pG7g 0130084573
Taylor Gerald Lean Six Sigma Service Excellence: A Guide to Green Belt Certification and Bottom Line Improvement J. Ross Publishing 2008 New York, NY http://books.google.co.uk/books?id=1VdYNwAACAAJ&dq 978-1604270068 19 अगस्त 2009 https://web.archive.org/web/20110725031752/http://books.google.co.uk/books?id=1VdYNwAACAAJ&dq 25 जुलाई 2011 live
Tennant Geoff SIX SIGMA: SPC and TQM in Manufacturing and Services Gower Publishing, Ltd 2001 Aldershot, UK http://books.google.com/books?id=O6276jidG3IC&printsec=frontcover#PPP1,M1 0566083744 19 अगस्त 2009 https://web.archive.org/web/20110725041739/http://books.google.com/books?id=O6276jidG3IC&printsec=frontcover#PPP1,M1 25 जुलाई 2011 live
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:व्यावसायिक शब्द
श्रेणी:मूल्यांकन विधि
श्रेणी:जनरल इलेक्ट्रिक
श्रेणी:मोटरोला
श्रेणी:प्रक्रिया प्रबंधन
श्रेणी:उत्पादन और विनिर्माण
श्रेणी:गुणवत्ता