Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

प्रागैतिहासिक मिस्र

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|260px|प्रागैतिहासिक मिस्र की कलाकृतियाँ, 4400-3100 ई॰ पू॰ पहली पंक्ति के बाएँ भाग में—एक बद्रीयन हाथीदंत की मूर्ति, एक नक़दा बर्तन, एक मूर्ति। दूसरी पंक्ति में—एक डायोराइट पात्र, एक चाकू, व पट्टिका। प्रागैतिहासिक मिस्र और पूर्व-राजवंशीय मिस्र वह अवधि थी जो मानव बस्ती की शुरुआत से लेकर 3100 ईसा पूर्व में मिस्र के पहले राजवंश के गठन तक फैली। इसे पारंपरिक रूप से नवपाषाण काल के अंत से नाकाडा तृतीय के काल (3000 ईसा पूर्व तक की संस्कृति) तक माना जाता है। हालिया पुरातात्विक उत्खनन और खोजों ने इस काल के अंत को लेकर विवाद उत्पन्न किया है। इस कारण "प्रागैतिहासिक काल" या "शून्य राजवंश" जैसे शब्दों का प्रयोग किया जाता है, जो विभिन्न दृष्टिकोणों को दर्शाते हैं। प्रागैतिहासिक काल को सांस्कृतिक युगों में विभाजित किया जाता है, जिनका नाम उन स्थानों पर रखा गया है जहाँ पहली बार मिस्र की बस्तियाँ खोजी गई थीं। प्रागैतिहासिक काल के अधिकांश पुरातात्विक खोज मिस्र में की गई हैं, क्योंकि डेल्टा क्षेत्रों में नील नदी में ज़में गाद के कारण प्रमुख स्थल को समय से पहले दफन हो गये थे। इस वजह से, डेल्टा क्षेत्रों में प्राचीन सभ्यता के संकेतों का पता नहीं चल पाया। मिस्र में पुरातात्विक स्थल के खोज के कारण उस समय की सभ्यता, संस्कृति, सामाजिक संरचना और जीवन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली।रेडफ़ोर्ड डोनाल्ड बी॰ प्राचीन काल में मिस्र, कनान और इस्राएल https://archive.org/details/egyptcanaanisrae00redf registration Princeton University Press 1992 10 9780691036069 मिस्र के प्राचीन पत्थरों और हड्डियों से बने औज़ारों का खोज करने पर उस समय के विभिन्न पुरातात्विक उद्योगों का पता चला उदाहरण स्वरुप —सिलसिलियन, फखुरियन, अफ़ियन पुरातात्विक उद्योगों में बिकने वाले औज़ारों की तारीखें ठीक से निर्धारित नहीं हो पाई, लेकिन इन उद्योगों के औज़ार लगभग 400,000-300,000 साल पुराने माने गये।माईकल गरज़ेगोर्ज़ सेंड्रोव्स्का मर्ज़िना आंद्रिएक्स एरिक आर्मिटेज साइमन जे॰ इहलेरट माइज किम जो यॉग सोहन यॉग कवन कृपा-कुरजीनोव्स्का जोन्ना मोस्का पिटर सजेम मार्सिन मासोज मिरोस्लाव 2021-11-17 पूर्वोत्तर अफ्रीका में प्रारंभिक-मध्य पाषाण युग की झलक—इ॰ डि॰ आइ॰ आर॰ 135 दृश्य, पूर्वी सहारा (सूडान) से एक समुद्री समस्थानिक चरण 7ए/6 एक विशाल रंगमंच, https://www.tandfonline.com/doi/full/10.1080/00934690.2021.1993618 Journal of Field Archaeology en 46 8 513–533 10.1080/00934690.2021.1993618 0093-4690 सन्दर्भ श्रेणी: इतिहास श्रेणी: मिस्र की सभ्यता