Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

टेरोसोर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

टेरोसोरPterosaur 210 65.5 ट्राइऐसिक से क्रीटेशियस​ Pteranodon sternbergi pair.jpg दो टेरोसोरों के अस्ति-पिंजर - नर (दाएँ) व मादा (बाएँ) 250px जंतु कौरडेटा (Chordata) सरीसृप (Reptilia) †टेरोसोरिया (Pterosauria) काउप, १८३४ उपगण †:en:Pterodactyloidea †:en:Rhamphorhynchoidea * Pterosauromorpha पेडियन, १९९७ टेरोसोर​ (यूनानी: πτερόσαυρος, प्तेरोसोररोस, अर्थ: 'उड़ती गिरगिट'; अंग्रेज़ी: Pterosaur) उड़ने वाले सरीसृपों (रेपटाइलों) की एक श्रेणी थी। जीववैज्ञानिक श्रेणीकरण की दृष्टि से यह प्राणी टेरोसोररिया (Pterosauria) नामक गण या क्लेड के सदस्य थे। पृथ्वी पर टेरोसोर​ ट्राइऐसिक युग के अंत से लेकर क्रीटेशियस​ युग के अंत तक जीवित थे (यानि आज से २१ करोड़ और ६.५ करोड़ वर्ष पहले के बीच के काल में) और उसके बाद इनकी विलुप्ति हो गई। यह पृथ्वी पर अपनी शक्ति से उड़ सकने वाले सर्वप्रथम रज्जुकी (रीढ़ की हड्डी वाले) प्राणी थे। इनके पंख खाल और मांसपेशी से बने होते थे। टेरोसोरों की भिन्न जातियों के आकर बहुत भिन्न थे। कुछ तो बहुत छोटे थे (२५ सेमी का पंख विस्तार) जबकि कुछ १६ मीटर (५२ फ़ुट​) का पंख विस्तार रखने वाले भीमकाय जीव थे। वैसे तो जीवविज्ञान में क़ायदे से टेरोसोर​ डायनासोरों की श्रेणी से अलग हैं लेकिन समकालीन होने के नाते और सरीसृप होने के नाते इन्हें अक्सर डायनासोर ही समझा जाता है।Tracking Dinosaurs: A New Look at an Ancient World, Martin Lockley, pp. 178, CUP Archive, 1991, ISBN 978-0-521-42598-8, ... Although pterosaurs are not dinosaurs, they are close relatives (class Archosauria), and their remains occur in many of the same formations that yield dinosaur bones ... इन्हें भी देखें डायनासोर सन्दर्भ 2 श्रेणी:टेरोसोर​ श्रेणी:विलुप्त सरीसृप