411 REFERENCE · Wikipedia
जींद की रियासत
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जीन्द राज्य
जिंद रियासत, ब्रितानी शासनकाल में भारत की एक रियासत थी। इसका क्षेत्रफल ३२६० वर्ग किलोमीटर था।
पटियाला राज्य पटियाला ब्रितानी भारत देशी रियासत 1763 1948 20 अगस्त भारत की स्वतंत्रता मराठा साम्राज्य Flag of the Maratha Empire.svg भारत Flag of India.svg Jind State CoA.png Punjab-Districts 1911.png सन १९११ के पंजाब के मानचित्र में जींद राज्य 3,260 1931 324,676 पंजाब,हरियाणा संगरूर
जींद राज्य की स्थापना जाट महाराजा गजपत सिंह सिद्धु ने की थी इस राज्य की वार्षिक आय 3,000,000 रुपये थी। भारात के स्वतंत्र होने के बाद २० अगस्त १९४८ को इस राज्य को पटियाला और पूर्वी पंजाब राज्य में विलीन कर लिया गया। वर्तमान समय में जिन्द नगर और जिन्द जिला, हरियाणा के भाग हैं।
जींद का इतिहास
जींद, पटियाला और नाभा रियासत के राजा एक ही खानदान से रहे हैं। सरहिंद के मुगल सम्राट के खिलाफ विद्रोह के बाद चौधरी फूल के खानदान से गजपत सिंह ने 1768 में जींद रियासत को संभाला और वह पहले राजा बने। जींद रियासत की सीमाएं उस समय दादरी, जींद, सफीदों, करनाल और संगरूर तक फैली थीं। राजा गजपत सिंह की मौत 1789 में हुई। इसके बाद राजा भाग सिंह ने गद्दी संभाली और वे 1819 तक राजा रहे। 1819 में राजा फतेह सिंह ने राजकाज संभाल लिया। 1822 में उनकी मृत्यु के बाद संगत सिंह को राजा बनाया गया। राजा संगत सिंह के कोई औलाद नहीं थी। 1834 में उनकी मृत्यु के बाद शाही परिवार में सत्ता संघर्ष शुरू हो गया, जो तीन साल तक चला। इस दौरान राजा फतेह सिंह की पत्नी ने राजकाज संभाला। इसके बाद 1837 में स्वरूप सिंह राजगद्दी पर बैठे। वे 1884 तक राजा रहे। 1884 से 1887 तक राजा रघुबीर सिंह को सत्ता मिली। उनके बेटे बलबीर सिंह की मृत्यु कम उम्र में हो जाने के कारण राजा रघुबीर सिंह से सत्ता सीधे उनके पौत्र राजा रणबीर सिंह को गई।यह दौर जींद रियासत के इतिहास में बहुत ही बुरा साबित हुआ। जींद रियासत के राजाओं ने खुले तौर पर अंग्रेजों का साथ दिया और विद्रोह के दौरान जींद रियासत की सेनाएं अंग्रेजों की तरफ से लड़ीं। इसके इनाम के तौर पर झज्जर रियासत को तोड़ कर उसका हिस्सा दादरी जींद रियासत को दिया गया[https://web.archive.org/web/20141014223945/http://www.sikh-history.com/sikhhist/gurus/nanak7.html 14 अक्तूबर 2014 Sikh History and Jind
Old history of Jind]
250 साल पुरानी जींद रियासत के गौरवशाली इतिहास को सहेजने का काम पंजाब सरकार ने उठाया है। इस रियासत में लगभग 850 दुर्लभ फोटो हैं, जिन्हें पंजाब के पर्यटन विभाग ने डिजिटलाइजेशन करवाकर रखा है। हालांकि, जींद से संबंधित कोई बड़ी निशानी आज नहीं बची है। यहां तक कि यहां का किला भी नष्ट हो चुका है। जींद रियासत पर 1763 में फुलकियां सिखों का राज कायम हुआ था। नाभा के साथ जंग के बाद संगरूर भी इस रियासत का हिस्सा बन गया तो 1827 में राज्य का हेडक्वार्टर जींद से संगरूर शिफ्ट कर दिया गया। उसके बाद से सियासत की गतिविधियों से लेकर विकास का केंद्र संगरूर ही रहा। संगरूर का उस समय सामरिक और व्यापारिक महत्व था।https://bindassnews.com/old-history-of-jind/ Old history of Jind 17 मई 2020 10 दिसंबर 2024 https://web.archive.org/web/20241210083026/https://bindassnews.com/old-history-of-jind/ dead
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:हरियाणा के शहर
श्रेणी:जींद
श्रेणी:जींद ज़िला