411 REFERENCE · Wikipedia
हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Harry Potter and the Order of the Phoenix.jpg
139px
HarryPotterMayapanchi.jpg
165px
#fff850
हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह
ब्रिटेन जे. के. रोलिंग
जेसन कॉकक्रॉफ़्ट
मेरी ग्रांडप्रे
सुधीर दीक्षित
भ्रम
ब्लूम्सबरी पब्लिशिंग
मंजुल प्रकाशन
जून 21 2003
पाँच
~55 मिलियन (विश्वव्यापी)
19761995-1996
हैरी पॉटर और आग का प्याला
हैरी पॉटर एंड द हाफ़-ब्लड प्रिंस
हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह (अंग्रेज़ी: Harry Potter and the Order of the Phoenix हैरी पॉटर ऐन्ड द ऑर्डर ऑफ़ द फ़ीनिक्स) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) क्रम की पाँचवी कड़ी है। इस उपन्यास में हैरी पॉटर और अन्य पात्र हॉग्वर्ट्स में वापस आते हैं और नये रोमांचक कारनामों का सामना करते हैं। इसपर इसी नाम की एक फ़िल्म बन चुकी है (अंग्रेज़ी संस्करण में नाम है -- Harry Potter and the Order of the Phoenix)। इस उपन्यास का हिन्दी संस्करण उपलब्ध है।
उपन्यास
कहानी की शुरुआत में प्रिविट ड्राईव में एक तमपिशाच आता है। वो डडली पर खेल के मैदान में हमला कर देता है, लेकिन हैरी डडली को पितृदेव सम्मोहन (Patronus Charm) के द्वारा बचा लेता है। फिर एक साथ कई चिट्ठियां आती है और हैरी को नाबालिग जादूगरी के नियमों का उल्लंघन करने पर हैरी की जादू के मंत्रालय की अदालत में पेशी के बारे में एक खत भी आता है।
फिर हैरी को अदालत में हाज़िरी देनी पड़ती है। उसपर एक मुक़दमा दायर किया जाता है, एक ऐसे छोटे से अपराध के लिये जिसमें वो बेगुनाह था। पर मुक़दमे में उसे बेगुनाह साबित कर दिया जाता है। इसके बाद वापस हॉग्वर्ट्स में जादूमन्त्री कॉर्नेलियस फ़ज की बेबुनियाद दख़लंदाज़ी शुरू हो जाती है। गुप्त कलाओं से रक्षा विषय के लिये मन्त्रालय से जादूमन्त्री की सचिव डोलोरिस अम्ब्रिज आती हैं जो सरे आम हैरी को झूठा करार देने पर तुली रहती हैं। बाद में अम्ब्रिज विद्यालय की प्रधानाचार्या भी बन जाती है। अंत के दिनों में सिरियस को बचाने के लिये हैरी और उसके कई दोस्त जादूमन्त्रालय के रहस्य विभाग पहुँचते हैं जहाँ वोल्डेमॉर्ट भी आ जाता है। हैरी तो इस बार डम्बल्डोर की वजह से बच जाता है, लेकिन सिरियस मारा जाता है।
फ़िल्म
हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह (फ़िल्म)
इस उपन्यास पर आधारित इसी नाम की एक फ़िल्म भी बनी है। फिल्म के निर्देशक है डेविड येट्स और निर्माता है स्टीव क्लोव्स।
पटकथा है माईकल गोल्डनबर्ग की और बाकी सभी अभिनेता एवं अभिनेत्रीयां वही है (हैरी पॉटर हैं डेनियल रैडकिल्फ, रोन वीज़्ली है रूपर्ट ग्रिंट और हरमाईनी ग्रेंजर है एमा वॉटसन)। डोलोरस अम्ब्रिज का किरदार निभाएंगी ईमेल्डा सॉटन।
श्रेणी:हैरी पॉटर
श्रेणी:साहित्य