411 REFERENCE · Wikipedia
किरण राव
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
किरण राव एक भारतीय निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखिका हैं।
== आरंभिक ज़िन्दगी ==
किरण राव 7 नवंबर 1973 को तेलंगाना के एक परिवार में पैदा हुई थी। उनके दादा जे० रामेश्वर, वानापार्थी के राजा थे। राव ने अपना बचपन कोलकाता में गुज़ारा था। वहाँ उन्होंने लॉरेटो हाउस से अपनी प्राथमिक शिक्षा प्राप्त की थी। 1992 में उनके माता-पिता ने कोलकाता को छोड़ने का फ़ैसला किया और वे मुंबई चले गए। उन्होंने 1995 में, सोफ़ि़या कॉलेज मुंबई से बैचलर ऑफ़ आर्ट्स को प्राप्त की थी। उन्होंने दो महीने के लिए सोफ़िया बहुतकनीकी में सोशल कमियूनिकेशन्ज़ मीडिया कॉर्स किया पर फिर छोर दिया और दिल्ली के लिए रवाना हो गई। उन्होंने अपनी मास्टर की डिग्री ए०जे-के मैस कमियूनिकेशन्ज़ सेंटर, जामिया मिल्लिया इस्लामिया से प्राप्त की थी। उनकी ममेरी बहन अदिति राव हैदरी एक अभिनेत्री है।
== सन्दर्भ ==