411 REFERENCE · Wikipedia
दृश्यजीवी इओन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
दृश्यजीवी या फ़ैनेरोज़ोइक (Phanerozoic Eon) पृथ्वी के भूवैज्ञानिक इतिहास में एक इओन है, जो आज से 54.1 करोड़ वर्ष पहले आरम्भ हुआ और आज तक चल रहा है। इस से पहले प्रोटेरोज़ोइक (Proterozoic) नामक इयोन था। दृश्यजीवी इयोन का आरम्भ केम्ब्रियाई कल्प से हुआ जिसमें कठोर शंखों वाले प्राणी सबसे पहले उत्पन्न हुए और विविध प्राणी व वनस्पति जीव विश्व में फैलने लगे।Harland, B. et al., eds. (1990). A geologic timescale 1989. Cambridge: Cambridge University Press. p. 30. ISBN 0-521-38361-7.
महाकल्प
दृश्यजीवी इओन को तीन भूवैज्ञानिक महाकल्पों में विभाजित करा जाता है:
पुराजीवी महाकल्प - जो पेलियोज़ोइक महाकल्प (Paleozoic Era) भी कहलाता है। यह आज से 54.1 करोड़ वर्ष पहले आरम्भ हुआ और आज से 29.89 करोड़ वर्ष पहले अंत हुआ।
मध्यजीवी महाकल्प - जो मीसोज़ोइक महाकल्प (Mesozoic Era) भी कहलाता है। यह आज से 29.89 करोड़ वर्ष पहले आरम्भ हुआ और आज से 6.6 करोड़ वर्ष पहले अंत हुआ।
नूतनजीवी महाकल्प - जो सीनोज़ोइक महाकल्प (Cenozoic Era) भी कहलाता है। यह आज से 6.6 करोड़ वर्ष पहले आरम्भ हुआ और आज तक चल रहा है।
इन्हें भी देखें
इओन (भूवैज्ञानिक)
पुराजीवी महाकल्प (पेलियोज़ोइक, Paleozoic)
मध्यजीवी महाकल्प (मीसोज़ोइक, Mesozoic)
नूतनजीवी महाकल्प (सीनोज़ोइक, Cenozoic)
सन्दर्भ
*
श्रेणी:भूवैज्ञानिक इओन
श्रेणी:पृथ्वी का भूवैज्ञानिक इतिहास