411 REFERENCE · Wikipedia
जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जमात-उल-मुजाहिदीन ( জামাত-উল-মুজাহিদীন বাংলাদেশ ; जामात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश ), बांग्लादेश में एक सक्रिय इस्लामी आतंकवादी संगठन है। इसे यूके द्वारा एक आतंकवादी समूह के रूप में भी सूचीबद्ध किया गया है। यह अप्रैल 1998 में ढाका प्रभाग के पालमपुर में अब्दुर रहमान द्वारा स्थापित किया गया था और 2001 में सार्वजनिक प्रमुखता प्राप्त की जब दिनाजपुर जनपद के पार्बतीपुर में संगठन की गतिविधियों का विवरण देने वाले बम और दस्तावेज खोजे गये। संगठन को आधिकारिक तौर पर एक आतंकवादी संगठन घोषित किया गया था और अ-सरकारी संगठनों पर आक्रमणों के पश्चात फरवरी 2005 में बांग्लादेश सरकार द्वारा प्रतिबन्धित कर दिया गया था। किन्तु अगस्त के मध्य में इसने पलटवार किया, जब इसने पूरे बांग्लादेश में 300 स्थानों पर 500 छोटे बम विस्फोट किये। समूह फिर से संगठित हुआ और पन्थनिरपेक्षतावादियों पर आक्रमणों की एक लहर के हिस्से के रूप में उत्तरी बांग्लादेश में 2016 में कई सार्वजनिक हत्याएँ की थीं।
विचारधारा
जेएमबी का उद्देश्य बांग्लादेश सरकार को शरिया विधि के आधार पर एक इस्लामी राज्य के साथ बदलना है। इसने एक से अधिक अवसरों पर स्पष्ट रूप से कहा है कि यह बांग्लादेश की राजनीतिक व्यवस्था का विरोध करता है और स्पष्ट तौर पर "पवित्र कुरान और हदीस में निर्धारित इस्लामी मॉडल के आधार पर एक समाज का निर्माण करना चाहता है।"
यह भी देखें
17 अगस्त 2005 बांग्लादेश बम विस्फोट
अल्लाह डाली
शहादत-ए-अल-हिक्मा
बाहरी कड़ियाँ
जेएमबी 2007, इंस्टीट्यूट फॉर काउंटर-टेररिज्म की स्पॉटलाइट रिपोर्ट
अगस्त 2005 के हमलों की बीबीसी रिपोर्ट
http://www.janes.com/security/international_security/news/jtsm/jtsm060412_1_n.shtml Captures fail to halt Bangladesh militants 12 April 2006 Jane's Terrorism and Security Monitor https://web.archive.org/web/20061105223848/http://www.janes.com/security/international_security/news/jtsm/jtsm060412_1_n.shtml 5 November 2006
http://www.iht.com/articles/2005/08/17/news/bangla.php 111 simultaneous bombs explode in Bangladesh 18 August 2005 International Herald Tribune https://web.archive.org/web/20060828040930/http://www.iht.com/articles/2005/08/17/news/bangla.php 28 August 2006 Associated Press, Reuters, Agence France-Presse
बांग्लादेश आकलन 2003
"बांग्ला भाई 6 साल से सक्रिय", द डेली स्टार, 13 मई 2004
"द डेडली टेरर ऑउटफिट, राइज़ ऑफ़ इट्स किंगपिन", द डेली स्टार, 31 मार्च 2007
"एक खूंखार उग्रवादी नेता का उदय और पतन", द डेली स्टार, 7 मार्च 2006
"जेएमबी", दक्षिण एशिया आतंकवाद पोर्टल
बम विस्फोट का नक्शा https://web.archive.org/web/20211028093623/http://www.bangladesh-web.com/view.php?hidDate=2005-08-18&hidType=TOP 28 अक्तूबर 2021 , बांग्लादेश