411 REFERENCE · Wikipedia
ओनिडा इलेक्ट्रॉनिक्स
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जनवरी 2010
Onida चित्र:Onida Logo.jpg Public 500279 Create his own style 1981 India Mumbai, Maharashtra, India Consumer electronics 1528.46 chttp://www.bseindia.com/qresann/detailedresult_cons.asp?scrip_cd=500279&qtr=65.5&compname=MIRC%20ELECTRONICS%20LTD.&quarter=MC2009-2010&checkcons=55c 2010 BSE Data Bseindia.com 2010-08-30 https://web.archive.org/web/20110607205337/http://www.bseindia.com/qresann/detailedresult_cons.asp?scrip_cd=500279&qtr=65.5&compname=MIRC%20ELECTRONICS%20LTD.&quarter=MC2009-2010&checkcons=55c 7 जून 2011 live 1500http://www.list-of-companies.org/Details/10351159/India/MIRC_Electronics_Limited/ MIRC Electronics Limited List-of-companies.org 2010-08-02 https://web.archive.org/web/20100522065348/http://www.list-of-companies.org/Details/10351159/India/MIRC_Electronics_Limited/ 22 मई 2010 dead www.onida.com
ओनिडा 500279 भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड के अग्रणी नामों में से एक है, जिसकी स्थापना "एम्आईआरसी इलेक्ट्रॉनिक्स" (MIRC Electronics) के नाम से 1981 में की गयी थी।http://www.onida.com/about_us_milestone.aspx About us Onida 2010-08-02 https://web.archive.org/web/20101126062048/http://onida.com/about_us_milestone.aspx 26 नवंबर 2010 dead
इतिहास
ओनिडा की स्थापना 1981 में जी.एल.मीरचंदानी और विजय मनसुखानी ने मुंबई में की थी।http://www.businessworld.in/bw/2009_10_23_Riding_The_Trough.html?storyInSinglePage=true Riding The Trough Businessworld.in 2009-10-24 2010-08-02 जून 2020 InternetArchiveBot 1982 में, ओनिडा ने अंधेरी, मुंबई में स्थित अपनी फैक्टरी में टेलीविज़न सेट के पुरज़ों को जोड़ने और उनके सज्जीकरण का काम प्रारंभ किया। उसके बाद से, टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुएं व उपकरणों के क्षेत्र में ओनिडा का विकास एक बहु उत्पाद कंपनी के रूप में उभर कर आया है। पिछले वर्ष ओनिडा ने एयर कंडीशनर्स (ACs) और माइक्रोवेव ओवन के क्षेत्र में 100% और वॉशिंग मशीन के क्षेत्र में 40% वृद्धि हासिल की। ओनिडा के विज्ञापन का नारा, 'नेबर्स एन्वी, ओनर्स प्राइड' (Neighbour's envy, Owner's Pride) ख़ूब मशहूर हुआ, इसके अलावा 1980 में उसके विज्ञापनों का मुख्य पात्र - पूंछ और सींगों वाला शैतान भी बहुत लोकप्रिय हुआ। बाद में, इस शैतान की जगह - सिद्धार्थ और रितु, एक शादीशुदा जोड़े ने ली। http://www.business-standard.com/india/news/onidadevil/s-end/370038/ Onida: The devil's end Business-standard.com 2010-08-30 https://web.archive.org/web/20110607103712/http://www.business-standard.com/india/news/onidadevil/s-end/370038/ 7 जून 2011 live
ओनिडा आज
आज भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड में ओनिडा एक प्रख्यात नाम है। ओनिडा के कुल 33 शाखा कार्यालय, 208 ग्राहक सेवा केंद्र और 41 गोदामों का जाल भारत भर में फैला हुआ है।http://business.rediff.com/report/2009/sep/07/onida-to-say-goodbye-to-its-devil.htm Onida to say goodbye to its 'iconic' devil: Rediff.com Business Business.rediff.com 2009-09-07 2010-08-02 https://web.archive.org/web/20110916173358/http://business.rediff.com/report/2009/sep/07/onida-to-say-goodbye-to-its-devil.htm 16 सितंबर 2011 dead 31 मार्च 2005 की तारीख में ओनिडा के बाज़ार पूंजीकरण की रकम 301.46 करोड़ रुपये थी।
1999 में मर्क इलेक्ट्रॉनिक्स (Mirc Electronics) ने, भारत सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Information Technology) से "अवॉर्ड फॉर एक्सलेंस इन इलेक्ट्रॉनिक्स" (Award for Excellence in Electronics) का पुरस्कार भी जीता। http://www.indiainfoline.com/Research/LeaderSpeak/Interview-of-Mr.-Gulu-Mirchandani-Chairman-and-MD-Mirc-Electronics/11992134 Interview of Mr. Gulu Mirchandani, Chairman & MD, Mirc Electronics Indiainfoline.com 2010-08-02 https://web.archive.org/web/20110614114237/http://www.indiainfoline.com/Research/LeaderSpeak/Interview-of-Mr.-Gulu-Mirchandani-Chairman-and-MD-Mirc-Electronics/11992134 14 जून 2011 dead
दुबई में स्थित ओनिडा के बिक्री एवं विपणन (Sales & Marketing) कार्यालय ने, दो वर्षों में, निर्यात में 215 प्रतिशत की वृद्धि दिखाई, जो अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में और मज़बूत उपस्थिति का आधार बनी।
ओनिडा की निर्यात से होने वाली कमाई में गल्फ़ में भेजे जाने वाले माल का योगदान लगभग 65 प्रतिशत होता है, जब कि तेज़ी से बढ़ते पूर्वी अफ्रीकी (East African) बाज़ारों (युगांडा, तंज़ानिया, कीन्या और इथियोपिया) और सार्क (SAARC) देशों में होने वाले निर्यात का योगदान 16 प्रतिशत होता है।
ओनिडा ब्रांड को और मज़बूत बनाने के लिए, होम थियेटर्स और डीवीडी (DVD) प्लेयर्स को भी इन बाज़ारों में उपलब्ध कराया गया है। इन उत्पादों के मॉडल्स को, भौगोलिकता को ध्यान में रखते हुए, स्थानीय भाषा के लिए 'यूज़र इंटरफेसस' (user interfaces) सहित ग्राहकों के अनुकूल बनाया गया है। अब ओनिडा के मॉडल्स के मेनू में अरबी, फ़ारसी और रूसी ओएसडी (OSD) भाषाएं भी उपलब्ध हैं।
गल्फ़ देशों के अलावा अब ओनिडा ने रूस, यूक्रेन और पड़ोस के सीआइएस (CIS) देशों में भी अच्छी-ख़ासी पकड़ जमाई है। सिर्फ 2 साल के अंतराल में, ओनिडा ने रूस को 100000 से भी ज़्यादा कलर टेलीविज़न निर्यात किये हैं और आगे भी इन बाजारों में और तेज़ी से बढ़ने की योजना बनाई है।
रूस को टेलीविज़न निर्यात करने के अलावा, ओनिडा डीवीडी (DVD) प्लेयर्स और हाई एंड एलसीडी (High end LCD) टेलीविज़न का निर्यात भी करता है।http://www.onida.com/about_us_export.aspx About us Onida 2010-08-02 https://web.archive.org/web/20101126062542/http://onida.com/about_us_export.aspx 26 नवंबर 2010 dead
उत्पादें
ओनिडा ब्रांड के पास उत्पादों के निम्नलिखित रेंज हैं।
एलसीडी (LCD) टीवी
प्लाज्मा टीवी
टेलीविज़न
डीवीडी और होम थिएटर सिस्टम
एयर कंडीशनर
वॉशिंग मशीन
माइक्रोवेव ओवन
प्रस्तुति उत्पाद
इनवर्टर
मोबाइल फोन
एलईडी (LED) टीवी
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
ओनिडा आधिकारिक वेबसाइट
ओनिडा मुखपृष्ठ
ओनिडा उत्पाद
ओनिडा का इतिहास
श्रेणी:उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड
श्रेणी:घरेलू उपकरण निर्माता
श्रेणी:मुंबई में स्थित कंपनियां
श्रेणी:भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियां
श्रेणी:भारत के विनिर्माण कंपनियां
श्रेणी:मोबाइल फोन के निर्माताएं
श्रेणी:1981 में स्थापित कंपनियां