411 REFERENCE · Wikipedia
अशोक कुमार (हॉकी खिलाडी)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अशोक कुमार (जन्म 1 जून 1950 मेरठ, उत्तर प्रदेश) भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी रहे हैं। वह भारतीय हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के बेटे हैं। उन्हें भारत सरकार ने 1974 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। अशोक ने तीन विश्व कप खेले, वह 1975 के विश्व कप जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य थे।https://www.amarujala.com/sports/hockey/1975-champian-team-will-present-in-hockey-world-cup-2018-opening-ceremony उद्घाटन समारोह में विश्व कप की शान बढ़ाएंगे 1975 के चैंपियन Amar Ujala 2019-11-28 https://web.archive.org/web/20181123234122/https://www.amarujala.com/sports/hockey/1975-champian-team-will-present-in-hockey-world-cup-2018-opening-ceremony 23 नवंबर 2018 live उन्होंने पहला वर्ल्ड कप 1971 में खेला जिसमें भारतीय टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया उसके बाद 1973 के विश्व कप की रजत पदक विजेता टीम के भी सदस्य रहे। अशोक ने दो बार ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया, पहली बार 1972 में म्यूनिख में भारत ने कांस्य पदक प्राप्त किया और फिर 1976 में मॉन्ट्रियल में भारत सातवें स्थान पर रहा।https://books.google.co.in/books?id=3UFgqEErYFQC&pg=PA294&dq=%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF+%E0%A4%96%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A5%80&hl=en&sa=X&ved=0ahUKEwjq8ay54YnmAhUL6XMBHfZaDtUQ6AEIKDAA#v=onepage&q=%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%96%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A5%80&f=false 100 Prasiddh Bhartiya Khiladi Garg Chitra 2015 Rajpal & Sons 978-81-7028-756-8 hi
अशोक कुमार भारत के लिए तीन एशियाई खेलों (1970, 1974 और 1978) के हिस्सा भी रहे और तीनों में ही भारत ने रजत पदक प्राप्त किया।https://www.lokmatnews.in/hockey/ashok-kumar-dhyan-chands-son-who-scored-winning-goal-for-india-in-1975-world-cup-final/ ध्यानचंद के महान हॉकी खिलाड़ी बेटे की कहानी, 'करिश्माई गोल' से भारत को जिताया था एकमात्र हॉकी वर्ल्ड कप author/abhishek-pandey 2018-08-29 Lokmat News Hindi hi 2019-11-28
सन्दर्भ
श्रेणी:भारत के हॉकी खिलाड़ी
श्रेणी:हॉकी
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:अर्जुन पुरस्कार के प्राप्तकर्ता