411 REFERENCE · Wikipedia
रामगोपाल माहेश्वरी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रामगोपाल माहेश्वरी (20 नवम्बर 1911 -) प्रमुख हिंदी दैनिक नवभारत के संस्थापक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उन्होंने हिंदी भाषा के संवर्धन के लिए अथक प्रयास किया। उन्हें मध्य और पश्चिमी भारत में पत्रकारिता के भीष्म पितामह के रूप में जाना जाता था।
रामगोपाल माहेश्वरी ने आठ फरवरी 1934 को नागपुर में नवभारत का प्रकाशन शुरू किया था, जो मध्य और पश्चिमी भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक माना जाता है। उनका हिंदी प्रेम प्रबल था और वह जीवन पर्यंत विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष पद पर आसीन रहे।
स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने के अलावा माहेश्वरी ने माहेश्वरी समाज की रूढि़वादी परंपराओं को दूर करने और उसे प्रगतिशील बनाने के लिए महती प्रयास किया।http://hindi.business-standard.com/storypage_hin.php?autono=71190 https://web.archive.org/web/20140415135011/http://hindi.business-standard.com/storypage_hin.php?autono=71190 15 अप्रैल 2014 राष्ट्रपति ने स्वतंत्रता सेनानी रामगोपाल माहेश्वरी पर डाक टिकट जारी किया
सन्दर्भ
श्रेणी:पत्रकार
श्रेणी:1911 में जन्मे लोग