411 REFERENCE · Wikipedia
टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च Tifr main.jpg 1जून 1945 अनुसंधान संस्थान प्रो॰ जयराम चेंगलूर मुंबई भारत शहरी http://www.tifr.res.in
टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान (Tata Institute of Fundamental Research, TIFR) उच्च शिक्षा की महानतम् भारतीय संस्थाओं में से एक है। यहां मुख्यतः प्राकृतिक विज्ञान, गणित और कम्प्यूटर विज्ञान में अनुसंधान कार्य किया जा रहा है। यह मुम्बई के कोलाबा क्षेत्र में समुद्र के किनारे स्थित है।
यहां का स्नातक कार्यक्रम अधोलिखित सभी विषयों में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पी एच डी) की उपाधि प्रदान करता है।
यह संस्थान होमी भाभा के निर्देशन में सन् १९४५ में स्थापित हुआ। इसे जून २००२ में समविश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त हुआ।
इतिहास
सन् १९४९ में होमी जहांगीर भाभा जिन्हें भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के विकास में उनके योगदान के लिए जाना जाता है ने एक वैज्ञानिक शौध संस्थान स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता का अनुरोध करते हुए सर दोरबजी टाटा ट्रस्ट को लिखा।Bhattacharya Shobo Fanning the spirit of frontier science http://www.tata.com/ourcommitment/articles/inside.aspx?artid=5c2Dyfh3pLY= Tata sons Ltd. 29 नवम्बर 2010 https://web.archive.org/web/20110510081103/http://www.tata.com/ourcommitment/articles/inside.aspx?artid=5c2Dyfh3pLY= 10 मई 2011 dead
अनुसंधान के क्षेत्र
यहां रसायन विज्ञान, गणित, कम्प्यूटर विज्ञान, जन-स्वास्थ्य, जीव विज्ञान, भौतिकी तथा विज्ञान शिक्षण में शोध कार्य किया जाता है।
इस संस्थान के शोध को तीन मुख्य श्रेणियों में बांटा गया है-
गणित का विद्यालय
प्राकृतिक विज्ञानों का विद्यालय
तकनिकी एवं कम्प्यूटर विज्ञान का विद्यालय
संबद्ध अनुसंधान संस्थाएँ
टी आई एफ आर से सम्बद्ध कुछ शोध संस्थाएं इसके कोलाबा (मुम्बई) स्थित मुख्य परिसर के बाहर भी स्थित हैं-
होमी भाभा विज्ञान शिक्षण केन्द्र - देवनार, मुम्बई
राष्ट्रीय रेडियो खगोल-भौतिकी केन्द्र - पुणे
राष्ट्रीय जीव वैज्ञानिक केन्द्र - बंगलुरू
टी आई एफ आर केन्द्र - बंगलुरू, गणित के लिये
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
TIFR टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान
टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान का जालघर ।
मुख पृष्ठ
श्रेणी:टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान
श्रेणी:खगोल भौतिकी संस्थान