411 REFERENCE · Wikipedia
क्रैक (फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
क्रैक गोपीचंद मलिनेनी 'टैगोर' बी. मधु गोपीचंद मलिनेनी रवि तेजाश्रुति हासनसमुथिरकानीवरलक्ष्मी सरथकुमार थमन एस जी. के. विष्णु नवीन नूली सरस्वती फ़िल्म्स डिवीजन श्री श्रावंती मूवीज़ yes 2021 01 09 154 मिनट भारत तेलुगू 70.6 करोड़व्यास Ravi Teja's Krack movie final box office collection report https://www.thehansindia.com/cinema/tollywood/krack-final-box-office-collection-report-670107 द हंस इंडिया 10 जुलाई 2024Vakeel Saab, Krack and Master: South Indian films that revived the box office https://indianexpress.com/article/entertainment/regional/vakeel-saab-master-and-krack-south-indian-movies-that-revived-box-office-business-7283338/ द इंडियन एक्सप्रेस 10 जुलाई 2024
क्रैक सन् 2021 की तेलुगू भाषा की भारतीय एक्शन फ़िल्म है। फ़िल्म के निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी हैं। फ़िल्म में रवि तेजा, श्रुति हासन, समुथिरकानी और वरलक्ष्मी सरथकुमार मुख्य भूमिकाओं में हैं। सरस्वती फ़िल्म्स डिवीजन के बैनर तले निर्मित यह फ़िल्म आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों में हुई कई सच्ची घटनाओं पर आधारित है।सुरेश कविरायनी Krack is based on true incidents https://www.deccanchronicle.com/entertainment/tollywood/151119/krack-is-based-on-true-incidents.html Deccan Chronicle 10 जुलाई 2024Ravi Teja's 'Krack' is based on true incidents https://www.indiaglitz.com/ravi-tejas-krack-is-based-on-true-incidents-telugu-news-247753 इंडिया ग्लित्ज़ 10 जुलाई 2024 फ़िल्म में एक इंस्पेक्टर और एक गैंगस्टर के बीच संघर्ष को दिखाया गया है।
क्रैक 9 जनवरी 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी और इसे दर्शकों से सकारात्मक समीक्षाएँ मिलीं थी। यह फ़िल्म एक ब्लॉकबस्टर थी, जिसने बॉक्स ऑफ़िस पर ₹70.6 करोड़ की कमाई की थी,'Krack’ box office verdict: Ravi Teja-Shruti Haasan's movie emerges as a big hit https://www.deccanherald.com/entertainment/krack-box-office-verdict-ravi-teja-shruti-haasans-movie-emerges-as-a-big-hit-941709.html डेक्कन हेराल्ड 10 जुलाई 2024 और यह उस समय रवि तेजा के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बन गई थी।रोज़ी पंवार 2024 ही नहीं 2021 में भी आई थी क्रैक, हाल था बिल्कुल अलग, बजट से दोगुनी कमाई की थी साउथ की इस ब्लॉकबस्टर ने https://ndtv.in/bollywood/krack-ravi-teja-south-movie-blockbuster-of-2021-but-2024-crackk-flop-on-box-office-5172731 एनडीटीवी 10 जुलाई 2024 10 जुलाई 2024 https://web.archive.org/web/20240710142711/https://ndtv.in/bollywood/krack-ravi-teja-south-movie-blockbuster-of-2021-but-2024-crackk-flop-on-box-office-5172731 dead बाद में यह रिकार्ड 2022 की फ़िल्म धमाका ने तोड़ दिया था।
पटकथा
फ़िल्म में वेंकटेश की आवाज में बताया जाता है कि ₹50 का नोट, एक हरा आम और एक कील उन तीन व्यक्तियों के भाग्य की तरह ही है, जो एक पुलिस वाले का सामना करते है। एक बीबीसी पत्रकार मुंबई धमाकों के लिए जिम्मेदार एक अपराधी सलीम बटकल का साक्षात्कार लेने के लिए दिल्ली की जेल में पहुँचता है, लेकिन सलीम उससे आश्चर्यजनक रूप से ₹50 की माँग करता है।
पैसे लेने के बाद वह बताता है कि उसने एक घर किराए पर लिया है जो मालिक और दलाल के बीच झगड़े के कारण पिछले वाले घर से ₹50 सस्ता है। फर्ज़ी विवरणों के साथ पासपोर्ट सत्यापन के लिए सलीम ने कर्नूल में जो घर किराए पर लिया है, वह शंकर के पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है। शंकर यह देखता है कि सलीम द्वारा दिए गए विवरण नकली हैं तो वह उसे गिरफ़्तार कर लेता है।
कलाकार
रवि तेजा – सीआई पोथराजू वीरा शंकर
श्रुति हासन – कल्याणी (शंकर की पत्नी)
समुथिरकानी – कटारी कृष्णा
वरलक्ष्मी सरथकुमार – जयम्मा
पी. रविशंकर – कोंडा रेड्डी
अली – के दोस्त
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
8302382
श्रेणी:भारतीय फ़िल्में
श्रेणी:तेलुगू फ़िल्में