411 REFERENCE · Wikipedia
नन्नुक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
चन्देल राजा 831-845 वाक्पति जेजाकभुक्ति के चन्देल
नन्नुक (शा. अनु. 831-845 ई.) जेजाकभुक्ति (जिझौती) के चन्देल राजवंश का संस्थापक था, जो वर्तमान मध्य भारत के बुंदेलखंड क्षेत्र में मध्यकाल में स्थित था।Compendium General Knowledge https://books.google.co.in/books?id=L4WdBQAAQBAJ&lpg=PA23&ots=lqlMUT3JJK&dq=%E0%A4%A8%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%95&pg=PA23#v=onepage&q=%E0%A4%A8%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%95&f=false 10 जून 2015 हालाँकि, चन्देल वीरगाथाओं में स्वयं नन्नुक का इस राजवंश के संस्थापक के रूप में ज़िक्र नहीं है बल्कि चन्द्रवर्मन को इस वंश का संस्थापक बताया गया है, लेकिन बाद के अभिलेखों से इस वंश की स्थापना के प्रमाण नन्नुक के बारे में प्राप्त होते हैं।
नन्नुक को नृप, नरपति और महीपति की उपाधियाँ धारण करने वाला बताया गया है जो कोई बड़ी उपाधियाँ नहीं हैं। यह माना जाता है कि वह कोई बड़ा कद्दावर शासक नहीं अपितु कोई छोटा सामंत मात्र था जिसने प्रतिहारों की स्थानीय प्रभुता को चुनौती देते हुए इस राजवंश की नींव रखी।Dikshit 1976 26
नन्नुक के बाद उसका बेटा वाक्पति उसका उत्तराधिकारी बना।Mitra 1977 27
सन्दर्भ एवं फुटनोट
स्रोत ग्रंथ
https://books.google.com/books?id=a9j9ZJGJOV0C&pg=PA25 The Candellas of Jejākabhukti R. K. Dikshit Abhinav 1976 9788170170464
https://books.google.com/books?id=a9j9ZJGJOV0C&pg=PA25 The Candellas of Jejākabhukti R. K. Dikshit Abhinav 1976 9788170170464
श्रेणी:मध्य प्रदेश का इतिहास
श्रेणी:उत्तर प्रदेश का इतिहास
श्रेणी:जेजाकभुक्ति के चन्देल