411 REFERENCE · Wikipedia
मार्वल कॉमिक्स
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मार्वेल कॉमिक्स
200 px|Logo
मार्वल इंटरटेनमेंट की सह कंपनी
वाल्ट डिज़्नी
अपराध, भुतहा, गुत्थी, रोमांस, काल्पनिक विज्ञान, सुपर हीरो, युद्ध, पश्चिमात्य
1939 टाइमली कॉमिक्स
मार्टिन गुडमैन
417 फिफ्थ एवेन्यू, न्यूयॉर्क
अमेरिका, यूके
एक्सेल अलोंसो, संपादक
डेन बकली, प्रकाशक, सीओओ
स्टेन ली, पूर्व मुख्य संपादक, प्रकाशक
प्रकाशन
कॉमिक्स
125.7 million yes (2007)
53.5 million yes (2007)http://www.marvel.com/company/pdfs/10-k_as_filed_3-25_00054158.PDF Annual Report 2007 May 8, 2008 PDF Marvel.com SEC Filings https://web.archive.org/web/20090326214829/http://www.marvel.com/company/pdfs/10-k_as_filed_3-25_00054158.PDF 26 मार्च 2009 live
मार्टिन गुडमैन (1939-1968)
मैगज़ीन मैनेजमेंट को. (1968-1973)कैडेंस इंडस्ट्रीज़ (1973-1986)मार्वेल इंटरटेनमेंट समूह (1986-1997)मार्वल इंटरटेनमेंट (1997-)
marvel.com
मार्वेल वर्ल्डवाइड, इंक (Marvel Worldwide, Inc.) या साधारणतः मार्वल कॉमिक्स एक अमरीकी कंपनी है जो कॉमिक्स पुस्तकें प्रकाशित करती है। २००९ में द वाल्ट डिज़्नी कंपनी ने मार्वल इंटरटेनमेंट को खरीद लिया जो मार्वल वर्ल्डवाइड की मातृ कंपनी है।
मार्वेल की शुरुआत १९३९ में टाइमली पब्लिकेशंस के नाम से हुई और १९५० में यह एटलस कॉमिक्स बन गई। मार्वल के आधुनिक युग की शुरुआत १९६१ में हुई और आगे चलकर इसने फैंटास्टिक फोर बनाया व स्टेन ली, जैक किर्बी और स्टीव डीटको द्वारा बनाए गए अन्य सुपर हीरो के शीर्षकों वाले कॉमिक्स जारी किए।
मार्वल में स्पाइडर-मैन, द एक्स मैन, आयरन मैन, द हल्क, थॉर, कैप्टन अमेरिका, वूल्वरिन (कॉमिक्स), ब्लैक पैंथर, ह्यूमन टॉर्च,ऐंट-मैन, डॉक्टर स्ट्रेंज, वास्प, डेडपूल, हॉकआई, ब्लैक विडो, स्टार-लॉर्ड,डेयरडेविल,
कैप्टन मार्वेल और पनिशर जैसे सुपर हीरो और सुपरहीरो टीम जैसे- अवेंजर्स , एक्स-मैन, फैंटास्टिक फोर और गार्जियन्स ऑफ गेलेक्सी व डॉक्टर डूम, ग्रीन गोब्लिन, मैगनेटो, गेलेक्ट्स, थानोस, अल्ट्रॉन, डॉक्टर ऑक्टोपस, लोकी, वेनॉम, एपॉकेलिप्स, किंगपिन और रेड स्कल जैसे खलनायक शामिल है। इसके अधिकतर पात्र एक काल्पनिक विश्व मार्वल यूनिवर्स में वास्तविक शहरों जैसे न्यूयॉर्क, लॉस ऐन्जेलिस और शिकागो में स्थित है।
इतिहास
पल्प मैगज़ीन के पब्लिशर मार्टिन गुडमैन ने 1939 में एक कॉमिक्स कंपनी टाइमली पब्लिकेशन बनाई जिसे बाद में मार्वल कॉमिक्स के नाम से जाना गया। गुडमैन ने वेस्टर्न पल्प 1933 में शुरू किया और यह कॉमिक बुक का नया माध्यम बना। गुडमैन ने अपना ऑफिस 330 वेस्ट 42वीं स्ट्रीट न्यू यॉर्क सिटी में स्थापित किया।
इन्हें भी देखें
मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:कॉमिक्स
श्रेणी:मार्वेल काॅमिक्स