411 REFERENCE · Wikipedia
ग्रीनहाउस प्रभाव
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|ठंडे स्थान पर पौधे उगाने के लिये बने ग्रीनहाउस
ग्रीनहाउस प्रभाव या हरितगृह प्रभाव (greenhouse effect) एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिसके द्वारा किसी ग्रह या उपग्रह के वातावरण में मौजूद कुछ गैसें वातावरण के तापमान को अपेक्षाकृत अधिक गर्म बनाने मदद करतीं हैं। इन ग्रीनहाउस गैसों में कार्बन डाई आक्साइड, जल-वाष्प, मिथेन आदि शामिल हैं। यदि ग्रीनहाउस प्रभाव नहीं होता तो शायद ही पृथ्वी पर जीवन नहीं होता, क्योंकि तब पृथ्वी का औसत तापमान -18° सेल्सियस होता न कि वर्तमान 15° सेल्सियस। धरती के वातावरण के तापमान को प्रभावित करने वाले अनेक कारक हैं जिसमें से ग्रीनहाउस प्रभाव एक है।
वैज्ञानिक परिभाषा
वैज्ञानिक वातावरण में ग्रीनहाउस को निम्न रूप से परिभाषित कर सकते है: "वायुमंडल में मानव-जनित कार्बन डाइआक्साइड के आवरण प्रभाव के कारण पृथ्वी की सतह के प्रगामी तापन को ग्रीनहाउस प्रभाव कहते हैं"पर्यावरण भूगोल का स्वरूप सिंह संविद्र प्रवलिका पब्लिकेशन 2023 978-93-84292-32-4 इलाहाबाद 213
इतिहास
ग्रीनहाउस प्रभाव के अस्तित्व के बारे में वर्ष 1824 में जोसेफ फुरियर ने बताया था। उनके द्वारा दिये गए तर्क और साक्ष्यों को वर्ष 1827 और 1838 में क्लाउड पाउलेट ने और मजबूत कर दिया।John Tyndall, Heat considered as a Mode of Motion https://web.archive.org/web/20160304054951/https://archive.org/details/heatconsideredas00tynduoft 4 मार्च 2016 (500 पन्ने; वर्ष 1863, 1873) इस पर प्रयोग और अवलोकन करने के बाद इसका कारण जॉन टिंडल ने 1859 में बताया था। लेकिन सबसे पहले इसकी स्पष्ट आंकिक जानकारी स्वांटे आर्रेनियस ने 1896 में दी थी। उन्होंने पहली बार मात्रात्मक पूर्वानुमान लगा कर यह बताया था कि वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड गैस के दोहरीकरण से होता है। लेकिन किसी भी वैज्ञानिक ने ग्रीनहाउस शब्द का प्रयोग नहीं किया था। इसका प्रयोग सबसे पहले निल्स गुस्टफ एकहोम ने 1901 में किया था।Easterbrook Steve Who first coined the term "Greenhouse Effect"? http://www.easterbrook.ca/steve/2015/08/who-first-coined-the-term-greenhouse-effect/ Serendipity 11 नवम्बर 2015 https://web.archive.org/web/20151113131713/http://www.easterbrook.ca/steve/2015/08/who-first-coined-the-term-greenhouse-effect/ 13 नवंबर 2015 deadEkholm N 10.1002/qj.49702711702 On The Variations Of The Climate Of The Geological And Historical Past And Their Causes Quarterly Journal of the Royal Meteorological Society 27 117 1–62 http://doi.wiley.com/10.1002/qj.49702711702 1901 25 अप्रैल 2017 https://web.archive.org/web/20200722145743/https://rmets.onlinelibrary.wiley.com/doi/abs/10.1002/qj.49702711702 22 जुलाई 2020 dead 0035-9009
ग्रीन हाउस प्रभाव में वृद्धि
thumb|वायुमण्डल में ग्रीनहाउस प्रभाव का चित्रण
पूरे विश्व के औसत तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की गयी है। ऐसा माना जा रहा है कि मानव द्वारा उत्पादित अतिरिक्त ग्रीनहाउस गैसों के कारण ऐसा हो रहा है। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि यदि वृक्षों का बचाना है तो इन गैसों पर नियंत्रण करना होगा
इन्हें भी देखें
ग्रीनहाउस गैस
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
ग्रीनहाउस प्रभाव : अर्थ, परिभाषा, उत्पत्ति, कारण, दुष्परिणाम, रोकथाम https://web.archive.org/web/20200629192803/https://www.edutzar.in/greenhouse-effect-in-hindi/ 29 जून 2020
हमारे मौसम की कुंजी - कार्बन डाइ ऑक्साइड (स्वाति शर्मा)
श्रेणी:पर्यावरण विज्ञान
श्रेणी:वायुमण्डल
श्रेणी:वायुमण्डलीय विकिरण
श्रेणी:जलवायु परिवर्तन
श्रेणी:पर्यावरण भूगोल