411 REFERENCE · Wikipedia
दिल्ली नगर निगम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
दिल्ली नगर निगम Seal of the Municipal Corporation Of Delhi.svg 200px ५ साल दिल्ली 7 अप्रैल 1958 महेश कुमार खीची मेयर रविन्द्र भारद्वाज उप मेयर नगर आयुक्त अश्वनी कुमार MCD HQ.jpg https://mcdonline.nic.in/ एमसीडी सिविक सेंटर, मिंटो रोड, नई दिल्लीदिल्ली नगर निगम एक शहर व नगर निगम है, जो दिल्ली के कुल नौ जिलों में कार्यरत है। यह दिल्ली में कार्यरत तीन नगर पालिकाओं में से एक है। शेष दो हैं नई दिल्ली नगर पालिका और दिल्ली छावनी बोर्ड। दिल्ली नगर निगम विश्व की सबसे बड़ी नगर पालिका संगठन है, जो कि अनुमानित १३७.८० लाख नागरिकों को नागरिक सेवाएं प्रदान करती है। यह क्षेत्रफ़ल के हिसाब से भी मात्र टोक्यो से ही पीछे है।"दिल्ली नगर निगम https://web.archive.org/web/20090324083412/http://www.mcdonline.gov.in/mcd/aboutus.jsp 24 मार्च 2009 - आधिकारिक जालस्थल- हमारे बारे में) नगर निगम १३९७ वर्ग कि॰मी॰ का क्षेत्र देखता है। निगम की स्थापना ७ अप्रैल १९५८ को भारतीय संसद के अधिनियम के अंतर्गत्त की गई थी। तब से ये नगरपालक संस्था अपने संविधान और प्रकार्यों में नगर के नागरिकों हेतु सदा सक्रिय रही है। अधिनियम १९९३ में हुए संशोधन के बाद संस्था के संयोजन, प्रकार्यों, निगम के शासन एवं प्रशासन के मामलों में कई बदलाव आये थे।
300px|center|thumb|दिल्ली के नगर पालिका
पूरा एम.सी.डी क्षेत्र १२ मंडलों में बंटा हुआ है।दिल्ली नगर निगम: मंडल https://web.archive.org/web/20090109051338/http://www.mcdonline.gov.in/mcd/zones.html 9 जनवरी 2009):
सिटी
मध्य
दक्षिण
करौल बाग
सदर पहाड़गंज
पश्चिम
सिविल लाइंस (दिल्ली)
शाहदरा दक्षिण
शाहदरा उत्तर
रोहिणी
नरेला
नजफगढ़
अप्रैल २००७ के नगर पालिका चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण बहुमत प्राप्त किया था। उन्हें कुल २७२ में से १६८ वार्ड में चुना गया था। तब दिल्ली]] की वर्तमान महापौर आरती मेहरा बनीं थीं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को मात्र ६४ वार्डों में ही चुना गया। शेष वार्डों में निर्दलीय व अन्य प्रत्याशि जीते।http://www.hindustantimes.com/StoryPage/StoryPage.aspx?id=b34f5771-6ecf-4304-8434-8354a735c427&MatchID1=4440&TeamID1=10&TeamID2=3&MatchType1=2&SeriesID1=1104&PrimaryID=4440 BJP storms Town Hall, infighting breaks out in Congress- हिन्दुस्तान टाइम्स 1 अप्रैल 2009 https://web.archive.org/web/20070930035739/http://www.hindustantimes.com/StoryPage/StoryPage.aspx?id=b34f5771-6ecf-4304-8434-8354a735c427&MatchID1=4440&TeamID1=10&TeamID2=3&MatchType1=2&SeriesID1=1104&PrimaryID=4440 30 सितंबर 2007 live
2001 भारत जनगणना अनुसारindia, दिल्ली नगर निगम के अधीन कुल जनसंख्या ९८१७,४३९ है। इसमें से पुरुष संख्या ५५% एवं महिलाएं ४५% हैं। यहां की साक्षरता दर ७२% है, जो कि राष्ट्रीय औसत ५९.५% से कहीं ज्यादा है। यहां की १३% जनसंख्या छः वर्ष से नीचे है।
देखें
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद
दिल्ली छावनी बोर्ड
हैदराबाद महानगर निगम
बृहन्मुंबई नगर निगम
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
आधिकारिक जालस्थल
निगम पार्षदों की सूची
Delhi ऑनलाइन रिटर्न भरें
श्रेणी:दिल्ली सरकार
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना
नगर निगम