411 REFERENCE · Wikipedia
आत्माराम पुरस्कार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
आत्माराम पुरस्कार भारत का एक प्रतिष्ठित सम्मान है, जो प्रसिद्ध वैज्ञानिक आत्माराम की स्मृति में दिया जाता है। यह पुरस्कार केन्द्रीय हिन्दी संस्थान द्वारा प्रदान किये जाने वाले प्रमुख पुरस्कारों में से एक है। यह पुरस्कार वैज्ञानिक एवं तकनीकी साहित्य तथा उपकरण विकास के क्षेत्र में व्यक्ति के उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। आत्माराम पुरस्कार 'मानव संसाधन विकास मंत्रालय', भारत सरकार के केंद्रीय हिंदी संस्थान द्वारा प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार के अंतर्गत सम्मानित व्यक्ति को एक लाख रुपये की राशि उसके सम्मान स्वरूप प्रदान की जाती है। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष दो लोगों को प्रदान किया जाता है।http://khsindia.org/index.php?option=com_content&view=article&id=87&Itemid=686&lang=hi आत्माराम पुरस्कार 26 मई 2016 https://web.archive.org/web/20160611092944/http://khsindia.org/index.php?option=com_content&view=article&id=87&Itemid=686&lang=hi 11 जून 2016 dead
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
आत्माराम
बाहरि कड़ियाँ
आत्माराम पुरस्कार
श्रेणी:भारतीय पुरस्कार