Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गुंडाराज

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

गुंडाराज गुंडाराज.jpg गुंडाराज का पोस्टर ललित कपूर राजू नरूला गुड्डू धनोआ अनु मलिक अनीस बज़मी अजय देवगन, अमरीश पुरी, काजोल देवगन, असरानी, मोहनीश बहल 8 सितंबर, 1995 भारत हिन्दी गुंडाराज 1995 में बनी हिन्दी भाषा की एक्शन फ़िल्म है। गुड्डू धनोआ द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में अजय देवगन, काजोल और अमरीश पुरी हैं। संक्षेप अजय चौहान (अजय देवगन) अपने माता-पिता और छोटी बहन के साथ रहता है। वह पूजा से प्यार करता है और उससे किसी दिन शादी करने की उम्मीद करता है। उसके पिता चाहते हैं कि वह नौकरी ढूंढ ले और फिर शादी कर लें। अजय बॉम्बे में नौकरी के लिए आवेदन करता है और जल्द ही उसे एक साक्षात्कार के लिए उपस्थित होने के लिए एक पत्र प्राप्त होता है। वह साक्षात्कार में भाग लेता है और नौकरी पा भी लेता है। अपने सभी सपने सच होने पर प्रसन्न होते हुए, वह भगवान को धन्यवाद देने के लिए जाता है। यहाँ प्रतीका जेटली नाम की एक महिला होती है जो पुलिस को सूचित करती है कि वह वास्तव में वो है जिसने कॉलेज परिसर में तीन युवा महिलाओं का क्रूरता से बलात्कार किया था। अजय इस बात से इनकार करता है, लेकिन उसको व्यक्तिगत रूप से कई लोगों द्वारा पहचाना जाता है। उसे अपराधी माना लिया जाता है और जेल की सजा सुनाई जाती है। कई सालों बाद उसे जेल से रिहा कर दिया जाता है। उसे पता चलता है कि उसके पिता और पूजा ने आत्महत्या कर ली है और उसकी बहन मानसिक रूप से बीमार हो गई है। जबकि उसकी मां लापता है। वह अपने जीवन को सही करने की ठानता है और एक निर्दयी पुलिस इंस्पेक्टर से मिलता है, जिसकी बेटी बलात्कार पीड़ितों में से एक थी। तब अजय इस साज़िश के पीछे षड्यंत्र के बारे में पता लगाता है। एक समाचार संवाददाता रितु (काजोल) उसे असली अपराधियों को ढुंढने में और उसे न्याय दिलाने में मदद करती है। मुख्य कलाकार अजय देवगन - अजय चौहान अमरीश पुरी - पुलिस इंस्पेक्टर काजोल देवगन - रितु असरानी - गोपाल मोहनीश बहल मोहन जोशी - राज बहादुर शरत सक्सेना - धिका अंजलि जाथर - पूजा अच्युत पोद्दार - चौहान उषा नाडकर्णी - पार्वती चौहान सुलभा आर्या - प्रतीका जेटली संगीत गायक 40:28 गीत अनु मलिक बैड बॉयज़ बाली ब्रह्मभट्ट, अलीशा चिनॉय 7:53 श्याम अनुरागी चमके धूम जुदाई की अलका याज्ञिक, कुमार सानु 5:33 राहत इन्दौरी धड़के धड़के दिल मेरा साधना सरगम, कुमार सानु 7:01 ज़मीर काज़मी एक निगाह में अलीशा चिनॉय, कुमार सानु 7:09 ज़फ़र गोरखपुरी आई लव यू अलीशा चिनॉय, कुमार सानु 6:29 ज़फ़र गोरखपुरी मुझे तुमसे मोहब्बत साधना सरगम, कुमार सानु 6:23 ज़मीर काज़मी बाहरी कड़ियाँ 0375791 गुंडाराज श्रेणी:1995 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:अनु मलिक द्वारा संगीतबद्ध फिल्में