411 REFERENCE · Wikipedia
तेरुएल गिरजाघर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
तेरुल गिरजाघर es Catedral de Santa María de Teruel TorreSanPedro.jpg 275px तेरुल , आरागोन, स्पेन 40 20 38 N 1 06 26 W type:landmark inline,title कैथोलिक गिरजाघर 1587 yes गिरजाघर मुदेज्न 1171
तेरुएल गिरजाघर (स्पेनी भाषा में: Catedral de Santa María de Teruel) तेरुएल आरागोन स्पेन में स्थित एक गिरजाघर है। इस गिरजाघर को सेन्ट मेरी के नाम पर समर्पित किया गया है। इस गिरजाघर को मुदेजार वास्तुकला शैली (Mudéjar architecture) में निर्माण किया गया है। इस गिरजाघर के साथ-साथ शहर के और ज़रागोज़ा के प्रान्त के कई गिरजाघरों को यूनेस्को विरासत स्थल के रूप में 1986 से सूचीबद्ध किया गया है।
इतिहास
इस गिरजाघर का प्रारंभिक स्रोत आरागोन के अल्फ़ान्सो द्वितीय दुवारा बनाए नगर से जुड़ा है। अल्फ़ान्सो ने नगर निर्माण के साथ-साथ ही एक गिरजाघर के बनाने का आदेश दिया था जिसे उसने सेन्ट मेरी डे मीडियाविल्ला के नाम पर समर्पित किया था। परिसर के निर्माण के लिए रोमेनेस्क शैली को चुना गया था। 13 वीं सदी में मोरिसको के वास्तुकला विशेषज्ञ जुज़ाफ़ ने इसका पुनर्गठन किया था। उसने गिरजघर को मुदेजार वास्तुकला शैली का रूप दिया जिसमें परिसर के बीच की एक स्पष्ट धारा और द्विमार्गीय प्रारूपण शामिल है। मुदेजार शैली ही में निर्मित बेल टावर को 1257 में पूरा किया गया था। 14 वीं सदी में गिरजघर को गोथिक-मुदेजार शैली के मिश्रण से एक और नए रूप देने का प्रयास किया गया था।
1423 में पोप बेनेडिक्टने बारहवें (Pope Benedict XII) ने, जो मूल रूप से आरागोनी था, इस गिरजाघर को एक विशेष दर्जा (collegiate) दिया था। 1538 में मार्टिन दे मोताल्बन (Martín de Montalbán) ने गिरजाघर के मध्य भाग में एक गुंबद बनाया था। यह एक अष्टकोणीय योजना थी जिसमें बाहरी कोने दो-धारी खिड़कियों और प्लाटेरेस्क (Plateresque) सजावट के चलते देखने वाले का दिल मोह लेते थे। 1587 में तेरुएल में एक नए डायोसीज़ (diocese) को बनाए जाने के साथ ही इस गिरजाघर को और भी पवित्र माना गया और इसे कैथेडरल (cathedral) का दर्जा दिया गया था।
अवलोकन
घण्टा घर स्पेन में मुदेजार शैली का सर्वश्रेष्ठ टॉवर है। यह एक चौकोर योजना रखता है जिसमें तीन मंज़िलें हैं और जिन्हें मिट्टी के टाइलों और चीनी के उच्च श्रेणी से निर्मित काँच के साथ सजाया गया है। इसकी चोटी पर 18 वीं सदी का एक लालटेन है।
गिरजाघर के बीच में बनी छत को जिसे 14 वीं सदी में बनाया गया था, गोथिक शैली में, ऐतिहासिक, धार्मिक, मानव और पशु तस्वीरों के साथ सजाया गया है।
एक और विशेषता यह है कि गिरजाघर के बीच में प्राथना के लिए एक ऊँचा स्थल बना है जो आरागोनी कला में आने वाले नए युग के सुधारों का प्रतीक है।
गैलरी
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Teruel Cathedral
कैथेडरल के चित्र और उनके विवरण
पृष्ठ जिसमें दृष्यात्मक और चित्र विवरण के साथ मौजूद है en fr
तेरुएल गिरजाघर का विस्तृत विवरण
तेरुएल गिरजाघर की कला सम्बंधी जानकारी
स्पेन के गिरजा घरों पर लिखी गई किताब
Teruel: Mudéjar Architecture
Catedral of Teruel and the Mudéjar Towers
श्रेणी:स्पेन के स्मारक
श्रेणी:स्पेन के गिरजाघर