Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बीटा महाश्वान तारा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|230px|महाश्वान तारामंडल में 'β' द्वारा नामांकित बीटा महाश्वान तारा बीटा महाश्वान, जिसका बायर नाम "बीटा कैनिस मेजोरिस" (β Canis Majoris या β CMa) है, महाश्वान तारामंडल में स्थित एक तारा है। यह पृथ्वी से दिखने वाले सभी तारों से ४६वाँ सब से रोशन तारा माना जाता है। यह हमसे ५०० प्रकाश-वर्ष की दूरी पर स्थित है और पृथ्वी से इसका औसत सापेक्ष कांतिमान (यानि चमक का मैग्निट्यूड) १.९८ है। अन्य भाषाओं में बीटा महाश्वान को अंग्रेज़ी में "मुरज़िम" (Murzim) भी कहा जाता है। यह मूल रूप से अरबी भाषा के "मुरज़िम" (ur مرزم) शब्द से लिया गया है, जिसका अर्थ "घोषणा करने वाला" होता है। यह तारा आकाश में व्याध तारे से बिलकुल पहले उदय होता है। व्याध तारा आकाश में सब से अधिक रोशन तारा है, इसलिए कहा जाता है कि बीटा महाश्वान उसका "मुरज़िम" है यानि उसके आगे चलकर उसके आने की घोषणा करने करने वाला तारा है।Burnham's celestial handbook: an observer's guide to the Universe beyond the solar system Robert Burnham Courier Dover Publications, 1978 9780486235677 http://books.google.com/books?id=xq9MGuJvh8gC ... Murzim or Murzam, "The Announcer", so called from the fact that it rises just before Sirius and therefore heralds the appearance of the great Dog Star ... वर्णन बीटा महाश्वान एक B1 II या B1 III श्रेणी का नीला-सफ़ेद दानव तारा है। यह एक बीटा सॅफ़ॅई परिवर्ती तारा है जिसकी रौशनी छह घंटे के काल में १.९५ से २.०० मैग्निट्यूड के बीच बदलती है। इसका हाइड्रोजन इंधन ख़त्म होने वाला है और इसके बाद यह हीलियम को नाभिकीय संलयन (न्यूक्लियर फ्यूज़न) के लिए इंधन की तरह प्रयोग करेगा। बीटा महाश्वान की अंदरूनी चमक (निरपेक्ष कान्तिमान) हमारे सूरज की १९,००० गुना है और इसका व्यास हमारे सूरज के व्यास का १२ गुना। इन्हें भी देखें बीटा सॅफ़ॅई परिवर्ती तारा दानव तारा महाश्वान तारामंडल सन्दर्भ 2 श्रेणी:तारे श्रेणी:दानव तारे श्रेणी:परिवर्ती तारे श्रेणी:महाश्वान तारामंडल श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना