411 REFERENCE · Wikipedia
डिजिटल धर्म
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
डिजिटल धर्मः वन मैन्स मिशन टू सेव अ कल्चर (हिन्दी अर्थ : डिजिटल धर्म : अकेले व्यक्ति की एक संस्कृति को बचाने की तपस्या) 2012 की अमेरिकी वृत्तचित्र फिल्म है जिसका निर्देशन डफना याचिन ने किया है। इस फिल्म में ई. जीन स्मिथ द्वारा प्राचीन तिब्बती ग्रन्थ के 20,000 से अधिक लापता खंडों को खोजने और डिजिटल बनाने की 50 वर्ष की यात्रा को दर्शाया गया है।
डिजिटल धर्म का प्रीमियर 2012 के सेडोना फिल्म उत्सव में हुआ और इसने फिल्म समारोहों में पुरस्कार जीते। संग्रहालयों और विश्वविद्यालयों में भी इसको दिखाया गया। बाद में इसे एक नाटक का रूप दे दिया गया और 2012 के 'डॉकूवीक्स' कार्यक्रम के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय वृत्तचित्र संघ द्वारा अकादमी पुरस्कार विचार के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए आमंत्रित किया गया था।
डिजिटल धर्म को "एक दिव्य रूप से प्रेरित उपहार" कहा गया है। इसकी कहानी और स्मिथ के मिशन को "निर्विवाद रूप से आकर्षक" के रूप में वर्णित किया गया है।
== सन्दर्भ ==