411 REFERENCE · Wikipedia
हिन्दू राष्ट्रवाद
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Hindu nationalism
right|thumb|300px|सम्राट कृष्णदेवराय को "हिन्दुराया सुरत्राण" कहा जाता है।
हिन्दू राष्ट्रवाद का सामूहिक रूप से सन्दर्भ, भारतीय उपमहाद्वीप की देशज आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परम्पराओं पर आधारित, सामाजिक और राजनीतिक अभिव्यक्तियों से हैं। कुछ अध्येताओं का यह वाद हैं कि हिन्दू राष्ट्रवाद एक सरलीकृत अनुवाद है, और इसका बेहतर वर्णन "हिन्दू जो देश के लिए समर्पित है" शब्द से होता हैं।The Hindu Phenomenon UBS Publishers' Distributors जैन, गिरिलाल 1994 नई दिल्ली 81-86112-32-4
भारतीय मूल संस्कृति के प्रति जागरूकता और उसका विचार भारतीय इतिहास में अत्यधिक प्रासंगिक बन गया जब उसकी वजह से भारतीय राजनीति को एक विशिष्ट पहचान मिली तथा उपनिवेशवाद के विरुद्ध प्रश्न उठाने में आधार प्रदान किया। मूल संस्कृति की भावना ने ब्रिटिश शासन के विरुद्ध स्वतंत्रता आंदोलनों को प्रेरित किया जिस में सशस्त्र संघर्ष, प्रतिरोधी राजनीति और गैर-हिंसक विरोध प्रदर्शन शामिल थे। इसने भारत में सामाजिक सुधार आंदोलनों और आर्थिक सोच को प्रभावित किया।Peter van der Veer, Hartmut Lehmann, Nation and religion: perspectives on Europe and Asia, प्रिंसटन युनिवर्सिटी प्रेस, 1999Constitutional history of India, including the nationalist movement (6th edition) एस. चंद विद्या धर महाजन और सावित्री महाजन 1971 दिल्ली
1923 में हिन्दू राष्ट्रवादी विनायक दामोदर सावरकर द्वारा लोकप्रिय की गई अवधारणा हिन्दुत्व, भारत में हिन्दू राष्ट्रवाद का मुख्य रूप है।https://www.telegraphindia.com/india/hindutva-is-not-the-same-as-hinduism-said-savarkar/cid/1699550 Hindutva is not the same as Hinduism said Savarkar 8 जून 2020 https://web.archive.org/web/20200420011457/https://www.telegraphindia.com/india/hindutva-is-not-the-same-as-hinduism-said-savarkar/cid/1699550 20 अप्रैल 2020 live हिन्दू राष्ट्रवादी स्वयंसेवक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा हिन्दुत्व की हिमायत की जाती है, जिसे व्यापक रूप से सहबद्ध संगठन विश्व हिन्दू परिषद के साथ भाजपा के जनक संगठन के रूप में माना जाता है।
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
भारतीय राष्ट्रवाद
हिन्दुत्व
वन्दे मातरम्
श्रेणी:हिन्दू संगठन
श्रेणी:राजनीतिक विचारधाराएँ
श्रेणी:धार्मिक राष्ट्रवाद
श्रेणी:हिन्दू आन्दोलन