411 REFERENCE · Wikipedia
फतेहगंज पूर्वी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
फतेहगंज पूर्वी Fatehganj Purvi फतेहगंज पूर्वी India Uttar Pradesh 28.079 79.632 inline, title उत्तर प्रदेश में स्थिति ज़िला बरेली ज़िला प्रान्त उत्तर प्रदेश देश 7706 2001 भाषाएँ प्रचलित हिन्दी भामस +5:30
फतेहगंज पूर्वी (Fatehganj Purvi) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के बरेली ज़िले में स्थित एक कस्बा है।"Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716"Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance https://web.archive.org/web/20170423083533/https://books.google.com/books?id=S46rbUL6GrMC 23 अप्रैल 2017," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975
विवरण
यह नगर बरेली जिले की पूर्बी सीमा पर स्थित है, इसी नगर के बाद तिलहर तहसील की सीमा प्रारम्भ होती है, लखनऊ से बरेली आने पर यह नगर बरेली से 40 किलोमीटर पहले स्थित है। नगर के पूर्व में तिलहर, पश्चिम में फरीदपुर स्थित हैं। यह कस्बा, बहगुल नदी के किनारे बसा हुआ है। इसकी मौजूदा जनसंख्या 15000 से अधिक है। इस थाना क्षेत्र के अन्तर्गत 72 गांव शामिल है। इसके वर्तमान अध्यक्ष निर्दलीय संजय पाठक हैं।
परिवहन
यह नगर बरेली जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर पूर्व में, राषट्रीय राजमार्ग-24 पर स्थित है। यहां का निकटतम रेलवे स्टेशन बिलपुर (उत्तर रेलवे) है, जहां बरेली प्रयाग एक्सप्रेस, बरेली वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेनें रुकती हैं।
व्यापार और उद्योग
इस नगर की जीविका का मुख्य साधन व्यापार है। साहूकारा बाजार, स्टेशन रोड का बाज़ार यहाँ के मुख्य बाज़ार हैं। यहाँ का ट्रॉली का व्यापार दूर दूर तक प्रसिद्ध है। यहाँ की बनी ट्रॉलियां आस पास के अलावा अन्य प्रदेशों में भी खरीद कर ले जाई जाती हैं।
शिक्षा
यह आस पास के गावों के लिए शिक्षा का एक मात्र स्थान है। यहाँ लगभग 10 निजी विद्यालय हैं। यहाँ सरस्वती विद्या मन्दिर, कृषक समाज इंटर कॉलेज, अंबेडकर इन्टर काॅलेज आदि प्रमुख इंटर कॉलेज हैं। ग्लोरियस डिग्री कॉलेज व सरदार पटेल आई टी आई भी यही है। विघा नर्सिंग कालेज व विघा पाॅलिटेक्निक कॉलेज भी यहां स्थित है।
इन्हें भी देखें
बरेली ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:बरेली ज़िला
श्रेणी:उत्तर प्रदेश के नगर
श्रेणी:बरेली ज़िले के नगर