Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ह्रिहोरी स्कोवोरोदा साहित्यिक स्मारक संग्रहालय

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|ह्रिहोरी स्कोवोरोदा साहित्यिक स्मारक संग्रहालय ह्रिहोरी स्कोवोरोदा साहित्यिक स्मारक संग्रहालय यूक्रेन के खारकीव ओब्लास्ट के स्कोवोरोडीनिव्का में स्थित एक संग्रहालय है। यह संग्रहालय ह्रीहोरी स्कोवोरोडा के जीवन और कार्य को समर्पित है। यहाँ 18वीं सदी के स्मारकों का एक परिसर भी है। इस संग्रहालय की स्थापना सन् 1972 में हुई थी। इस संग्रहालय में पुरातात्विक खोजें, मूर्तियाँ और ऐतिहासिक कलाकृतियाँ आदि मौजूद हैं। इस संग्रहालय के परिसर में ह्रीहोरी स्कोवोरोदा का एक स्मारक है, जिसे मूर्तिकार मायकोला कोहान ने बनाया था।Literary and Memorial Museum of H.S. Skovoroda https://museum-portal.com/en/museums/268_literary-and-memorial-museum-of-h-s--skovoroda Museum Portal en ह्रिहोरी स्कोवोरोदा साहित्यिक स्मारक संग्रहालय में जी॰एस॰ स्कोवोरोदा (ह्रीहोरी के नाम का रूसी उच्चारण ग्रिगोरी सविविच स्कोवोरोडा) को समर्पित कई सामग्रियां जैसे-पुस्तकें, चित्र, रेखाचित्र, तस्वीरें, ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग, इलेक्ट्रॉनिक प्रतियां आदि मौजूद हैं।Вітальна. Музей зачинено https://skovorodamuseum.com.ua/ Національний літературно-меморіальний музей Г. С. Сковороди uk भ्रमण एवं सेवाएँ पर्यटक, संग्रहालय में घूमने के बाद इसमें बने पुराने पार्क और बगीचे में घूमने जाते हैं। वे उन रास्तों को देखने के लिये भी जाते हैं, जहाँ पर पहले ह्रिहोरी स्कोवोरोदा चला करते थे। पार्क आज के समय में भी वैसा ही है, जैसा उनके समय में हुआ करता था। वहाँ पर देखने लायक जगहों में एक पुराना कुआँ, 700 साल पुराना ओक का पेड़, उनकी कब्र आदि शामिल हैं। इतिहास ह्रिहोरी स्कोवोरोदा साहित्यिक स्मारक संग्रहालय को सन् 1972 में स्थापित किया गया था। रूस-यूक्रेन युद्ध से पहले इसकी मरम्मत का काम चल रहा था लेकिन 6 मई 2022 को इस पर रूसी मिसाइलों ने हमला कर दिया था जिसके कारण इस संग्रहालय की इमारत नष्ट हो गई थी। हालांकि, हमले से पहले ही यहाँ मौजूद कलाकृतियों और सामग्री को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया था, जिससे वे सुरक्षित बच गईं।OBMIN https://www.obmin.eu/members.php?id=72 www.obmin.eu सितंबर 2026 InternetArchiveBot युद्ध से पहले, इस संग्रहालय को सांस्कृतिक और जन गतिविधियों का केंद्र माना जाता था, जहाँ पर अनेक वैज्ञानिक सम्मेलन और उत्सव आयोजित हुआ करते थे। सन्दर्भ श्रेणी:संग्रहालय श्रेणी:स्मारक श्रेणी:युक्रेन