411 REFERENCE · Wikipedia
ब्रिता इगार्ड्ट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ब्रिता सिग्रिड अन्ना लोविसा इगार्ड्ट (जीवनकाल: 1916 से 1990) एक स्वीडिश नृवंशविज्ञानी और लोकगीतकार थीं। उन्होंने लोक मान्यताओं और रीति-रिवाजों के सम्बन्ध में काफ़ी शोध किया था। वर्ष 1967 से 1973 तक वह लुंड विश्वविद्यालय में लोकजीवन संग्रह से भी जुड़ी रहीं। इसके साथ-साथ वह नॉर्डिक और तुलनात्मक लोककथाओं के अनुसंधान में भी निपुण थीं। आगे चलकर उन्होंने लोक रीति-रिवाजों से जुड़े नृवंशविज्ञानी के अनुसंधान में स्वयं को निपुण किया। वर्ष 1962 में उनकी उच्च श्रेणी की थीसिस हेस्टस्लाकट ओच रैकर्सकम (हिन्दी: घोड़ों का वध और वध करने वालों की शर्म) प्रकाशित हुई। वह श्वेडिशे वोक्सकुंडे पत्रिका की सह-संपादक भी रही थीं। साथ ही क्वेलन एर्गेबनिस (1961) के साथ-साथ कई पत्रिकाओं में उनके लोककथा सम्बन्धी लेख प्रकाशित होते रहे थें।http://su.diva-portal.org/smash/record.jsf?pid=diva2%3A186645&dswid=5729 Stringens och spårskifte: Om Brita Egardts Hästslakt och rackarskam Diva Portal: Stockholm University Blehr, Barbro 2006 5 February 2023 https://skbl.se/en/article/BritaEgardt Brita Sigrid Anna Lovisa Egardt Svenskt kvinnobiografiskt lexikon Blehr, Barbro 8 March 2018 5 February 2023 https://runeberg.org/vemarvem/skane66/0213.html Egart, Brita S A L Vem är Vem? / Skåne, Halland, Blekinge 1966 / 1966 5 February 2023 sv
प्रारंभिक जीवन, शिक्षा और परिवार
ब्रिता सिग्रिड अन्ना लोविसा इगार्ड्ट का जन्न 7 अगस्त 1916 को ट्रेलेबॉर्ग में हुआ था। उनके पिता का नाम अन्ना लोविसा मेलेंडर पोस्टमास्टर अरविद गॉटफ्रिड मेलेंडर था और उनकी माता का नाम ऑगस्टा मटिल्डा (मैटिस) नी जॉन्सन था। वह अपने परिवार की दूसरी संतान थी। 1936 में उन्होंने लड़कियों के लिए विशेष तौर पर बनाया गया स्कूल, माल्मो हाई स्कूल से दसवीं की परीक्षा पास की। इसके बाद उन्होंने नॉर्डिक अध्ययन एवं धर्म और लोककथाओं के इतिहास के अध्ययन में 1941 में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। वर्ष 1941 में उन्होंने बैंकर ओटो एगार्ड्ट नामक व्यक्ति से शादी की, जिनसे उन्हें दो बच्चे ईवा-मिया और पीटर हुए। वर्ष 1962 में प्रकाशित उनकी थीसिस हेस्टस्लाकट ओच रैकर्सकम (हिन्दी: घोड़ों का वध और वध करने वालों की शर्म) पर उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया।https://skbl.se/sv/artikel/BritaEgardt Brita Sigrid Anna Lovisa Egardt Svenskt kvinnobiografiskt lexikon 8 March 2018 Blehr, Barbro 5 February 2023 sv
सन्दर्भ
श्रेणी:1916 में जन्मे लोग
श्रेणी:विज्ञान में महिलाएं