411 REFERENCE · Wikipedia
आरगाउ कैन्टन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
आरगाउ कैन्टन (जर्मन व अंग्रेज़ी: Aargau) स्विट्ज़रलैंड के उत्तर में स्थित एक् कैन्टन (प्रान्त से मिलता-जुलता प्रशासनिक विभाग) है। इस कैन्टन को सन् १८०३ में नेपोलियन बोनापार्ट ने स्विट्ज़रलैंड में हस्तक्षेप करते हुए अपने 'मध्यस्थता विधेयक' (Act of Mediation) के तहत स्विस परिसंघ का हिस्सा बना दिया था। इस का नाम यहाँ से गुज़रने वाली 'आर नदी' (Aare) पर पड़ा है (जर्मन में 'आरगाउ' का मतलब 'आर-ज़िला' होता है)।
== इन्हें भी देखें ==
स्विट्ज़रलैंड के कैन्टन
== सन्दर्भ ==