Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

डिजिटल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स डिजिटल (Digital) -अंकीय (अंकों के संकलन के कारण ), कुंजीय (कुंजियों KEY के द्वारा प्रतिपादित होने के कारण ), सांख्यिकीय (संख्याओं यानी अंको की समूह गणनाओं के कारण) डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स की एक शाखा है जिसमें विद्युत संकेत अंकीय होते हैं। अंकीय संकेत बहुत तरह के हो सकते हैं किन्तु बाइनरी डिजिटल संकेत सबसे अधिक उपयोग में आते हैं। शून्य/एक, ऑन/ऑफ, हाँ/नहीं, लो/हाई आदि बाइनरी संकेतों के कुछ उदाहरण हैं। जबसे एकीकृत परिपथों (इन्टीग्रेटेड सर्किट) का प्रादुर्भाव हुआ है और एक छोटी सी चिप में लाखों करोंड़ों इलेक्ट्रॉनिक युक्तियाँ भरी जाने लगीं हैं तब से डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक बहुत महत्वपूर्ण हो गयी है। आधुनिक व्यक्तिगत कम्प्यूटर (पीसी) तथा सेल-फोन, डिजिटल कैमरा आदि डिजिटल इलेक्ट्रॉनिकी की देन हैं। डिजिटल का मतलब यह शाब्दिक अर्थ नहीं है अगर आपको किसी बच्चे को समझाने तो आप कैसे समझाएंगे! प्रश्न- डिजिटल का मतलब यह शाब्दिक अर्थ क्या है? उत्तर- मानविकी-आधुनिक संचालित बुद्धिकुन्ज। अर्थात् "मनुष्य बुद्धि द्वारा बनाए गए या बनाए जा रहे यन्त्र जो तेज गति से वर्तमान में मनुष्य द्वारा संचालित हैं या हो रहें हैं।"