411 REFERENCE · Wikipedia
आडलहाइड शुल्त्स
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
आडलहाइड शुल्त्स Adelheid Schulz de 1955 3 31 y लोराख़, पश्चिम जर्मनी
आडलहाइड शुल्त्स (de Adelheid Schulz no; जन्म 31 मार्च 1955) जर्मन पूर्व आतंकवादी है जो लाल सेना गुट (RAF) की सदस्य थी।
प्रारंभिक जीवन
शुल्त्स नर्स की प्रशिक्षण ली थी।http://www.people.com/people/archive/article/0,,20069474,00.html Affluent, Educated and Deadly, Terrorist Shock Troops Are Laying Siege to West Germany 25 January 2015 People.com 25 January 2016 वह 1970 के प्रारंभिक दशक को कार्ल्सरूहेhttp://www.abendblatt.de/daten/2007/02/12/687389.html Zeitungsarchiv - Hamburger Abendblatt Abendblatt.de de 25 January 2016 चली गई, जहाँ वह गुंटर ज़ोननबर्ग, क्नूट फ़ॉल्कर्ट्स और अपने प्रेमीBecker, Jillian. Hitler's Children: The Story of the Baader-Meinhof Terrorist Gang, DIANE Publishing Company 1998, 0-7881-5472-9 or Panther edition 1978, 0-586-04665-8, Page. 387 क्रिस्टियान क्लार के साथ अपार्टमेंट में रहने लगी। बाद में, इनमें से सब RAF के आतंकवादी ठहराए गए।
आतंकवाद
शुल्त्स लाल सेना गुट की दूसरी पीढ़ी के एक महत्वपूर्ण सदस्य थी।
1977 को, उन्होंने युर्गन पॉण्टो के विला के सामने एक अपार्टमेंट किराए पर लिया, जहाँ से उन पर जासूसी की गई थी (बाद में उन्हें RAF आतंकवादियों द्वारा मार दिया गया था)।
बाद में 1977 को, शुल्त्स हांस मार्टीन श्लायर के अपहरण और हत्या की साज़िश में शामिल थी।
1978 को, वह सीमावर्ती नगर केरक्राडे में चार डच शुल्क कर्मियों के साथ एक बंदूक़ लड़ाई में शामिल थी, जिससे दो डच लोगों घायल हुए और दो की मृत्यु हो गई।
नवंबर 1978 और अप्रैल 1979 के बीच, शुल्त्स कम से कम तीन बैंक डकैतियों में शामिल थी।http://www.raf-geschichte-der-rote-armee-fraktion.de/Chronologie-der-Rote-Armee-Fraktion.asp RAF - Die Geschichte der Rote Armee Fraktion -Aktuelles Raf-geschichte-der-rote-armee-fraktion.de https://web.archive.org/web/20170626123239/http://www.raf-geschichte-der-rote-armee-fraktion.de/Chronologie-der-Rote-Armee-Fraktion.asp 26 June 2017 25 January 2016
11 नवंबर 1982 को, शुल्त्स और ब्रिगिटे मोनहाउप्ट को गिरफ़्तार किया गया था, जब उन्होंने ऑफ़नबाख़ ज़िले के एक जंगल में RAF के छिपे हुए हथियारों के ज़ख़ीरे में प्रवेश करने की कोशिश की।http://labourhistory.net/raf/chronology.php Rote Armee Fraktion | Social History Portal Labourhistory.net https://web.archive.org/web/20131205050232/http://labourhistory.net/raf/chronology.php 5 December 2013 25 January 2016
कारावास
शुल्त्स पर पॉण्टो, ज़ीगफ़्रीड बूबाक और श्लायर की हत्याओं सहित लाल सेना गुट की लगभग सभी अपराधों के संबंध में आरोप लगाए गए थे।http://www.germanguerilla.com/red-army-faction/raf_timeline.html Armed Struggle in the Federal Republic of Germany, 1967-1988, a timeline https://web.archive.org/web/20070927223358/http://www.germanguerilla.com/red-army-faction/raf_timeline.html 27 September 2007 21 August 2008 dead उन्हें तीन आजीवन कारावास का दंड सुनाया गया था।https://query.nytimes.com/gst/fullpage.html?res=9C0DE1DE1F39F937A25750C0A963948260 AROUND THE WORLD - West German Terrorists Given Life Terms - NYTimes.com 14 March 1985 The New York Times 25 January 2016 West Germany
कारागार में, उन्होंने भूख हड़तालों में भाग लिया, जिस कारण उसे जबरन खिलाया गया था। उन्होंने इसका वर्णन किया;
"घंटो भर मतली, तेज़ धकधकी, दर्द, और बुख़ार जैसे लक्षण। कभी-कभी अचानक तेज़ गर्मी लगती है; फिर कड़ाके की ठंड आती है।"भूख हड़तालों से शुल्त्स कमज़ोर हो गई, और 1998 को उन्हें अपने बुरे स्वास्थ्य के लिए कारागार से निकाला गया था और 2002 को राष्ट्रपति योहानस राउ ने उन्हें क्षमादान दिया।http://www.spiegel.de/politik/deutschland/raf-terror-rau-begnadigt-adelheid-schulz-a-184425.html Rau begnadigt Adelheid Schulz Spiegel Online 21 August 2008
आज शुल्त्स फ़्रैंकफ़र्ट में रहती हैं। वह अपने निरंतर बुरे स्वास्थ्य से अपंग हैं।http://www.spiegel.de/politik/deutschland/ehemalige-raf-terroristen-lehrer-schriftsteller-buchhalter-a-473903.html Lehrer, Schriftsteller, Buchhalter Spiegel Online 21 August 2008
संदर्भ
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:1955 में जन्मे लोग
श्रेणी:Articles with hCards
श्रेणी:लाल सेना गुट के सदस्य