Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ई-कार्ड

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|250px|right|123greetings.com का २९ जून २०१० को लिया गया स्नैपशॉट ई-कार्ड इंटरनेट के माध्यम से भेजा जाने वाला इलेक्ट्रॉनिक बधाई कार्ड होता है। इस पर अपने मित्रों व परिचितों को संदेश लिखकर मेल कर सकते हैं। ई-कार्ड में एनीमेशन, संगीत और मानवीय भावनाओं के द्योतक (इमोटिकिऑन्स) भी शामिल हो सकते हैं। इंटरनेट पर कई जालस्थल ऐसे हैं जो उपयोक्ताओं को ई-कार्ड चुनने और भेजने का विकल्प देते हैं। इनमें कई जालस्थल तो निःशुल्क भी होते हैं। ई-कार्ड भेजना पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी अनुकूल होता है क्योंकि इसमें कागज की आवश्यकता नहीं पड़ती। इंटरनेट पर ई-कार्ड की सेवाएं देने वाली प्रमुख कंपनियों में ब्लू माउंटेन सबसे चर्चित नाम है।ई-कार्ड्स https://web.archive.org/web/20100622091330/http://www.livehindustan.com/news/tayaarinews/gyan/67-75-122693.html 22 जून 2010 । हिन्दुस्तान लाइव। १७ जून २०१० यह टॉकिंग ई-कार्ड समेत दोस्ती, प्यार, अवकाश, जन्मदिन, वर्षगांठ, जैसे कई अवसरों के कार्ड अपने उपयोक्ताओं को उपलब्ध कराती है। thumb|200px|left|हॉलमार्क जालस्थल पर एकई-कार्ड का स्नॅपशॉट कुछ ई-कार्ड लिखे हुए संदेश को बोलकर भी सुनाते हैं। इन्हें टॉकिंग ई-कार्ड कहा जाता है। प्राप्तकर्त्ताओं को बहुत अच्छा लगता है जब कार्ड खोलने पर अपनों की आवाज को सुन पाएं, हालांकि सभी इसका उपयोग नहीं कर सकते क्योंकि इसके लिए उपयोक्ताओं को ब्लू माउंटेन की सदस्यता लेनी पड़ती है। इसी श्रेणी में एक और जालस्थल है ईग्रीटिंग्सडॉटकॉम (egreetings.com)। यह जालस्थक निःशुल्क ई-कार्ड भेजने की सुविधा देता है और इसमें भी मित्रता, प्रेम, हॉलीडे, जन्मदिवस, सालगिरह जैसे लगभग सारे कार्ड शामिल होते हैं। किसी कार्ड को चुनकर उसमें अपनी इच्छानुसार कुछ नया संदेश लिख और बदलाव कर उसे भेज सकते हैं। इस स्थल पर विज्ञापन भी दिए जाते हैं। जो स्थल निःशुल्क होते हैं, उनकी संचालक कंपनियां उनका व्यय विज्ञापनों से ही निकालती हैं। इस श्रेणी में एक और प्रसिद्ध नाम हॉलमार्क का है। यह निःशुल्क व शुल्कवाले दोनों तरह के ई-कार्ड की सेवाएं देती है। इसके अलावा कैंपबेल्स और बिसबेल भी यह सेवा देती हैं।http://www.wisegeek.com/what-are-e-cards.htm व्हॉट आर ई-कार्ड्स? 29 जून 2010 https://web.archive.org/web/20100719170331/http://www.wisegeek.com/what-are-e-cards.htm 19 जुलाई 2010 live 123ग्रीटिंग्सडॉटकॉम (www.123greetings.com/) भी ई-कार्ड सेवा देने वाली कंपनी है, इस पर एनीमेशन और म्यूजिक के तीन हजार से अधिक श्रेणियों में उपलब्ध हैं। ये १९९७ में आरंभ की गई थी। जो लोग पशु-प्रेमी होते हैं और उनके चित्र भेजना चाहते हैं, उनके लिए एएसपीसीएडॉटओआरजी जालस्थल उपलब्ध है। यह भी निःशुल्क सेवा है और इस संगठन के लिए यहां दान भी दे सकते हैं। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 9694087409 Computers/Internet/E-mail/E-greetings/Occasions Festival Greetings Computers/Internet/E-mail/E-greetings E-greetings Computers_and_Internet/Communications_and_Networking/Email/eCards/ Ecards श्रेणी:स्टेशनरी श्रेणी:अंतरजाल श्रेणी:ईमेल श्रेणी:बधाई