Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अवेंजर्स: एज ऑफ़ अल्ट्रॉन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अवेंजर्स: ऐज ऑफ़ अल्ट्रॉन (अनुवाद. अवेंजर्स: अल्ट्रॉन का युग) (अंग्रेज़ी: Avengers: Age of Ultron) 2015 में बनी अमेरिकी सुपर हीरो फिल्म है। ये 2012 की द अवेंजर्स की अगली कड़ी है। इसमें आयरन मैन (रॉबर्ट डॉनी जुनियर) है। इसमें थॉर (क्रिस हेम्सवर्थ), ब्लैक विडो (स्कारलेट जोहानसन), कैप्टन अमेरिका (क्रिस इवांस), हॉकआई (जेरेमी रेनर) और हल्क (मार्क रफ़्लो) हैं। उनको चुनौती देने के लिए क्विकसिल्वर (एरन टेलर) और स्कार्लेट विच (एलिज़ाबेथ ऑल्सन) खलनायक की भूमिकाओं में हैं तो कृत्रिम बुद्धिमत्ता से युक्त अल्ट्रॉन भी। == कथानक == कहानी कुछ इस तरह की है कि आयरन मैन और उनके साथी मिलकर लोकी की छड़ी वापस पाने के लिए एक अभियान को अंजाम दे रहे हैं। यहीं उनका सामना दो म्युटेंट जुड़वाँ क्विकसिल्वर और स्कारलेट विच से होता है। वहाँ पर टोनी को लोकी की छड़ी भी मिलती है और तभी स्कारलेट विच उसे विनाश का दृश्य दिखती है जिसमें सभी अवेंजर्स बुरी तरह घायल व मृत अवस्था में पड़े हैं। वे कहते हैं कि ये सब टोनी की वजह से हुआ क्योंकि उसने दुनिया को बचने की पूरी कोशिश नहीं की। तबाही का मंजर देखने के बाद टोनी स्टार्क ब्रूस बैनर के साथ मिलकर उस छड़ी के अंदर मौजूद कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस) से से एक प्रोग्राम (अल्ट्रॉन) बनाने का प्रयास करता है पर बहुत कोशिशें करने के बाद भी कुछ नहीं हो पता। इस सब काम से थक जाने के बाद टोनी और ब्रूस बैनर अवेंजर्स की पार्टी के लिए निकल पड़ते हैं और जार्विस को अल्ट्रॉन प्रोग्राम की समस्या को दूर करने में लगा देते हैं। इसी बीच जार्विस और अल्ट्रॉन के बीच बहस होती है और अल्ट्रॉन गुस्से में आकर जार्विस को मार डालता है। और सारे सिस्टम को अपने कब्जे में ले लेता है और पार्टी में घुस जाता है। पार्टी में अवेंजर्स और अल्ट्रॉन के बीच लड़ाई होती है। वे उसके शरीर को तोड़ देते हैं पर वह दूसरी जगह अपना नया शरीर बना लेता है। अल्ट्रॉन मानवता का अंत करना चाहता है और इस लिए वो अडमेंटियम धातु से एक इंसानी शरीर व एक मशीन बनाता है उस शरीर को अल्ट्रॉन से छीनकर टोनी और ब्रूस जार्विस (जो अल्ट्रॉन के द्वारा मारे जाने पर खुद को बचाने के लिए इंटरनेट पर अपलोड होकर अपनी याद्दाशत मिटा देता है। पर टोनी स्टार्क उसे पुनः ढूंढ कर जीवित कर देता है।) की सहायता से उस शरीर को जीवित कर देते हैं और इस प्रकार एक नए सुपर हीरो विज़न का जन्म होता है। जिसके माथे पर वो पीला जादूई पत्थर है जिसमें विनाश की अद्भुत क्षमता है।उधर अल्ट्रॉन पूरे शहर को ऊपर उठा कर उसे एक उल्का की भांति पृथ्वी पर गिराना चाहता है। तभी निक फ्यूरी भी अपना जहाज लेकर वहां उस शहर के पास पहुँच जाता है और सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया जाता है। शहर खाली हो जाने पर टोनी और थॉर मिलकर उस शहर को हवा में ही राख कर देतें है और सभी बच जाते हैं। == पात्र == === हिन्दी डबिंग कर्मचारी === डब संस्करण जारी करने का वर्ष: २४ अप्रैल, २०१५ (सिनेमा) मीडिया/माध्यम: सिनेमा[डीवीडी]]/ब्लू-रे डिस्क/वीसीडी/टेलीविज़न निर्देशक: मोना घोष शेट्टी / कल्पेश पारेख अनुवाद: ???? समायोजन: ???? उत्पादन: साउंड एण्ड विजन इंडिया अन्य भाषाओं में डबिंग: तमिल/तेलुगू == फिल्मांकन == इस फ़िल्म का फिल्मांकन 11 फ़रवरी 2014 में जोहान्सबर्ग, साउथ अफ्रीका में हुआ। इसके बाद 22 मार्च को इसके निर्माता इटली गए और 28 मार्च तक वहीं पर फिल्मांकन हुआ। 8 अप्रैल को शूटिंग इंग्लैंड में हुई जो की 1940 के एक फ्लैशबैक सीक्वेंस के लिए थी। इसके अतिरिक्त इसकी शूटिंग दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश, और न्यूयॉर्क में भी हुई। == संगीत == == रिलीज़ (निर्मोचन) == == व्यापार == == समीक्षा == == सन्दर्भ == == बाहरी कड़ियाँ == औपचारिक जालस्थल अवेंजर्स: एज ऑफ़ अल्ट्रॉन इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर अवेंजर्स: एज ऑफ़ अल्ट्रॉन आलमूवी पर