Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

तपन मिश्रा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

तपन मिश्रा एक भारतीय वैज्ञानिक और अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र, अहमदाबाद के निदेशक हैं। पूर्व में वे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र में माइक्रोवेव रिमोट सेंसिंग एरिया के उपनिदेशक रह चुके हैं। उन्होंने 1984 में जादवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता से इलेक्ट्रोनिक्स और दूरसंचार इंजिनियरिंग में स्नातक डिग्री हासिल की थी। उन्हें 1981 में प्रतिष्ठित सर जेसी बोस राष्ट्रीय प्रतिभा चयन छात्रवृत्ति दी गई। उन्होंने अंतरिक्ष अनुप्रयोग केन्द्र में डिजिटल हार्डवेयर इंजिनियर के रूप में सेवा की शुरूआत की और उन्होंने 1984 में एक्स बैंड साइड लुकिंग एयर बोर्न राडार के क्यिक लुक डिस्पले सिस्टम विकसित किया। वे वर्ष 1984 से इसरो के माइक्रोवेव रिमोट सेंसिंग पे-लोड के सिस्टम डिजाइन, योजना और विकास के काम करते आ रहे हैं।http://abpnews.abplive.in/ind/2015/02/20/article507581.ece/isro_tapan-mishra इसरो के स्पेस एप्लीकेसन सेण्टर के प्रमुख होंगे वैज्ञानिक तपन मिश्रा ए बी पी न्यूज 14 मई 2015 https://web.archive.org/web/20150518082606/http://abpnews.abplive.in/ind/2015/02/20/article507581.ece/isro_tapan-mishra 18 मई 2015 deadhttp://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=33869 तपन मिश्रा ने अंतरिक्ष अनुप्रयोग केन्द्र अहमदाबाद के निदेशक का कार्यभार संभाला पत्र सूचना कार्यालय भारत सरकार 14 मई 2015 https://web.archive.org/web/20150518094801/http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=33869 18 मई 2015 live सन्दर्भ श्रेणी:भारतीय वैज्ञानिक श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:भारत के लोग श्रेणी:1961 में जन्मे लोग