411 REFERENCE · Wikipedia
जोशुआ एंग्रिस्त
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जोशुआ एंग्रिस्त Joshua Angrist - 2011.jpg 2011 में एंग्रिस्त 1960 9 18 कोलंबस, ओहायो, यू एस मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान अर्थमिति, श्रम अर्थशास्त्र ओर्ले एशेनफेल्टर Esther DufloMelissa Kearney Jeffrey R. Kling David CardWhitney Newey स्थानीय औसत उपचार प्रभाव अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार (2021) Econometric Analysis of the Vietnam Era Draft Lottery https://www.proquest.com/docview/303804663/ 1989 Oberlin College (BA)Princeton University (MA, PhD)
जोशुआ डेविड एंग्रिस्त (जन्म - 18 सितंबर 1960) एक इज़राइली अमेरिकी अर्थशास्त्री और मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान में अर्थशास्त्र के फोर्ड प्रोफेसर हैं। एंग्रिस्त को गुइडो इम्बेन्स के साथ मिलकर "कारण संबंधों के विश्लेषण में उनके पद्धतिगत योगदान के लिए" 2021 का अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।"द प्राइज इन इकोनॉमिक साइंसेज 2021" https://web.archive.org/web/20211011105720if_/https://www.nobelprize.org/uploads/2021/10/press-economicsciencesprize2021.pdf रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज 4 जून 2026
आरंभिक जीवन और शिक्षा
एंग्रिस्त का जन्म कोलंबस, ओहायो में एक यहूदी परिवार में हुआ। एंग्रिस्त पिट्सबर्ग में पले-बढ़े और यहां उन्होंने 1977 में टेलर एल्डरडाइस हाई स्कूल से ग्रेजुएशन किया। एंग्रिस्त ने 1982 में ओबरलिन कॉलेज से अर्थशास्त्र में बीए किया। ये 1982 से 1985 तक इज़राइल में रहे और इज़राइली डिफेंस फोर्सेज़ में पैराट्रूपर के तौर पर काम किए। एंग्रिस्त ने 1987 और 1989 में प्रिंसटन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में एमए और पीएचडी की डिग्री ली।"कर्लीकुलम वित्ताए: जोशुआ डी.एंग्रिस्त" https://web.archive.org/web/20120220004441if_/http://econ-www.mit.edu:80/faculty/angrist/cv 4 जून 2026
अपनी पीएचडी पूरी करने के बाद एंग्रिस्त 1991 तक हार्वर्ड विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के तौर पर शामिल हुए। हिब्रू यूनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर प्रमोट होने के बाद ये 1996 में मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान के अर्थशास्त्र विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के तौर पर शामिल हुए और 1998 में प्रोफेसर बन गए।
योगदान
एंग्रिस्त की अनुसंधान में शिक्षा और स्कूल सुधार का अर्थशास्त्र, सामाजिक कार्यक्रम और श्रम बाजार, आप्रवासन के प्रभाव, श्रम बाजार क्षेत्र और संस्थान, कार्यक्रम और नीति मूल्यांकन के लिए अर्थमिति के तरीके शामिल हैं।एमआईटी इकोनॉमिक्स : जोशुआ एंग्रिस्त http://economics.mit.edu/faculty/angrist/shortbio economics.mit.edu 4 जून 2026 12 अप्रैल 2022 https://web.archive.org/web/20220412132144/http://economics.mit.edu/faculty/angrist/shortbio bot: unknown
इन्हें भी देखें
अर्थशास्त्र में नोबेल विजेताओं की सूची
श्रेणी:1960 में जन्मे लोग
श्रेणी:अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार विजेता
श्रेणी:जीवित लोग
सन्दर्भ