411 REFERENCE · Wikipedia
चुय प्रांत
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
चुय ओब्लास्तЧүй областы KyrgyzstanChui.svg बिश्केक २०,२०० ७,९०,४३८ २००९ ३९.१ रायोन ९ किरगिज़, रूसी
thumb|230px|चुय नदी घाटी में खेत
चुय प्रांत (किरगिज़: Чүй областы, अंग्रेज़ी: Chuy Province) मध्य एशिया के किर्गिज़स्तान देश का सबसे उत्तरतम प्रांत है। इस प्रांत का प्रशासनिक केंद्र बिश्केक है जो किर्गिज़स्तान की राष्ट्रीय राजधानी भी है, लेकिन सन् २००३ से मई २००६ तक तोकमोक शहर चुय प्रांत की राजधानी रहा था। बिश्केक भौगोलिक रूप से इस प्रांत के क्षेत्र में आता है हालाँकि प्रशासनिक दृष्टि से अलग है। इस प्रांत का नाम चुय नदी से आया है। किर्गिज़स्तान का अधिकतर क्षेत्र पहाड़ी है लेकिन चुय प्रांत का उत्तरी भाग मैदानी और बहुत उपजाऊ है, जिस से यहाँ कृषि विस्तृत ढंग से होती है।Kyrgyzstan: The Bradt Travel Guide https://web.archive.org/web/20160102190052/https://books.google.com/books?id=HZbOBPoTGfUC 2 जनवरी 2016 , Laurence Mitchell, pp. 115, Bradt Travel Guides, 2008, ISBN 978-1-84162-221-7, ... Chui, the name given to the valley and its river, is also the name of this most northerly province ...
विवरण
चुय प्रांत का उत्तरी इलाक़ा एक कृषि-प्रधान मैदानी क्षेत्र है जहाँ चुय नदी का पानी भी सिंचाई के लिए उपलब्ध है। सोवियत संघ के ज़माने में यहाँ की विशेष काले रंग की अत्यंत उपजाऊ मिटटी का फ़ायदा उठाने के लिए यहाँ बहुत से कृषि-सम्बन्धी उद्योग भी लगाए गए। पूरे सोवियत संघ से बहुत से समुदाय के लोग यहाँ आ बसे, जिस वजह से यहाँ के लोग किर्गिज़स्तान के अन्य भागों के मुक़ाबले अधिक विविध हैं। इस प्रांत में किरगिज़ लोगों के साथ-साथ रूसी, यूक्रेनी, जर्मन, कोरियाई और अन्य जातियों के लोग बसते हैं। चुय प्रांत के दक्षिणी भाग में किरगिज़ आला-तू के पहाड़ हैं जो तलास प्रांत की सीमा पर भी लगे हुए हैं।
चुय प्रांत के कुछ नज़ारे
इन्हें भी देखें
तोकमोक
चुय नदी
किर्गिज़स्तान के प्रांत
सन्दर्भ
2
श्रेणी:चुय प्रांत
श्रेणी:किर्गिज़स्तान के प्रांत
श्रेणी:किर्गिज़स्तान