411 REFERENCE · Wikipedia
अल-राज़ी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
दर्शनशास्त्र Islamic golden age Zakariya Razi 001.JPG मुहम्मद ज़करिया राज़ी (अंग्रेजी में - Muhammad Zakariyā Rāzī ) 854 इसवी Pathfinders: The Golden Age of Arabic Science (ISBN 978-1-84614-161-4) Rey (near Tehran), ईरान 932 or 925 इसवी Rey, ईरान Persian science, आयुर्विज्ञान रसायन शास्त्र, आयुर्विज्ञान, दर्शनशास्त्र The first to produce acids such as sulfuric acid, writing up limited or extensive notes on diseases such as smallpox and chickenpox, a pioneer in ophthalmology, author of first book on pediatrics, making leading contributions in inorganic and organic chemistry, also the author of several philosophical works ईरान
मुहम्मद इब्न जकारिया राजी (अरबी: أبو بكر محمد بن يحيى بن زكريا الرازي अबू बक्र मोहम्मद बिन याहिया बिन जकारिया अल-राजी ; फारसी: محمد زکریای رازی मोहम्मद-ए-जकारिया-ए-राजी), फारस (इरान) के प्रसिद्ध हकीम थे (संभवत: सन् ८५०-९२३)। इनका जन्म तेहरान के पास राज नामक नगर में हुआ था। इनके जन्म तथा मृत्यु का यथार्थ समय अनिश्चित है। ये फारस की खाड़ी पर स्थित बसरा नगर में बस गए थे।
अरबी में चिकित्साशास्त्र पर पुस्तक लिखनेवाले हकीमों में इन्हें अग्रगण्य समझा जाता है। इन्होंने लगभग २०० पुस्तकें लिखीं, जिनमें चिकित्साशास्त्र की अन्य पुस्तकों के सिवाय इस विषय का एक सार्वभौम कोश तथा गणित, ज्योतिष, धर्म और दर्शनशास्त्र पर भी पुस्तकें थीं। अपनी एक पुस्तक में इन्होंने सर्वप्रथम चेचक को मसूरिका से भिन्न रोग बताया।
इनकी अरबी की पुस्तकों का अनुवाद लैटिन भाषा में किया गया और इस प्रकार इनके द्वारा संचित ज्ञान का यूरोप में प्रसार हुआ।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:दार्शनिक
श्रेणी:प्राचीन चिकित्सक
श्रेणी:पाश्चात्य दर्शन
श्रेणी:मध्ययुग के दार्शनिक